श्री परशुराम जी मंदिर में श्री मद्भागवत कथा
लखनऊ। भारतीय ब्राह्मण महासभा की ओर से ठाकुरगंज, बाबा गोमती दास स्थल, श्री परशुराम जी मंदिर में श्री मद्भागवत कथा में मंगलवार को आचार्य अरविंद जी महाराज ने कहा कि जब पृथ्वी पर अत्याचार, पाप और अनाचार बढ़ता है तब भगवान अवतार लेते हैं। गोवर्धन गिरिराज जी की कथा का वर्णन करते हुए आचार्य ने कहा कि भगवान ने प्रकृति पूजा को महत्व दिया है। श्री परशुराम जन्मोत्सव के तहत कथा स्थल पर स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने गणेश वंदन व कृष्ण नृत्य जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। इस दौरान ब्राइट कैरियर स्कूल की प्रबंधक रंजना द्विवेदी, संजय शाह, पंकज मिश्रा, राज कुमार गुप्ता व ओम प्रकाश अवस्थी को अंग वस्त्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।





