back to top

सामूहिक दुष्कर्म के बाद महिला को रेल की पटरियों पर फेंका, पैर कटा

पानीपत (हरियाणा)। हरियाणा के पानीपत में एक खड़ी ट्रेन की खाली बोगी में 35 वर्षीय महिला से कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया गया और उसके बाद उसे रेल की पटरियों पर फेंक दिया गया, जहां एक ट्रेन गुजरने से उसका पैर कट गया। पुलिस ने सोमवार को बताया कि उन्हें 26 जून को महिला की गुमशुदगी की शिकायत मिली थी। उसके पति ने उन्हें बताया कि वह झगड़ा होने के बाद 24 जून से लापता है। उसने बताया कि पहले भी वह घर छोड़कर गयी थी लेकिन वह खुद ही घर लौट आती थी। इस बीच, महिला ने पुलिस को बताया कि वह एक नजदीकी रेलवे स्टेशन पर बैठी थी तभी एक व्यक्ति उसके पास आया और उसने दावा किया कि उसे उसके पति ने भेजा है।

किला पुलिस थाने के प्रभारी अधिकारी श्रीनिवास ने बताया कि महिला ने बताया कि वह व्यक्ति उसे अपने साथ एक खड़ी ट्रेन की खाली बोगी में ले गया जहां उसने उससे दुष्कर्म किया। बाद में दो और व्यक्ति भी आ गए और उन्होंने भी दुष्कर्म किया। इस घटना से सदमे में दिखी महिला ने यह भी बताया कि बाद में उसे सोनीपत ले जाया गया, जहां आरोपियों ने उसे ट्रेन की पटरियों पर फेंक दिया और एक ट्रेन के गुजरने के कारण उसने अपना एक पैर गंवा दिया। बाद में उसे एक अस्पताल में भर्ती कराया गया और उसका इलाज किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें : रस्सी से बांधकर प्लास से नाखून खींचने का पति पर आरोप

श्रीनिवास ने फोन पर बताया, हमने सामूहिक दुष्कर्म के लिए जीरो एफआईआर दर्ज की और इसे आगे की कार्वाई के लिए पानीपत राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के पास भेज दिया है। यहां राजकीय रेलवे पुलिस के थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश ने कहा कि उन्हें रविवार शाम को जीरो एफआईआर मिली और मामले की जांच की जा रही है। जीरो एफआईआर का यह मतलब होता है कि किसी भी व्यक्ति द्वारा किसी भी पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई जा सकती है, चाहे अपराध कहीं भी हुआ हो।

RELATED ARTICLES

क्वींन्स पार्क ओवल में ब्रावो, पोलार्ड और नारायण के नाम पर स्टैंड

पोर्ट ऑफ स्पेन। त्रिनिदाद एवं टोबैगो के सबसे प्रसिद्ध क्रिकेटरों में शामिल ड्वेन ब्रावो, कीरोन पोलार्ड और सुनील नारायण ने ऐतिहासिक क्वींस पार्क ओवल...

सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस की जवाबदेही फिर तय नहीं होगी, पर्दा डाल दिया जाएगा: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली-एनसीआर में एक किशोरी के साथ स्लीपर बस में कथित सामूहिक दुष्कर्म की घटना को...

इंजन में खराबी के बाद गोवा लौटी इंडिगो की दिल्ली उड़ान, सवार सभी यात्री सुरक्षित्र

लगभग 14 हजार फीट की ऊंचाई पर आई तकनीकी समस्या, एटीसी ने घोषित की पूर्ण आपात स्थिति; 3:30 बजे फिर उड़ान भरने का...

लियोनेल मेसी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल को कहा अलविदा

ब्यूनस आयर्स। अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास का ऐलान कर दिया है। दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में गिने...

इंटरनेट बिना फीचर फोन से UPI भुगतान संभव… ‘फोनपे यूपीआई 123पे’ सेवा शुरू

नई दिल्ली। डिजिटल भुगतान कंपनी फोनपे ने सोमवार को 'फोनपे यूपीआई 123पे' सेवा शुरू करने की घोषणा की, जिसके जरिये फीचर फोन उपयोगकर्ता भी...

बड़ी खबर: सुभाष चंद्रा के 6.25 करोड़ के रिपेमेंट प्लान पर रोक, बैंकों को राहत

नई दिल्ली। एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन सुभाष चंद्रा के पर्सनल इनसॉल्वेंसी मामले में बड़ा मोड़ आया है। राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (NCLT) की पांच...