back to top

ग्रीष्मकालीन कार्यशाला में 200 लोगों ने प्रतिभाग किया

छात्र-छात्राओं में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरुक किया
लखनऊ। अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान, लखनऊ, संस्कृति विभाग, उ.प्र. द्वारा डिवाइन ग्लोरी पब्लिक स्कूल, पपनामऊ, चिनहट, लखनऊ के तत्वावधान में आज ग्रीष्मकालीन कार्यशाला के अंतर्गत बोधि-पथ कार्यशाला डिवाइन ग्लोरी पब्लिक स्कूल, चिनहट, लखनऊ में शुरू की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व प्रधान उत्तरधौना, संदीप सिंह (रिंकू) उपस्थित हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ साथ ही मुख्य अतिथि को मोमेंटों एवं अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में बताया अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान, लखनऊ एवं संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित यह कार्यशाला प्रदेश के युवाओं एवं छात्र-छात्राओं में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता विकसित करने की एक सराहनीय एवं प्रेरणादायक पहल है। कार्यशाला में बौद्ध दर्शन और पर्यावरण के गहरे संबंध को अत्यंत सारगर्भित ढंग से प्रस्तुत किया गया तथा भगवान बुद्ध के करुणा, अहिंसा, सह-अस्तित्व और प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता जैसे सिद्धांतों पर प्रकाश डाला गया। यह आयोजन न केवल पर्यावरणीय चेतना को सुदृढ़ करने का माध्यम बना, बल्कि युवाओं को प्रकृति के साथ संतुलित एवं उत्तरदायी जीवन जीने की प्रेरणा भी प्रदान करता है। कार्यक्रम के पहले दिन शिक्षक, शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं सहित लगभग 200 से अधिक लोगों ने प्रतिभाग किया । इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक श्री विक्रम सिंह जी ने भी पधारे हुए अतिथि का स्वागत एवं धन्यवाद के साथ आभार व्यक्त किया ।

RELATED ARTICLES

नींव पूजन से शुरू हुआ 35 फुट ऊंचे मानस्तंभ का निर्माण

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर परिसर में अहंकार को तोड़ने तथा विनय, नम्रता और समर्पण का भाव जागृत करने के प्रतीक 35 फुट ऊंचे...

व्यंग्य नाटक ‘क्रियाकर्म ट्वेंटी फोर सेवन’ का मंचन आठ को

लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय और संस्कृति निदेशालय के सहयोग से बिम्ब सांस्कृतिक समिति व्यंग्य नाट्य 'क्रिया कर्म ट्वेंटी फोर सेवन....' का मंचन आठ सितंबर की...

फिर आई याद कबीर की सहित तीन पुस्तकों का विमोचन

डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर स्मृति समारोह आयोजित लखनऊ। स्मृतिशेष डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर पारस बेला न्यास, कबीर शांति मिशन तथा डॉ....

मनौर एयरफोर्स स्टेशन के पास पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 लोगों की मौत, 15 के फंसे होने की आशंका

प्रयागराज। प्रयागराज और कौशांबी बॉर्डर पर स्थित मोहम्मदपुर गांव में सोमवार दोपहर एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया।...

फिनलैंड में भारत का जलवा,पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक

भारतीय पैरा टेबल टेनिस टीम ने आईटीटीएफ विश्व पैरा फ्यूचर लाहटी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 4 रजत और 6...

प्रणव चौधरी बने एटीएल के प्रबंध निदेशक

मुंबई। ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को...

संयुक्त अरब अमीरात ने अपने जलक्षेत्र में ईरानी ड्रोन को रोकने का दावा किया

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात की वायुसेना ने सोमवार को अपने जलक्षेत्र के ऊपर एक ईरानी ड्रोन को रोक दिया। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी...

सीएम योगी बोले- धन की कमी से नहीं रुकेगा किसी का इलाज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को स्पष्ट कहा कि राज्य में धन के अभाव में किसी भी मरीज का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने...

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...