back to top

अमेठी मेरा परिवार, अब यहां विकास की रफ्तार तेजी से बढ़ाई जाएगी: स्मृति

अमेठी। केंद्रीय कपड़ा मंत्री और स्थानीय सांसद स्मृति ईरानी ने रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी के दौरे के दूसरे दिन अधिकारियों से कहा कि विकास योजनाओं का लाभ समाज के आखिरी व्यक्ति तक पूरी ईमानदारी से पहुंचना चाहिए और इसमे किसी भी तरह की लापरवाही अक्षम्य होगी।

ईरानी यहां कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी सहित सभी जिला स्तर के विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर रही थीं। उन्होंने आयुष्मान भारत, सौभाग्य, उज्जवला एवं स्वच्छ भारत मिशन जैसी योजनाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि योजनाओं का लाभ पात्रों को पूरी ईमानदारी एवं समय से मिलना चाहिए।

सांसद ने बैठक के दौरान प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति की जानकारी ली और अधिकारियों को निर्देश दिया कि कार्य समय रहते पूरे किए जाएं। उन्होंने आवारा पशुओं से किसानों को हो रही समस्या के विषय में जानकारी ली तथा इससे किसानों को निदान दिलाने के लिए उठाए गए कदमों में तेजी लाने को कहा।

उन्होंने अधिकारियों से कड़े शब्दों में कहा कि कागजी कोरम पूरा करना भूल जाएं, जन समस्याओं का निपटारा एक सप्ताह के अन्दर करना होगा। ईरानी ने महिला सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था में व्यापक सुधार का निर्देश अधिकारियों को दिए। सड़क, शिक्षा, चिकित्सा सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए अधिकारियों से कहा।

अमेठी की सांसद ने आज कलेक्ट्रेट परिसर में पात्र दिव्यांगों को ट्राईसाइकिल वितरित की। इस मौके पर स्मृति ने कहा अमेठी मेरा परिवार है, अब यहां विकास की रफ्तार तेजी से बढ़ाई जाएगी। जिले के 246 लेखपालों को लैपटाप वितरण की योजना का शुभारंभ करने के बाद उन्होंने कहा लेखपालों को डिजिटल बनाना उप्र सरकार का मकसद है।

सरकार चाहती है कि जनता की समस्या का शीघ्र समाधान हो इसके लिए अमेठी के लेखपालों को डिजिटल प्रशिक्षण दिया जाएगा। ईरानी ने कहा मेरा प्रयास है कि अमेठी डिजिटल के क्षेत्र में प्रदेश में ही नहीं बल्कि पूरे देश मे नंबर एक रहे। लेखपाल पुलिस के साथ मिल कर काम करें ताकि गांवों में कानून व्यवस्था का संकट न खड़ा हो।

उन्होंने यहां पर बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिला कर पोलियो अभियान की शुरूआत की तथा गोद भराई एवं अन्न प्राशन के कार्यक्रम में भी भाग लिया। अपनी सांसद से मिलने के लिए आज फरियादियों की भारी भीड़ देखी गई। सांसद को अपनी समस्या बताने के लिए लोग हाथ में प्रार्थना पत्र लिए खड़े अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। ईरानी ने सब की बातें सुनीं।

 

RELATED ARTICLES

यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने जीता ‘मिस ओशियन वर्ल्ड 2026’ का खिताब

मुंबई। मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 के ग्रैंड फिनाले में यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 का खिताब अपने नाम...

केरल की केजिया लिज मेजो बनीं मिस यूनिवर्स इंडिया 2026

मुंबई। केजिया लिज मेजो को मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का क्राउन पहनाया गया। केरल की केजिया लिज मेजो ने मिस यूनिवर्स इंडिया-2026 का खिताब...

भाजपा सांसद कंगना रनोट ने आलोचकों पर साधा निशाना

मुंबई। भाजपा सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनोट ने आलोचकों पर निशाना साधा। उन्होंने आशुतोष राणा, सोनू सूद, राखी सावंत और तापसी पन्नू का नाम...

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 4 को, विशेष योग में आधी रात जन्मेंगे कान्हा

लखनऊ। सनातन परंपरा में भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य दिवस के रूप में मनाया जाता है,...

नींव पूजन से शुरू हुआ 35 फुट ऊंचे मानस्तंभ का निर्माण

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर परिसर में अहंकार को तोड़ने तथा विनय, नम्रता और समर्पण का भाव जागृत करने के प्रतीक 35 फुट ऊंचे...

व्यंग्य नाटक ‘क्रियाकर्म ट्वेंटी फोर सेवन’ का मंचन आठ को

लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय और संस्कृति निदेशालय के सहयोग से बिम्ब सांस्कृतिक समिति व्यंग्य नाट्य 'क्रिया कर्म ट्वेंटी फोर सेवन....' का मंचन आठ सितंबर की...

फिर आई याद कबीर की सहित तीन पुस्तकों का विमोचन

डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर स्मृति समारोह आयोजित लखनऊ। स्मृतिशेष डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर पारस बेला न्यास, कबीर शांति मिशन तथा डॉ....

सितंबर में पड़ेंगे जन्माष्टमी, हरतालिका तीज व गणेश चतुर्थी जैसे व्रत-त्योहार

लखनऊ। सितंबर का महीना व्रत-त्योहार के मामले में इस बार बहुत खास और महत्वपूर्ण रहने वाला है क्योंकि, इस दौरान कई बड़े व्रत-त्योहार पड़ेंगे।...

बहुला चतुर्थी आज, भगवान गणेश के साथ होगी श्रीकृष्ण की पूजा

लखनऊ। हिंदू धर्म में बहुला चौथ का विशेष महत्व होता है। पंचांग के अनुसार यह पर्व हर वर्ष भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की...