back to top

27 प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट कला का प्रदर्शन किया

तबला वादन के साथ क्लासिकल वॉयस आॅफ इंडिया का आगाज

लखनऊ। गोमती नगर के अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान में संगीत मिलन संगठन की ओर से आयोजित चार दिवसीय शास्त्रीय संगीत प्रतियोगिता क्लासिकल वॉयस आॅफ इंडिया-2025 में गुरुवार को तबला विधा में 27 प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट कला का प्रदर्शन किया। दूसरे दिन कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। प्रतियोगिता में लखनऊ के अलावा कोलकाता, हल्द्वानी, चंडीगढ़, वाराणसी समेत कई शहरों से प्रतिभागी शामिल हुए।
प्रस्तुतियों में पुणे, महाराष्ट्र से आए जूनियर वर्ग के समृद्ध हलधर ने तबला पर तीन ताल, अयोध्या के माधव झा ने पखावज पर चौताल, कर्नाटक बेंगलुरु के अक्षज कुलकर्णी (मिडिल वर्ग) ने तीन ताल, हल्द्वानी के वरिष्ठ वर्ग के ऋजुल पांडेय ने झपताल तथा अगरतला से आए मंदीप घोष ने पखावज वादन की प्रस्तुति से श्रोताओं की सराहना प्राप्त की।
वाद्य संगीत प्रस्तुतियों में महाराष्ट्र के कोल्हापुर से आई राधा वडुलेकर ने सितार पर राग यमन प्रस्तुत कर दर्शकों को मुग्ध किया। मिडिल वर्ग में निर्मल्या रे की सोनाली केसरी ने वायलिन पर राग मियां की मल्हार और कोलकाता की ही सयंति पल वायलिन पर राग मियां की तोड़ी प्रस्तुत किया। मध्य प्रदेश इटारसी की मीरा चौधरी ने बांसुरी पर राग यमन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में संगीत मिलन के संस्थापक पं. मिलन देबनाथ, सचिव अरुंधति चौधरी, निर्णायक मंडल में पं. प्रो. हरीश झा, पं. शीतल प्रसाद मिश्रा, पं. अरुण भट्ट, पं. महेंद्र प्रसाद शर्मा रहे। निर्णायक मंडल ने प्रतिभागियों से सवाल भी पूछे। संगीत मिलन संस्था की डॉ. निष्ठा शर्मा, डॉ. अंजना मिश्रा, राजेश ओझा, सुमित मालिक, मधुर भटनागर, शिप्रा सक्सेना, आयुषी शुक्ला, बिंदु आदि का सहयोग रहा।

RELATED ARTICLES

नींव पूजन से शुरू हुआ 35 फुट ऊंचे मानस्तंभ का निर्माण

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर परिसर में अहंकार को तोड़ने तथा विनय, नम्रता और समर्पण का भाव जागृत करने के प्रतीक 35 फुट ऊंचे...

व्यंग्य नाटक ‘क्रियाकर्म ट्वेंटी फोर सेवन’ का मंचन आठ को

लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय और संस्कृति निदेशालय के सहयोग से बिम्ब सांस्कृतिक समिति व्यंग्य नाट्य 'क्रिया कर्म ट्वेंटी फोर सेवन....' का मंचन आठ सितंबर की...

फिर आई याद कबीर की सहित तीन पुस्तकों का विमोचन

डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर स्मृति समारोह आयोजित लखनऊ। स्मृतिशेष डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर पारस बेला न्यास, कबीर शांति मिशन तथा डॉ....

सीएम योगी बोले- श्रीकृष्ण के सत्य, धर्म, कर्म और लोकमंगल के संदेश को जीवन में उतारें

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पत्र लिखकर प्रदेशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनसे भगवान श्रीकृष्ण के सत्य, धर्म, कर्म तथा...

फिल्म ‘टॉक्सिक’ ने देशभर के सिनेमाघरों में 250 करोड़ से अधिक की कमाई की

नयी दिल्ली। अभिनेता यश की फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ ने देशभर के सिनेमाघरों में 250 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई...

सरकार ने 1.27 लाख करोड़ रुपये की सेमीकॉन 2.0 योजना अधिसूचित की

नयी दिल्ली। सरकार ने देश में चिप विनिर्माण के परिवेश को बढ़ावा देने के लिए 1.27 लाख करोड़ रुपये के परिव्यय वाली सेमीकॉन 2.0...

नेपाल-चीन सीमा पर बाढ़ की त्रासदी ने हिंदूकुश हिमालय की संवेदनशीलता उजागर की : संरा के जलवायु प्रमुख

नयी दिल्ली। संयुक्त राष्ट्र के जलवायु प्रमुख साइमन स्टील का कहना है कि नेपाल-चीन सीमा के पास ग्लेशियर के ढहने और अचानक बाढ़ आने...

हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामिल दो शार्प शूटर शामली एनकाउंटर में ढेर

चेकिंग के दौरान पुलिस पर फायरिंग का आरोप, जवाबी कार्रवाई में लगी गोली; दोनों पर था 50-50 हजार का इनामचंडीगढ़। हरियाणवी गायक और...

होर्मुज संकट की आहट से बाजार सहमा, सेंसेक्स 227 अंक लुढ़का, रुपया भी टूटा

होर्मुज जलडमरूमध्य से तेल आपूर्ति को लेकर बढ़ी चिंता, ब्रेंट 90 डॉलर के पार; रुपया 13 पैसे फिसलकर 95.56 प्रति डॉलर परमुंबई। पश्चिम...