back to top

चार जून को यूपी से भाजपा का सफाया हो जाएगा, देवरिया में बोले अखिलेश यादव

देवरिया। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष एवं राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को दावा किया कि चार जून को जब मतगणना होगी तो उत्तर प्रदेश से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का सफाया हो जाएगा।

यादव यहां देवरिया लोकसभा क्षेत्र से विपक्षी गठबंधन इंडिया (इंडियन नेशनल डेवलेपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस) से कांग्रेस के उम्मीदवार अखिलेश प्रताप सिंह और कुशीनगर लोकसभा क्षेत्र से सपा उम्मीदवार अजय कुमार सिंह के समर्थन में एक संयुक्त चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। सपा प्रमुख ने जनता का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि जनता खुद चुनाव लड़ रही है और पहले चरण से ही जनता ने चुनाव अपने हाथ में ले लिया है।

उन्होंने कहा, इस बार उत्तर प्रदेश में जो हवा चली है, ये जो माहौल बना है और जिस तरह इंडिया गठबंधन को समर्थन मिल रहा है, मुझे पूरा भरोसा है कि चार जून को भारतीय जनता पार्टी का उत्तर प्रदेश से सफाया होना तय है। यादव ने यह भी दावा किया कि चार जून को मंत्रिमंडल तो बदलेगा ही, मीडिया मंडल भी बदलेगा। भाजपा पर चुनावी बाण्ड के नाम पर बड़े-बड़े उद्योगपतियों से चंदा वसूलने का आरोप लगाते हुए यादव ने दावा किया कि इसी वजह से देश में महंगाई बढ़ गयी क्योंकि जिन कंपनियों ने चंदा दिया उन्होंने मुनाफा कमाने के लिए महंगाई बढ़ाई।

यादव ने परोक्ष रूप से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का चुनाव है और जो लोग मन की बात करते थे, जो मनमर्जी थे, उनसे कहना चाहते हैं कि अब मन की बात नहीं चलेगी, अब संविधान की बात चलेगी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई के प्रभारी अविनाश पांडेय ने भी सभा को संबोधित किया। देवरिया और कुशीनगर में सातवें चरण में एक जून को मतदान होगा।

RELATED ARTICLES

मनौर एयरफोर्स स्टेशन के पास पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 लोगों की मौत, 15 के फंसे होने की आशंका

प्रयागराज। प्रयागराज और कौशांबी बॉर्डर पर स्थित मोहम्मदपुर गांव में सोमवार दोपहर एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया।...

प्रणव चौधरी बने एटीएल के प्रबंध निदेशक

मुंबई। ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को...

संयुक्त अरब अमीरात ने अपने जलक्षेत्र में ईरानी ड्रोन को रोकने का दावा किया

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात की वायुसेना ने सोमवार को अपने जलक्षेत्र के ऊपर एक ईरानी ड्रोन को रोक दिया। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी...

जन्माष्टमी : 5 हजार गुब्बारों से सजेगा मंदिर, जन्मोत्सव पर फूटेंगे पटाखे

लखनऊ। 4 सितंबर को आयोजित होने वाली डालीगंज स्थित श्रीमाधव मंदिर में श्री कृष्ण प्राकट्योत्सव पर श्रीराधामाधव भव्य फूलों का श्रंगार, ब्रजरुपी कलाकारो द्वारा...

भातखण्डे में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिताओं का समापन

जनभवन, उत्तर प्रदेश के निदेर्शानुसार भारत सरकार के फिट इंडिया अभियान के अंतर्गत खेलेगा भारत, जीतेगा भारत तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत इस...

गया प्रसाद शुक्ल सनेही की रचनाएं राष्ट्रपे्रम से ओतप्रोत हैं : पद्मकान्त शर्मा

नन्द दुलारे वाजपेयी, गया प्रसाद शुक्ल सनेही एवं वंशीधर शुक्ल स्मृति समारोह लखनऊ। उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान लखनऊ द्वारा नन्द दुलारे वाजपेयी, गया प्रसाद...

बच्चों को मिली रिश्ते जोड़ने की सीख

बेसिक विद्यालय में दादी नानी की कहानी लखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान की मासिक श्रृंखला दादी नानी की कहानी जीतेश की जुबानी का 84वां आयोजन...

शंकरा गीत को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य किया लॉन्च

लखनऊ। नव म्यूजिÞका के नए गीत शंकरा के लॉन्च के साथ ही संगीत प्रेमियों के बीच इसकी चर्चा शुरू हो गई है। गीत को...

कथक की मनमोहक प्रस्तुतियों ने ‘नमन’ को बनाया यादगार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के अध्यक्ष प्रो. जयंत खोत, उपाध्यक्ष विभा सिंह एवं निदेशक राज कुमार की कुशल परिकल्पना एवं संयोजन में...