श्री चंद्रेश्वर महादेव मंदिर देवपुर पारा में हुआ पूजन
लखनऊ। श्रद्धालुओं व संतों ने गौमाता का विधिविधान से पूजन कर मंगलकामनाएं कीं। गोपाष्टमी पूजन समारोह देवपुर पारा सुरेंद्रा विहार कालोनी के श्री चंद्रेश्वर महादेव मंदिर परिसर में हुआ। सोमवार से शुरू हुए पूजन अनुष्ठान कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने भव्य कार्यक्रम किए। गौशाला में गौमाता का पूजन कर उन्हें चारा-गुड खिलाया। सुबह श्रद्धालुओं ने पूजन-हवन किया। महिला श्रद्धालुओं ने भजन कीर्तन किया। तो शाम को श्रीपाल गौड व साथी कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम कर पूरा वातावरण भक्तिमय कर दिया। इस दौरान मंदिर संस्थापक चंद्रपाल, कार्यक्रम संयोजक एडवोकेट सुरेंद्र प्रताप सिंहए पार्षद देवेंद्र सिंह यादव, वीरेंद्र सिंह, चंदन कुमार, दीपशिखा, सुमन देवी सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।





