back to top

सुल्तानपुर: प्रॉपर्टी डीलर विजय नारायण सिंह की सरेआम गोली मारकर हत्या

सुल्तानपुर। रविवार की शाम करीब 8 बजे कोतवाली नगर क्षेत्र के दरियापुर तिराहे पर एक होटल के सामने प्रॉपर्टी डीलर विजय नारायण सिंह की सरेशाम दरियापुर तिराहे पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक यह घटना दोस्तों के साथ पार्टी मनाने के दौरान हुई।हत्याकांड को अंजाम देने के बाद बाइक सवार बदमाश फरार हो गए।इस घटना में विजय नारायण सिंह के साथ एक अन्य व्यक्ति को भी गोली लगी है, जोकि गंभीर बताया जा रहा है।

जिसे मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर से ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी कक्ष में पहुंचे पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा ने बताया कि पुलिस की चार टीम हत्याकांड के खुलासे के लिए गठित की गई है।जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हत्याकांड की जानकारी होने पर अस्पताल में भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मौके पर सीओ सिटी शिवम मिश्रा, नगर कोतवाल श्रीराम पांडे के साथ भारी पुलिस बल जिला अस्पताल में तैनात है। गौरतलब है कि डॉ घनश्याम तिवारी हत्याकांड में आरोपी विजय जमानत पर जेल से बाहर आये थे। मृतक का चचेरा भाई भाजयुमों का जिलाध्यक्ष है, जबकि चाचा भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रह चुके हैं।इस हत्याकांड से जिले के पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

RELATED ARTICLES

सुल्तानपुर में 272 करोड़ से बनेगा इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग एंड लॉजिस्टिक्स क्लस्टर

60 साल की महिलाओं को बसों में मुफ्त यात्रा, गंगा एक्सप्रेसवे हरिद्वार तक बढ़ेगा, पुलिस को मिलेंगे 1323 नए वाहन युवाओं के लिए...

लखनऊ-वाराणसी हाइवे पर बेदूपारा के पास अनियंत्रित टैंकर ने 6 गाड़ियां रौंदी, खलासी की मौत,11 घायल

सुलतानपुर। जिले के लखनऊ-वाराणसी हाइवे पर बेदूपारा के पास बुधवार रात एक अनियंत्रित टैंकर ने लगभग छह वाहनों को टक्कर मारी थी। इसमें 12...

सुलतानपुर : ट्रक ने टेम्पो को मारी टक्कर, दो लोगों की मौत, डाइवर ट्रक लेकर फरार

सुलतानपुर । जिले के अखंडनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कलान चौराहे के पास एक ट्रक ने टेम्पो को टक्कर मार दी जिसमें टेम्पो पर बैठ...

राम मंदिर ट्रस्ट आज पहला पूर्णकालिक सीईओ नियुक्त करने में जुटा, बैठक जारी

अयोध्या । अयोध्या स्थित राम मंदिर के पहले पूर्णकालिक मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) की नियुक्ति के लिए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की...

यूपी में असदुद्दीन ओवैसी को झटका, AIMIM के राष्ट्रीय प्रवक्ता असीम वकार कांग्रेस में शामिल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता असीम वकार ने...

6 साल बाद दिशा सालियान केस में बड़ा एक्शन: CBI जांच शुरू, आदित्य ठाकरे पर भी लगे आरोप

मुंबई। दिवंगत सेलिब्रिटी मैनेजर दिशा सालियान की मौत के करीब छह साल बाद मामले में बड़ा मोड़ आया है। बॉम्बे हाईकोर्ट ने बुधवार, 2...

पाकिस्तान क्रिकेट में भूचाल: सात खिलाड़ी बाहर, कोच बदले, मिस्बाह-उल-हक का इस्तीफा

इस्लामाबाद। इंग्लैंड दौरे पर लगातार दो टेस्ट हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में बड़ा भूचाल आ गया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने एक...

NHAI के टोल प्लाजा पर फर्जीवाड़े की जांच, ED ने 7 राज्यों में 14 ठिकानों पर मारे छापे

अनधिकृत सॉफ्टवेयर से फर्जी टोल रसीदें बनाने और वसूली की रकम का हिसाब छिपाने का आरोपनई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार को...

ऑनलाइन सट्टेबाजी मामले में ईडी ने भुगतान कंपनियों और सीए के ठिकानों पर छापेमारी की

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टेबाजी कंपनी परिमैच और कुछ अन्य कंपनियों से जुड़े धन शोधन मामले की जांच के...