back to top

आईसीसी रैंकिंग टेस्ट आलराउंडरों की सूची में पांचवें स्थान पर पहुंचे अश्विन

दुबई। भारत के रविचंद्रन अश्विन इंग्लैंड के दूसरे टेस्ट मैच में बल्ले और गेंद से शानदार प्रदर्शन के कारण अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की ताजा विश्व रैंकिंग में आलराउंडरों की सूची में पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं जबकि कप्तान विराट कोहली बल्लेबाजों में पांचवें स्थान पर बने हुए हैं। अश्विन ने इंग्लैंड के खिलाफ चेन्नई में दूसरे टेस्ट मैच में भारत की दूसरी पारी में 106 बनाए तथा मैच में आठ विकेट लिए। भारत ने यह मैच 317 रन से जीता था। आलराउंडरों की सूची में उनके 336 अंक हैं।

इस सूची में वेस्टइंडीज के जैसन होल्डर (407) अंक शीर्ष पर हैं। उनके बाद अश्विन के स्पिन जोड़ीदार रविंद्र जडेजा (403 अंक), इंग्लैंड के बेन स्टोक्स (397) और बांग्लादेश के शाकिब अल हसन (352) का नंबर आता है। गेंदबाजों की सूची में 34 वर्षीय अश्विन 804 अंकों के साथ सातवें स्थान पर बने हुए हैं जबकि जसप्रीत बुमराह 761 अंक लेकर आठवें स्थान पर हैं। बुमराह को चेन्नई टेस्ट में विश्राम दिया गया था। आस्ट्रेलिया के पैट कमिन्स (908 अंक) इस सूची में शीर्ष पर हैं।

चेन्नई में शून्य और 62 रन की पारियां खेलने वाले कोहली बल्लेबाजों की सूची में 838 अंक लेकर पांचवें स्थान पर बने हुए हैं। न्यूजीलैंड के केन विलियमसन (919 अंक) शीर्ष पर हैं जबकि आस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ (891) दूसरे स्थान पर हैं। एक अन्य आस्ट्रेलियाई मार्नस लाबुशेन (878) तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं जबकि इंग्लैंड के कप्तान जो रूट (869) चौथे स्थान पर खिसक गए हैं। चेन्नई टेस्ट में उन्होंने छह और 33 रन बनाए थे। भारत के चेतेश्वर पुजारा चेन्नई में 21 और सात रन ही बना पाए थे और वह 727 अंक के साथ आठवें स्थान पर खिसक गए हैं।

RELATED ARTICLES

यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने जीता ‘मिस ओशियन वर्ल्ड 2026’ का खिताब

मुंबई। मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 के ग्रैंड फिनाले में यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 का खिताब अपने नाम...

केरल की केजिया लिज मेजो बनीं मिस यूनिवर्स इंडिया 2026

मुंबई। केजिया लिज मेजो को मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का क्राउन पहनाया गया। केरल की केजिया लिज मेजो ने मिस यूनिवर्स इंडिया-2026 का खिताब...

भाजपा सांसद कंगना रनोट ने आलोचकों पर साधा निशाना

मुंबई। भाजपा सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनोट ने आलोचकों पर निशाना साधा। उन्होंने आशुतोष राणा, सोनू सूद, राखी सावंत और तापसी पन्नू का नाम...

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 4 को, विशेष योग में आधी रात जन्मेंगे कान्हा

लखनऊ। सनातन परंपरा में भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य दिवस के रूप में मनाया जाता है,...

नींव पूजन से शुरू हुआ 35 फुट ऊंचे मानस्तंभ का निर्माण

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर परिसर में अहंकार को तोड़ने तथा विनय, नम्रता और समर्पण का भाव जागृत करने के प्रतीक 35 फुट ऊंचे...

व्यंग्य नाटक ‘क्रियाकर्म ट्वेंटी फोर सेवन’ का मंचन आठ को

लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय और संस्कृति निदेशालय के सहयोग से बिम्ब सांस्कृतिक समिति व्यंग्य नाट्य 'क्रिया कर्म ट्वेंटी फोर सेवन....' का मंचन आठ सितंबर की...

फिर आई याद कबीर की सहित तीन पुस्तकों का विमोचन

डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर स्मृति समारोह आयोजित लखनऊ। स्मृतिशेष डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर पारस बेला न्यास, कबीर शांति मिशन तथा डॉ....

सितंबर में पड़ेंगे जन्माष्टमी, हरतालिका तीज व गणेश चतुर्थी जैसे व्रत-त्योहार

लखनऊ। सितंबर का महीना व्रत-त्योहार के मामले में इस बार बहुत खास और महत्वपूर्ण रहने वाला है क्योंकि, इस दौरान कई बड़े व्रत-त्योहार पड़ेंगे।...

बहुला चतुर्थी आज, भगवान गणेश के साथ होगी श्रीकृष्ण की पूजा

लखनऊ। हिंदू धर्म में बहुला चौथ का विशेष महत्व होता है। पंचांग के अनुसार यह पर्व हर वर्ष भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की...