back to top

प्राचीन ज्ञान-विज्ञान

हमारा प्राचीन भारत ज्ञान-विज्ञान, संस्कृति और अध्यात्म के मामले में पूरी दुनिया का गुरु रहा है। प्राचीन भारत हर क्षेत्र में प्रगतिशील था और दुनिया के लोग भारत से सीखते थे। हमारी संस्कृति तमाम अन्य संस्कृतियों से सदियों प्राचीन है। हमारे दार्शनिकों एवं वैज्ञानिकों ने दुनिया का मार्गदर्शन किया है और ज्ञान विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ाया।

भारतीय समाज और राष्ट्र को ऊंचा उठाने वाली प्रतिभा का अपने देश में अभाव नहीं है फिर भी इस विडम्बना को क्या कहें जो अवशेष अभी भी बचे हुए या जीवंत हैं, उनकी उपेक्षा कर उपलब्ध तथ्यों को कवि कल्पना मानने तथा हल्के स्तर के आयातित ज्ञान में ही अर्थवेत्ता खोजने की प्रवृत्ति आत्मविस्मृति ही नहीं आत्म प्रवंचना का भी परिचय देती है। भारतीय शास्त्रों में उल् लेख मिलता है कि प्राचीन समय में यहां विमानों का प्रचलन था।

भारतीय वैज्ञानिक विमानों का आविष्कार करने में सफल हो गये थे। इस तरह के उल्लेख जहां कहीं भी आये हैं, उन्हें स्वीकार करने के स्थान पर तथाकथित पढ़ा-लिखा शिक्षित समुदाय इस विवरण का उपहास ही उड़ाया करता था। इस तथ्य का मजाक ही किया जाता था और कहा जाता था कि मनुष्य भी कहीं आकाश में पशु पक्षियों की तरह उड़ सकता है। कैसा बचकाना विचार है।

लेकिन जब वायुयान का आविष्कार कर लिया गया तब कहीं जाकर लोगों ने यह माना कि ऐसा भी संभव है और प्राचीन ग्रंथों, इतिाहस के इन विवरणों की सत्यता को झिझकते-झुझुकते स्वीकार किया। सौ डेढ़ सौ वर्ष पूर्व की बातों को जाने भी दें, सोंचा जा सकता है कि उस समय भारतीय मानस शताब्दियों से चली आ रही दासता से आक्रांत था। उस पर गुलामी का प्रभाव था।

फलस्वरूप स्वतंत्रता में सांस लेने वालों की अपेक्षा गुलामी की घुटन में रहने के कारण लोगों का आत्मविश्वास घटा था और हम इस संताप की अग्नि में बराबर झुलसते रहे थे कि हमारे पास वैज्ञानिक प्रतिभा का अभाव है। लेकिन अब तो स्वतंत्र हुए सात दशक से अधिक हो गये हैं फिर भी प्राचीन संस्कृति के प्रति, भारतीय ज्ञान विज्ञान के प्रति इतनी उदासीनता या उपेक्षा क्यों है कि उसी लीक पर चला जा रहा है।

उत्तर में यही कहा जा सकता है कि भारत स्वतंत्र भले हो गया हो परन्तु यहां के नागरिकों में अपनी संस्कृति के प्रति गौरव का भाव अभी तक जागृत नहीं हो सकता है। यही कारण है कि लोग न केवल पश्चिमी सभ्यता का अंधानुकरण करना श्रेयस्कर समझते हैं बल्कि वही जीवन दर्शन, वहीं की मान्यताओं और वहीं के विचारकों का प्रतिपादन भक्तिभाव से ग्रहण करते अपनाते हैं। आज लोग जिस तरह से पश्चिम के ज्ञान को लेकर बड़े अनुग्रहीत रहते हैँ उनको दरअसल भारत की प्राचीन ज्ञान परम्पराग का गौरव बोध नहीं है।

RELATED ARTICLES

नींव पूजन से शुरू हुआ 35 फुट ऊंचे मानस्तंभ का निर्माण

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर परिसर में अहंकार को तोड़ने तथा विनय, नम्रता और समर्पण का भाव जागृत करने के प्रतीक 35 फुट ऊंचे...

व्यंग्य नाटक ‘क्रियाकर्म ट्वेंटी फोर सेवन’ का मंचन आठ को

लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय और संस्कृति निदेशालय के सहयोग से बिम्ब सांस्कृतिक समिति व्यंग्य नाट्य 'क्रिया कर्म ट्वेंटी फोर सेवन....' का मंचन आठ सितंबर की...

फिर आई याद कबीर की सहित तीन पुस्तकों का विमोचन

डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर स्मृति समारोह आयोजित लखनऊ। स्मृतिशेष डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर पारस बेला न्यास, कबीर शांति मिशन तथा डॉ....

मनौर एयरफोर्स स्टेशन के पास पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 लोगों की मौत, 15 के फंसे होने की आशंका

प्रयागराज। प्रयागराज और कौशांबी बॉर्डर पर स्थित मोहम्मदपुर गांव में सोमवार दोपहर एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया।...

फिनलैंड में भारत का जलवा,पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक

भारतीय पैरा टेबल टेनिस टीम ने आईटीटीएफ विश्व पैरा फ्यूचर लाहटी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 4 रजत और 6...

प्रणव चौधरी बने एटीएल के प्रबंध निदेशक

मुंबई। ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को...

संयुक्त अरब अमीरात ने अपने जलक्षेत्र में ईरानी ड्रोन को रोकने का दावा किया

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात की वायुसेना ने सोमवार को अपने जलक्षेत्र के ऊपर एक ईरानी ड्रोन को रोक दिया। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी...

सीएम योगी बोले- धन की कमी से नहीं रुकेगा किसी का इलाज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को स्पष्ट कहा कि राज्य में धन के अभाव में किसी भी मरीज का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने...

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...