back to top

ऑनलाइन सट्टेबाजी मामले में ईडी ने भुगतान कंपनियों और सीए के ठिकानों पर छापेमारी की

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टेबाजी कंपनी परिमैच और कुछ अन्य कंपनियों से जुड़े धन शोधन मामले की जांच के तहत कई राज्यों में नए सिरे से छापेमारी की। अधिकारियों ने बताया कि इस कार्रवाई के दायरे में भुगतान कंपनियां, चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) और कंपनी सचिव (सीएस) भी शामिल हैं।

अधिकारियों के अनुसार, महाराष्ट्र में पांच, दिल्ली-एनसीआर में चार, राजस्थान में दो और गुजरात में एक स्थान पर तलाशी ली गई। उन्होंने बताया कि जांच के दायरे में ऐसी भुगतान कंपनियां हैं, जिन पर आरोप है कि उन्होंने चार्टर्ड अकाउंटेंट और कंपनी सचिवों के जरिए सट्टेबाजी से हुई कमाई को कथित तौर पर नकदी में बदला। इसके बाद इन कंपनियों ने परिमैच की ओर से भुगतान प्रणाली के माध्यम से अवैध तरीके से धन विदेश भेजने और फर्जी प्रत्यक्ष विदेश निवेश (ओडीआई) के जरिए रकम बाहर भेजने में मदद की।

यह मामला मुंबई पुलिस के साइबर पुलिस थाने में परिमैच डॉट कॉम के खिलाफ दर्ज एक प्राथमिकी से सामने आया। प्राथमिकी में ऑनलाइन सट्टेबाजी के जरिए उपयोगकर्ताओं से धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया गया है। इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय पहले भी कई जगहों पर तलाशी ले चुका है और संपत्तियां कुर्क कर चुका है।

RELATED ARTICLES

यूपी में असदुद्दीन ओवैसी को झटका, AIMIM के राष्ट्रीय प्रवक्ता असीम वकार कांग्रेस में शामिल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता असीम वकार ने...

6 साल बाद दिशा सालियान केस में बड़ा एक्शन: CBI जांच शुरू, आदित्य ठाकरे पर भी लगे आरोप

मुंबई। दिवंगत सेलिब्रिटी मैनेजर दिशा सालियान की मौत के करीब छह साल बाद मामले में बड़ा मोड़ आया है। बॉम्बे हाईकोर्ट ने बुधवार, 2...

पाकिस्तान क्रिकेट में भूचाल: सात खिलाड़ी बाहर, कोच बदले, मिस्बाह-उल-हक का इस्तीफा

इस्लामाबाद। इंग्लैंड दौरे पर लगातार दो टेस्ट हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में बड़ा भूचाल आ गया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने एक...

NHAI के टोल प्लाजा पर फर्जीवाड़े की जांच, ED ने 7 राज्यों में 14 ठिकानों पर मारे छापे

अनधिकृत सॉफ्टवेयर से फर्जी टोल रसीदें बनाने और वसूली की रकम का हिसाब छिपाने का आरोपनई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार को...

अमेरिका-ईरान तनाव से भारतीय शेयर बाजार धड़ाम, रुपया भी गिरा

मुंबई। पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष के बीच तेल की कीमतों में तेजी और वैश्विक शेयर बाजारों में कमजोर रुख के कारण घरेलू शेयर...

जन्माष्टमी पर सजे बाजार, कान्हा की बांसुरी और मूर्ति कर रही आकर्षित

लखनऊ। 4 सितंबर को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का पर्व है। कान्हा के जन्म के इस उत्सव को मनाने के लिए हर कोई लालायित है। घरों...