back to top

अखंड सौभाग्य के लिए महिलाएं 16 मई को रखेंगी वट सावित्री व्रत

इस दिन वट वृक्ष की पूजा का विशेष महत्व होता है
लखनऊ। वट सावित्री व्रत हिंदू धर्म के सबसे पवित्र और श्रद्धा से भरे व्रतों में से एक माना जाता है, जिसे विशेष रूप से विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी आयु, सुख-समृद्धि और अखंड सौभाग्य की कामना के लिए करती हैं। यह व्रत हर वर्ष ज्येष्ठ माह की अमावस्या और कुछ क्षेत्रों में ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन श्रद्धापूर्वक किया जाता है। इसे कई जगह वट अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन वट वृक्ष की पूजा का विशेष महत्व होता है, क्योंकि इसे दीघार्यु, स्थिरता और जीवन शक्ति का प्रतीक माना गया है। मान्यता है कि जो स्त्रियां पूरे विधि-विधान और सच्ची श्रद्धा के साथ यह व्रत करती हैं, उन्हें सुखी वैवाहिक जीवन और सौभाग्य का आशीर्वाद प्राप्त होता है। वट वृक्ष को अत्यंत पवित्र माना गया है। धार्मिक मान्यता है कि इसमें ब्रह्मा, विष्णु और भगवान शिव का वास बताया गया है। यही कारण है कि इसकी पूजा को अत्यंत फलदायी और कल्याणकारी माना जाता है। ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि आरंभ: 16 मई, प्रात: 05: 11 मिनट पर, ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि समाप्त: 17 मई, रात्रि 01:30 मिनट पर होगा। उदयातिथि के अनुसार वट सावित्री व्रत 16 मई को किया जाएगा।

वट सावित्री व्रत के शुभ मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त – प्रात: 04:07 मिनट से 04:48 मिनट तक
विजय मुहूर्त – दोपहर 02:04 मिनट से 03:28 मिनट तक
गोधूलि मुहूर्त – सायं 07:04 मिनट से 07:25 मिनट तक
निशिता मुहूर्त – रात्रि 11:57 मिनट से 12:38 मिनट तक (17 मई)

व्रत का महत्व-
धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, वट सावित्री व्रत का सीधा संबंध अखंड सौभाग्य से जोड़ा जाता है। कहा जाता है कि इस दिन व्रत रखने और विधि-विधान से पूजा करने पर पति के जीवन में आने वाले संकट दूर होते हैं। साथ ही दांपत्य जीवन में स्थिरता और प्रेम बना रहता है।

बरगद के पेड़ की पूजा का विशेष महत्व-
बरगद के पेड़ की पूजा इस दिन खास मानी जाती है, क्योंकि इसमें ब्रह्मा, विष्णु और महेश- तीनों का वास माना जाता है। इसी वजह से इसे ह्यवट वृक्षह्ण की पूजा कहा जाता है।

वट सावित्री व्रत की पूजा विधि
वट सावित्री व्रत के दिन प्रात: स्नान करके स्वच्छ वस्त्र धारण करें और मन में व्रत का संकल्प लें। इसके बाद पूजा की तैयारी करते हुए बांस की दो टोकरी लें और उनमें सप्त धान्य रखें। इन टोकरी में एक में ब्रह्मा और सावित्री की प्रतिमा स्थापित करें। जबकि दूसरी टोकरी में सत्यवान और सावित्री की प्रतिमा रखें। इसके बाद सावित्री माता को श्रृंगार सामग्री अर्पित करें और श्रद्धापूर्वक मंत्रों के साथ अर्घ्य दिया जाता है। पूजा के अगले चरण में वट वृक्ष की विधिवत पूजा की जाती है। उसकी जड़ों में जल अर्पित कर आशीर्वाद की प्रार्थना की जाती है। इसके बाद वट वृक्ष की परिक्रमा करें जो 108, 28 या कम से कम 7 बार करने का विधान बताया गया है। इस दौरान उसके तने में कच्चा सूत लपेटें। व्रत के दौरान वट सावित्री व्रत कथा का श्रवण या पाठ करें। अंत में महिलाएं अपने पति की लंबी आयु, सुख-शांति और वैवाहिक जीवन की समृद्धि के लिए मन से प्रार्थना करती हैं।

RELATED ARTICLES

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 4 को, विशेष योग में आधी रात जन्मेंगे कान्हा

लखनऊ। सनातन परंपरा में भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य दिवस के रूप में मनाया जाता है,...

सितंबर में पड़ेंगे जन्माष्टमी, हरतालिका तीज व गणेश चतुर्थी जैसे व्रत-त्योहार

लखनऊ। सितंबर का महीना व्रत-त्योहार के मामले में इस बार बहुत खास और महत्वपूर्ण रहने वाला है क्योंकि, इस दौरान कई बड़े व्रत-त्योहार पड़ेंगे।...

बहुला चतुर्थी आज, भगवान गणेश के साथ होगी श्रीकृष्ण की पूजा

लखनऊ। हिंदू धर्म में बहुला चौथ का विशेष महत्व होता है। पंचांग के अनुसार यह पर्व हर वर्ष भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की...

मनौर एयरफोर्स स्टेशन के पास पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 लोगों की मौत, 15 के फंसे होने की आशंका

प्रयागराज। प्रयागराज और कौशांबी बॉर्डर पर स्थित मोहम्मदपुर गांव में सोमवार दोपहर एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया।...

फिनलैंड में भारत का जलवा,पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक

भारतीय पैरा टेबल टेनिस टीम ने आईटीटीएफ विश्व पैरा फ्यूचर लाहटी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 4 रजत और 6...

प्रणव चौधरी बने एटीएल के प्रबंध निदेशक

मुंबई। ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को...

संयुक्त अरब अमीरात ने अपने जलक्षेत्र में ईरानी ड्रोन को रोकने का दावा किया

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात की वायुसेना ने सोमवार को अपने जलक्षेत्र के ऊपर एक ईरानी ड्रोन को रोक दिया। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी...

सीएम योगी बोले- धन की कमी से नहीं रुकेगा किसी का इलाज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को स्पष्ट कहा कि राज्य में धन के अभाव में किसी भी मरीज का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने...

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...