यह आयोजन जून दिसम्बर फरवरी और अप्रैल माह में किये जायेंगे
लखनऊ। हास्यकवि सर्वेश अस्थाना अपनी पत्नी की स्मृति को जीवित रखने के लिए ‘अंजू अस्थाना साहित्यमाला’ का आरंभ करेगे। ज्ञातव्य है अंजू अस्थाना की मृत्यु गत 24 अप्रैल को हो गयी थी। स्माइलमैन ने बताया कि अंजू की स्मृति में प्रत्येक वर्ष में चार आयोजन किये जायेंगे। यह आयोजन जून दिसम्बर फरवरी और अप्रैल माह में किये जायेंगे।
अंजू अस्थाना साहित्यमाला में एक महिला साहित्यकार को आमन्त्रित किया जाएगा व प्राम्भिक वर्षों में अंजू की प्रिय महिला साहित्यकार/पत्रकार को सम्मानित किया जायेगा। सम्मानित महिला साहित्यकार/पत्रकार को रु11000.00 की सम्मान राशि व उत्तर प्रदेश साहित्य सभा द्वारा प्रशस्ति पत्र दिया जायेगा। प्रथम आयोजन जून अंतिम सप्ताह में लखनऊ में किया जायेगा।





