back to top

56वां सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार 23 को

वैदिक विधि-विधान एवं शास्त्रीय परम्पराओं के अनुसार सम्पन्न कराया जाएगा
लखनऊ। श्री रामलीला समिति, महानगर लखनऊ विगत 55 वर्षों से निरंतर वसन्त पञ्चमी के पावन अवसर पर सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार का आयोजन करती आ रही है। इसी गौरवशाली परम्परा को आगे बढ़ाते हुए समिति द्वारा इस वर्ष 56वाँ सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार दिनांक 23 जनवरी 2026 को महानगर लखनऊ में पूर्ण वैदिक विधि-विधान एवं शास्त्रीय परम्पराओं के अनुसार सम्पन्न कराया जाएगा।
यह आयोजन पर्वतीय समाज सहित समस्त हिन्दू समाज में सुविख्यात, विश्वसनीय एवं श्रद्धा का केन्द्र रहा है। विगत वर्षों में अनेकों अभिभावकों ने अपने बालकों का यज्ञोपवीत संस्कार यहीं सम्पन्न कराया है और अब उनकी अगली पीढ़ियाँ भी इसी परम्परा से जुड़ रही हैं, क्योंकि यहाँ संस्कार पूर्ण विधि, अनुशासन एवं अनुभवी विद्वान आचार्यों के सान्निध्य में सम्पन्न कराया जाता है तथा समाज में इसकी व्यापक पहचान है।
इस पावन संस्कार को समिति के प्रख्यात कर्मकाण्डविद आचार्य श्री बंशीधर उप्रेती, आचार्य श्री दिनेश उप्रेती, पं. दीपक जोशी, श्री खष्टी पन्त एवं अन्य विद्वान पुरोहितों द्वारा सम्पन्न कराया जाएगा।
श्री रामलीला समिति, महानगर लखनऊ द्वारा समस्त हिन्दू धर्म के सभी जाति-वर्ग के बटुकों का यज्ञोपवीत संस्कार बिना किसी भेदभाव के कराया जाता है, जो संस्था की समावेशी एवं सांस्कृतिक परम्परा का प्रतीक है।
यज्ञोपवीत संस्कार हेतु पंजीकरण एवं सहयोग राशि ₹3500/- निर्धारित है, जिसके अंतर्गत प्रत्येक बटुक को यज्ञोपवीत सम्बन्धी पुस्तक प्रदान की जाएगी तथा बटुक एवं उसके परिवार के चार सदस्यों हेतु स्वल्पाहार एवं सात्विक भोजन की समुचित व्यवस्था रहेगी।

RELATED ARTICLES

नींव पूजन से शुरू हुआ 35 फुट ऊंचे मानस्तंभ का निर्माण

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर परिसर में अहंकार को तोड़ने तथा विनय, नम्रता और समर्पण का भाव जागृत करने के प्रतीक 35 फुट ऊंचे...

व्यंग्य नाटक ‘क्रियाकर्म ट्वेंटी फोर सेवन’ का मंचन आठ को

लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय और संस्कृति निदेशालय के सहयोग से बिम्ब सांस्कृतिक समिति व्यंग्य नाट्य 'क्रिया कर्म ट्वेंटी फोर सेवन....' का मंचन आठ सितंबर की...

फिर आई याद कबीर की सहित तीन पुस्तकों का विमोचन

डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर स्मृति समारोह आयोजित लखनऊ। स्मृतिशेष डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर पारस बेला न्यास, कबीर शांति मिशन तथा डॉ....

मनौर एयरफोर्स स्टेशन के पास पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 लोगों की मौत, 15 के फंसे होने की आशंका

प्रयागराज। प्रयागराज और कौशांबी बॉर्डर पर स्थित मोहम्मदपुर गांव में सोमवार दोपहर एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया।...

फिनलैंड में भारत का जलवा,पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक

भारतीय पैरा टेबल टेनिस टीम ने आईटीटीएफ विश्व पैरा फ्यूचर लाहटी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 4 रजत और 6...

प्रणव चौधरी बने एटीएल के प्रबंध निदेशक

मुंबई। ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को...

संयुक्त अरब अमीरात ने अपने जलक्षेत्र में ईरानी ड्रोन को रोकने का दावा किया

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात की वायुसेना ने सोमवार को अपने जलक्षेत्र के ऊपर एक ईरानी ड्रोन को रोक दिया। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी...

सीएम योगी बोले- धन की कमी से नहीं रुकेगा किसी का इलाज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को स्पष्ट कहा कि राज्य में धन के अभाव में किसी भी मरीज का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने...

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...