back to top

सुंदरकांड पाठ के साथ शुरू हुआ 8वां उत्तर प्रदेश महोत्सव

-महोत्सव की थीम तम्बाकू और नशा मुक्ति के साथ इको फ्रेंडली जीवन को अपनाना है

लखनऊ। सृजन फाउंडेशन द्वारा आयोजित बीस दिवसीय 8वां उत्तर प्रदेश महोत्सव 2024 का उद्घाटन बुधवार को जानकीपुरम विस्तार 60 फिटा रोड स्थित, भुइयन देवी मंदिर के पास बंधुजी उत्सव वाटिका में हुआ। उत्तर प्रदेश महोत्सव की शुरूआत सुंदरकांड पाठ के साथ हुई।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व कार्यवाहक मेयर सुरेश अवस्थी थे। उनके साथ ही विशिष्ट अतिथि जानकीपुरम प्रथम के पार्षद प्रतिनिधि सौरभ तिवारी, जानकीपुरम द्वितीय पार्षद श्रीमती राजकुमारी मौर्या और जानकीपुरम तृतीय पार्षद दीपक लोधी ने भी फीता काट कर महोत्सव का विधिवत उदघाटन किया गया। इस अवसर पर सुंदरकांड के सरस पाठ के बाद श्रद्धापूर्वक महा आरती की गई। इसमें बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी शामिल हुए।
सृजन फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ.अमित सक्सेना के अनुसार यह आयोजन 10 से 30 जनवरी 2024 जारी रहेगा। इसकी शुरूआत उत्तर प्रदेश दिवस के उपलक्ष्य में कराई गई थी। यह महोत्सव उत्तर प्रदेश दिवस के उपलक्ष्य में उत्तर प्रदेश का सबसे लंबा आयोजन है। इस साल के महोत्सव की थीम तम्बाकू और नशा मुक्ति के साथ इको फ्रेंडली जीवन को अपनाना है। इस अवसर पर राजेश राज गुप्ता, डॉ अर्चना सक्सेना, पंकज तिवारी, रोमा श्रीवास्तव, शैलेन्द्र मोहन, अजय यादव, शशिमोहन शिवहरे, दिव्या शुक्ला, राकेश कुमार पांडेय, संजीव सक्सेना, मंजूषा श्रीवास्तव, अनूप सक्सेना, दिनेश कुमार वर्मा और सुनीति गुप्ता उपस्थित रहे।
इस महोत्सव में वोकल फॉर लोकल पर जोर देते हुए हस्तशिल्प प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। उसमें आगंतुकों ने दैनिक जीवन में उपयोग होने वाली वस्तुएं, खादी, सिल्क से बने वस्त्र, घरेलू साज-सज्जा का सामान, लकड़ी पर कारीगरी की हुई वस्तुएं, खिलौने, मिट्टी के बर्तन, आयुर्वेद चिकित्सा और आभूषण के स्टॉल सहित झूले और खानपान का लुत्फ उठाया। डॉ.अमित सक्सेना के अनुसार महोत्सव के तहत दोपहर दो से शाम चार बजे के बीच प्रतिदिन कार्यशलाओं के माध्यम से संवाद स्थापित कर प्रतिभागियों को प्रशिक्षित भी किया जा रहा है। विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से प्रतिभाओं को मंच प्रदान कर उन्हें पुरस्कृत भी किया जाएगा। शाम चार बजे से साहित्यिक सत्र के तहत कवि सम्मेलन-मुशायरा ही नहीं पुस्तक विमोचन का भी आयोजन किया जा रहा है। शाम छह बजे से नृत्य और संगीत के कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इसके साथ ही सम्मान समारोह फैशन शो अन्य आकर्षण रहेंगे।

RELATED ARTICLES

नींव पूजन से शुरू हुआ 35 फुट ऊंचे मानस्तंभ का निर्माण

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर परिसर में अहंकार को तोड़ने तथा विनय, नम्रता और समर्पण का भाव जागृत करने के प्रतीक 35 फुट ऊंचे...

व्यंग्य नाटक ‘क्रियाकर्म ट्वेंटी फोर सेवन’ का मंचन आठ को

लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय और संस्कृति निदेशालय के सहयोग से बिम्ब सांस्कृतिक समिति व्यंग्य नाट्य 'क्रिया कर्म ट्वेंटी फोर सेवन....' का मंचन आठ सितंबर की...

फिर आई याद कबीर की सहित तीन पुस्तकों का विमोचन

डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर स्मृति समारोह आयोजित लखनऊ। स्मृतिशेष डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर पारस बेला न्यास, कबीर शांति मिशन तथा डॉ....

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...

मायावती का महिलाओं से आह्वान…रेवड़ियों और लुभावने वादों से रहें सावधान

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती ने महिला मतदाताओं से निजी लाभ वाले लुभावने वादे एवं घोषणाओं से बचने की अपील करते...

यह रणनीतिक बदलाव का दौर, समुद्री क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बढ़ती जा रही: एडमिरल स्वामीनाथन

मुंबई। पश्चिम एशिया में संकट के बीच नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन ने सोमवार को कहा कि यह महत्वपूर्ण रणनीतिक बदलाव का दौर है,...

सीएम योगी बोले- श्रीकृष्ण के सत्य, धर्म, कर्म और लोकमंगल के संदेश को जीवन में उतारें

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पत्र लिखकर प्रदेशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनसे भगवान श्रीकृष्ण के सत्य, धर्म, कर्म तथा...

फिल्म ‘टॉक्सिक’ ने देशभर के सिनेमाघरों में 250 करोड़ से अधिक की कमाई की

नयी दिल्ली। अभिनेता यश की फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ ने देशभर के सिनेमाघरों में 250 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई...

सरकार ने 1.27 लाख करोड़ रुपये की सेमीकॉन 2.0 योजना अधिसूचित की

नयी दिल्ली। सरकार ने देश में चिप विनिर्माण के परिवेश को बढ़ावा देने के लिए 1.27 लाख करोड़ रुपये के परिव्यय वाली सेमीकॉन 2.0...