back to top

NHAI के टोल प्लाजा पर फर्जीवाड़े की जांच, ED ने 7 राज्यों में 14 ठिकानों पर मारे छापे

  • अनधिकृत सॉफ्टवेयर से फर्जी टोल रसीदें बनाने और वसूली की रकम का हिसाब छिपाने का आरोप

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के कई टोल प्लाजा पर धोखाधड़ी से टोल वसूली से जुड़े मनीलांड्रिंग की जांच के तहत कई राज्यों में छापे मारे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, जम्मू कश्मीर, मध्य प्रदेश, दिल्ली-एनसीआर और पश्चिम बंगाल में करीब 14 परिसरों पर तलाशी ली गई। केंद्रीय एजेंसी ने दो पुलिस प्राथमिकी का संज्ञान लेने के बाद मनीलांड्रिंग निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत यह कार्रवाई शुरू की।
प्राथमिकियों में आरोप लगाया गया है कि टोल रसीदें तैयार करने के लिए अनधिकृत सॉफ्टवेयर ऐप का इस्तेमाल किया गया और टोल प्लाजा पर वसूली गई रकम आधिकारिक लेखा प्रणाली में दर्ज नहीं करके कहीं ओर भेजी गयी।

ED के अधिकारियों ने बताया कि फॉरेंसिक जांच और NHAI के रिकॉर्ड से भी ऐसे सॉफ्टवेयर के इस्तेमाल की पुष्टि हुई है। अधिकारियों के मुताबिक, छापों का उद्देश्य डिजिटल और दस्तावेजी सबूत बरामद करना, इस धोखाधड़ी से फायदा उठाने वाले लोगों की पहचान करना और अपराध से अर्जित धन का पता लगाना है।

RELATED ARTICLES

पाकिस्तान क्रिकेट में भूचाल: सात खिलाड़ी बाहर, कोच बदले, मिस्बाह-उल-हक का इस्तीफा

इस्लामाबाद। इंग्लैंड दौरे पर लगातार दो टेस्ट हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में बड़ा भूचाल आ गया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने एक...

ऑनलाइन सट्टेबाजी मामले में ईडी ने भुगतान कंपनियों और सीए के ठिकानों पर छापेमारी की

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टेबाजी कंपनी परिमैच और कुछ अन्य कंपनियों से जुड़े धन शोधन मामले की जांच के...

अमेरिका-ईरान तनाव से भारतीय शेयर बाजार धड़ाम, रुपया भी गिरा

मुंबई। पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष के बीच तेल की कीमतों में तेजी और वैश्विक शेयर बाजारों में कमजोर रुख के कारण घरेलू शेयर...

जन्माष्टमी पर सजे बाजार, कान्हा की बांसुरी और मूर्ति कर रही आकर्षित

लखनऊ। 4 सितंबर को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का पर्व है। कान्हा के जन्म के इस उत्सव को मनाने के लिए हर कोई लालायित है। घरों...

‘श्याम पिया मोरे रंग दे चुनरिया’… पर दिखा कथक का अद्भुत रूप

ख्यातिलब्ध कलाकारों की कथक प्रस्तुतियों ने बनाया नमन समारोह को यादगार नवांकुरों के घुघरुंओं ने दर्शकों का दिल जीता लखनऊ। उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी, लखनऊ...

रंगों और रचनात्मकता के साथ संपन्न हुआ ‘नवागमन’

लखनऊ। डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय, लखनऊ के वास्तुकला एवं योजना संकाय में आयोजित दो दिवसीय नवागमन ओरिएंटेशन कार्यक्रम का समापन एक रंगमय,...