back to top

होरी खेलत चारों भईया हो रामा

गोमती तीरे लगी लोक चौपाल, नाव में गाया फाग

लखनऊ। प्रतिमाह होने वाली लोक चौपाल इस बार गोमती तट पर लगी। हुरियारों ने नौका विहार करते हुए नाव में फाग गाया गया।रविवार को लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा कुड़िया घाट पर आयोजित लोक मन और फाग विषयक परिचर्चा में वक्ताओं ने होली के पारम्परिक स्वरुप के संरक्षण की आवश्यकता बताते हुए कहा कि फाग गीत सामूहिक उल्लास के प्रतीक और लोक संस्कृति के संवाहक हैं। इस अवसर पर फाग गीतों पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी मनमोहक रहीं।
लोक संस्कृति शोध संस्थान की सचिव सुधा द्विवेदी ने विषय प्रवर्तन करते हुए कहा कि कुछ दशक पहले तक बसंत पंचमी के दिन होलिका स्थापना के बादे प्रतिदिन होलिका में उपली, कंडे, लकड़ियां डाली जाती थीं। शाम को होली की महफिलें सजती थीं जहां बड़े बुजुर्गों के बीच नई पीढ़ी के लोग भी हारमोनियम, ढोल व मजीरे की थाप पर होली गीतों का आनंद उठाते थे। आज फाग गायन लुप्त हो रहा है।
उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के पूर्व अध्यक्ष अच्छेलाल सोनी ने कहा कि वर्तमान परिवेश में डीजे की धुनों के बीच बज रहे गीतों के सामने फाग, चैता, बेलवरिया, कहरवा आदि धुनों में गाये जाने वाले गीत लोगों की समझ से दूर होते जा रहे हैं। उन्होंने लोक संस्कृति शोध संस्थान के प्रयासों की सराहना की। परिचर्चा में चौपाल चौधरी एवं वरिष्ठ लोक गायिका इन्दिरा श्रीवास्तव, डा. स्मिता मिश्रा, डा. अनिल गुप्ता, डा. एस. के. गोपाल आदि ने भी अपने विचार रखे। सर्वश्री राजनारायण वर्मा, जादूगर सुरेश कुमार, एस.पी.साहू ने भी चौपाल में सहभागिता की।

पारम्परिक फाग से गुलजार हुई चौपाल

लोक चौपाल में पारम्परिक फाग पर आधारित गीत व संगीत की भी प्रस्तुति हुई। ज्योति किरन रतन ने मनमोहक नृत्य किया। वरिष्ठ गायिका इन्द्रा श्रीवास्तव ने होरी खेलत चारों भईया हो रामा अवधपुरी मा, मधु श्रीवास्तव ने रंग डारो न हम पर बार बार, इन्दु सारस्वत ने रंगाइब हम चुनरी यहि फागुन मा, सुषमा प्रकाश ने जमुना तट श्याम खेलैं होरी, डा. भक्ति शुक्ला ने होरी खेलन को आये हैं, कविता सिंह ने बम भोला हो लाल, शशि सिंह ने रंग डारो न कान्हा, रश्मि उपाध्याय ने सिर बांधे मुकुट खेले होरी, अनीता मिश्रा ने ब्रज मंडल देस दिखाओ रसिया, नीरा मिश्रा ने हां मैंने कछु ना कही मोहे सांवरे ने गारी दई, अंजलि सिंह ने शिवशंकर खेलत फांग गौरा संग लिए, प्रियंका दीक्षित ने केसर के रंगों से, शिखा श्रीवास्तव ने होरी खेलन गये ससुरारी सुनाकर खूब वाहवाही बटोरी। इसके अतिरिक्त लोक गायिका रत्ना शुक्ला, रीता पाण्डेय, मीनू पाण्डेय, गौरव गुप्ता, भूषण अग्रवाल, अश्वित रतन, माधुरी आदि ने मिलकर होरी की धूम मचाई।

RELATED ARTICLES

नींव पूजन से शुरू हुआ 35 फुट ऊंचे मानस्तंभ का निर्माण

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर परिसर में अहंकार को तोड़ने तथा विनय, नम्रता और समर्पण का भाव जागृत करने के प्रतीक 35 फुट ऊंचे...

व्यंग्य नाटक ‘क्रियाकर्म ट्वेंटी फोर सेवन’ का मंचन आठ को

लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय और संस्कृति निदेशालय के सहयोग से बिम्ब सांस्कृतिक समिति व्यंग्य नाट्य 'क्रिया कर्म ट्वेंटी फोर सेवन....' का मंचन आठ सितंबर की...

फिर आई याद कबीर की सहित तीन पुस्तकों का विमोचन

डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर स्मृति समारोह आयोजित लखनऊ। स्मृतिशेष डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर पारस बेला न्यास, कबीर शांति मिशन तथा डॉ....

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 4 को, विशेष योग में आधी रात जन्मेंगे कान्हा

लखनऊ। सनातन परंपरा में भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य दिवस के रूप में मनाया जाता है,...

नींव पूजन से शुरू हुआ 35 फुट ऊंचे मानस्तंभ का निर्माण

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर परिसर में अहंकार को तोड़ने तथा विनय, नम्रता और समर्पण का भाव जागृत करने के प्रतीक 35 फुट ऊंचे...

व्यंग्य नाटक ‘क्रियाकर्म ट्वेंटी फोर सेवन’ का मंचन आठ को

लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय और संस्कृति निदेशालय के सहयोग से बिम्ब सांस्कृतिक समिति व्यंग्य नाट्य 'क्रिया कर्म ट्वेंटी फोर सेवन....' का मंचन आठ सितंबर की...

फिर आई याद कबीर की सहित तीन पुस्तकों का विमोचन

डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर स्मृति समारोह आयोजित लखनऊ। स्मृतिशेष डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर पारस बेला न्यास, कबीर शांति मिशन तथा डॉ....

सितंबर में पड़ेंगे जन्माष्टमी, हरतालिका तीज व गणेश चतुर्थी जैसे व्रत-त्योहार

लखनऊ। सितंबर का महीना व्रत-त्योहार के मामले में इस बार बहुत खास और महत्वपूर्ण रहने वाला है क्योंकि, इस दौरान कई बड़े व्रत-त्योहार पड़ेंगे।...

बहुला चतुर्थी आज, भगवान गणेश के साथ होगी श्रीकृष्ण की पूजा

लखनऊ। हिंदू धर्म में बहुला चौथ का विशेष महत्व होता है। पंचांग के अनुसार यह पर्व हर वर्ष भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की...