back to top

यूपी उन्नति स्टार्स की खोज के विजेता हुए सम्मानित

 

लखनऊ। उन्नति फॉउंडेशन संस्था के तत्वधान में सोमवार को कला मण्डपम आडिटोरियम में यूपी उन्नति स्टार्स की खोज स्वच्छता, स्वास्थ्य शिक्षा, सुरक्षा और स्वदेशी और नशा उन्मूलन के संकल्प के साथ नृत्य, गायन एकला और कल्चरल वाक के माध्यम से की गयी जिसकी विशेषता यह रही कि ये कार्यक्रम भारतीय संस्कृति और भारतीय परिधान खादी के प्राथमिकता के परिवेश में और किया गया जिसमें कानपुर, बनारस, प्रयागराज, गोरखपुर लखीमपुर, उन्नाव और सीतापुर जैसे शहर से प्रतिभागियों ने भाग लिया और अपने हुनर को दिखाया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से दिनेश शर्मा, अपर्णा यादव, पवन सिंह चौहान, डॉ पूर्णिमा पांडेय, डॉ. विद्याबिन्दु, कुमकुम धर और मेयर शामिल हुए। उन्नति स्टार्स सीजन 3 की खोज में विजेता हुए प्रतिभागियों को इस संस्था के उन्नति गुरुओ डॉ रुचि खरे, डॉ जया तिवारी, डॉ तूलिका साहू, सौम्या शर्मा, अमृत सिन्हा, किशोर चतुवेर्दी, स्वाति रिजवी, शिप्रा आनंद, विभा तिवारी, संदीप गोला, रुचि खान, विशाहरुख खान, सिमरन खान, ओमदीप मोतियानी, ऋषभ अनुराग भोलिया, जितेंद्र और प्रभात द्वारा चयनित किया गया। विजेता प्रतिभागियों को उत्तर प्रदेश उन्नति स्टार के खिताब से नवाजा गया।

इस कार्यक्रम में लखनऊ के सभी समाज सेवियों का और संस्था के सहयोगी सदस्य शबीना रंजीत और उन्नति गुरु प्रीति शुक्ला का भरपूर सहयोग और समर्थन मिला। उन्नति फाउंडेशन के संस्थापक रोहित सिंह ने तृतीय सीजन की खोज पूरी होने के साथ उन्नति स्टार्स की खोज के चतुर्थ सीजन के लिए पोस्टर लॉंच भी कर दिया, जिसमें सचिव शैलजा पांडेय ने बताया कि उन्नति स्टार्स की खोज निरंतर होती रहेगी और आने वाले समय मे सभी स्टार्स की खोज केवल उत्तर प्रदेश में ही नही भारत वर्ष में करने का प्रयास किया जाएगा। अंत मे सभी उन्नति गुरुओं संस्था के सहयोगियों पदाधिकारियों और समाज सेवियों को सम्मानित करते हुए पत्रकार बंधुओ को भी धन्यवाद देते हुए संरक्षक राजेश पांडेय ने कहा सबकी उन्नति सबका साथ के स्लोगन के साथ यह उन्नति फॉउंडशन निरन्तर उन्नति के शिखर को छुए।

 

RELATED ARTICLES

नींव पूजन से शुरू हुआ 35 फुट ऊंचे मानस्तंभ का निर्माण

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर परिसर में अहंकार को तोड़ने तथा विनय, नम्रता और समर्पण का भाव जागृत करने के प्रतीक 35 फुट ऊंचे...

व्यंग्य नाटक ‘क्रियाकर्म ट्वेंटी फोर सेवन’ का मंचन आठ को

लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय और संस्कृति निदेशालय के सहयोग से बिम्ब सांस्कृतिक समिति व्यंग्य नाट्य 'क्रिया कर्म ट्वेंटी फोर सेवन....' का मंचन आठ सितंबर की...

फिर आई याद कबीर की सहित तीन पुस्तकों का विमोचन

डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर स्मृति समारोह आयोजित लखनऊ। स्मृतिशेष डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर पारस बेला न्यास, कबीर शांति मिशन तथा डॉ....

हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामिल दो शार्प शूटर शामली एनकाउंटर में ढेर

चेकिंग के दौरान पुलिस पर फायरिंग का आरोप, जवाबी कार्रवाई में लगी गोली; दोनों पर था 50-50 हजार का इनामचंडीगढ़। हरियाणवी गायक और...

होर्मुज संकट की आहट से बाजार सहमा, सेंसेक्स 227 अंक लुढ़का, रुपया भी टूटा

होर्मुज जलडमरूमध्य से तेल आपूर्ति को लेकर बढ़ी चिंता, ब्रेंट 90 डॉलर के पार; रुपया 13 पैसे फिसलकर 95.56 प्रति डॉलर परमुंबई। पश्चिम...

नेपाल में छठे दिन भी जारी है राहत और तलाशी अभियान, 903 मौतें, 4,247 लापता…चितवन में करीब 100 शवों को दफनाने पर उठे सवाल

काठमांडू । नेपाल में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 903 हो गई है, जबकि 4,247...

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 4 को, विशेष योग में आधी रात जन्मेंगे कान्हा

लखनऊ। सनातन परंपरा में भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य दिवस के रूप में मनाया जाता है,...

नींव पूजन से शुरू हुआ 35 फुट ऊंचे मानस्तंभ का निर्माण

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर परिसर में अहंकार को तोड़ने तथा विनय, नम्रता और समर्पण का भाव जागृत करने के प्रतीक 35 फुट ऊंचे...

व्यंग्य नाटक ‘क्रियाकर्म ट्वेंटी फोर सेवन’ का मंचन आठ को

लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय और संस्कृति निदेशालय के सहयोग से बिम्ब सांस्कृतिक समिति व्यंग्य नाट्य 'क्रिया कर्म ट्वेंटी फोर सेवन....' का मंचन आठ सितंबर की...