back to top

कथक प्रतियोगिता मेें अनन्या सिंह रहीं प्रथम

अकादमी के वाल्मीकि सभागार में अंतिम दिन कथक नृत्य की प्रतियोगिता आयोजित
लखनऊ। शुक्रवार को उ. प्र. संगीत नाटक अकादमी (संस्कृति विभाग) द्वारा अयोजित प्रादेशिक शास्त्रीय एवं सुगम संगीत प्रतियोगिता के स्वर्ण जयंती वर्ष में अकादमी के वाल्मीकि सभागार में अंतिम दिन कथक नृत्य की प्रतियोगिता आयोजित की गईं। आमन्त्रित विद्वतजन का स्वागत अकादमी के अध्यक्ष प्रो जयंत खोत, एवं निदेशक डॉ शोभित कुमार नाहर द्वारा माल्यार्पण एवं अंगवस्त्रम प्रदान कर किया। राज्य स्तरीय प्रतियोगता में प्रतिभागियों ने अपना प्रभावशाली प्रदर्शन कर आमन्त्रित विद्वानों को मंत्रमुग्ध कर दिया। आमन्त्रित विद्वतजनों पदमश्री नलिनी अस्थाना एवं पद्म श्री कमलिनी अस्थाना ने प्रतिभागियों के मूल्यांकन के साथ और निखार लाने हेतु बहुमूल्य टिप्स दिए। प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार हैं। बाल वर्ग में प्रथम अनन्या सिंह, द्वितीय अद्रविका शाडिल्य, तृतीय अराध्या पांडेय रहे। किशोर वर्ग में वेदांशी त्यागी, द्वितीय धानी सेठी और तृतीय स्थान पर मर्यादा शर्मा रहे। युवा वर्ग में प्रथम वल्लरी नारायण पाठक, द्वितीय खुशी मल्होत्रा और तीसरे स्थान पर अंशू कुमार रहे।

RELATED ARTICLES

नींव पूजन से शुरू हुआ 35 फुट ऊंचे मानस्तंभ का निर्माण

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर परिसर में अहंकार को तोड़ने तथा विनय, नम्रता और समर्पण का भाव जागृत करने के प्रतीक 35 फुट ऊंचे...

व्यंग्य नाटक ‘क्रियाकर्म ट्वेंटी फोर सेवन’ का मंचन आठ को

लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय और संस्कृति निदेशालय के सहयोग से बिम्ब सांस्कृतिक समिति व्यंग्य नाट्य 'क्रिया कर्म ट्वेंटी फोर सेवन....' का मंचन आठ सितंबर की...

फिर आई याद कबीर की सहित तीन पुस्तकों का विमोचन

डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर स्मृति समारोह आयोजित लखनऊ। स्मृतिशेष डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर पारस बेला न्यास, कबीर शांति मिशन तथा डॉ....

मनौर एयरफोर्स स्टेशन के पास पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 लोगों की मौत, 15 के फंसे होने की आशंका

प्रयागराज। प्रयागराज और कौशांबी बॉर्डर पर स्थित मोहम्मदपुर गांव में सोमवार दोपहर एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया।...

फिनलैंड में भारत का जलवा,पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक

भारतीय पैरा टेबल टेनिस टीम ने आईटीटीएफ विश्व पैरा फ्यूचर लाहटी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 4 रजत और 6...

प्रणव चौधरी बने एटीएल के प्रबंध निदेशक

मुंबई। ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को...

संयुक्त अरब अमीरात ने अपने जलक्षेत्र में ईरानी ड्रोन को रोकने का दावा किया

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात की वायुसेना ने सोमवार को अपने जलक्षेत्र के ऊपर एक ईरानी ड्रोन को रोक दिया। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी...

सीएम योगी बोले- धन की कमी से नहीं रुकेगा किसी का इलाज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को स्पष्ट कहा कि राज्य में धन के अभाव में किसी भी मरीज का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने...

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...