back to top

आयुर्वेद पर भरोसा

आयुर्वेद व योग कोरोना के इलाज एवं बचाव दोनों में बहुत प्रभावी हैं, यह तथ्य न सिर्फ प्रमाणित हो चुका है बल्कि कोरोना महामारी के दौरान यह साबित भी हो चुका है। देश में मार्च के प्रथम सप्ताह से लगातार कोरोना के मामले आने और बढ़ने शुरू हुए तो इससे बचाव के लिए भारत सरकार, मीडिया और विशेषज्ञों ने तमाम आयुर्वेदिक उपाय सुझाये थे। कोरोना शुरू में बहुत भयावह था क्योंकि मृत्यु दर बहुत अधिक थी, लेकिन जैसे-जैसे लोगों ने कोरोना से बचाव के लिए आयुर्वेदिक एवं देसी तौर-तरीकों को अपनाना शुरू किया तो मृत्यु दर लगातार घटती चली गयी।

एक समय कोरोना से भारत में मृत्यु दर 30 फीसद तक थी, लेकिन जैसे-जैसे लोगों ने आयुर्वेद का सहारा लिया तो कोरोना से मौतें घटती गयीं और आज जब देश में हर दिन दिन अस्सी-नब्बे हजार संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं तब कोरोना को लेकर कोई चिंता देश में नहीं है, तो इसका कारण आयुर्वेद ही है। क्योंकि आयुर्वेद ने कोरोना को परास्त कर दिया है। लोगों ने कोरोना से बचाव के लिए गर्म पानी, हल्दी दूध, काढ़ा, योग-व्यायाम, संतुलित भोजन, बेहतर नींद के तमाम अन्य उपाय किये जिससे मृत्यु दर घटकर डेढ़ फीसद के करीब पहुंच गयी है।

बचाव व इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए जो उपाय किये गये उससे अन्य बीमारियां मसलन आम तौर पर मौसम बदलने के समय होने वाला सर्दी-जुकाम, खांसी, गले में खरास, बुखार आदि भी बहुत कम हो गये हैं। यह सब हमारे परम्परागत ज्ञान जिसे हम दादी-नानी के नुस्खे कहते हैं उनका और शाकाहार व आयुर्वेद के कारण संभव हुआ है। अब इसी तथ्य को आयुष मंत्रालय ने वैज्ञानिक अध्ययन के जरिये प्रमाणित करने का काम किया है।

आयुष मंत्रालय के मुताबिक मेडिकल स्टडी में पुष्टि हुई है कि कोरोना से बचाव के लिए अश्वगंधा, गिलोय, लौंग और आयुष-64 जैसी औषधियां बहुत प्रभावी हैं। इसी के मद्देनजर आयुष मंत्रालय ने कोविड मैनेजमेंट प्रोटोकाल जारी किया है जिसमें हल्के लक्षण एवं एसिम्प्टोमैटिक मरीजों के इलाज, संक्रमण से बचाव के उपाय, संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने पर जरूरी सावधानी एवं बचाव के साथ कोरोना से लड़ने के लिए शरीर को तैयार करने के वास्ते इम्यूनिटी को मजबूत करने के लिए आवश्यक उपाय बताये गये हैं।

कोरोना संक्रमण के गंभीर मरीजों के लिए ऑक्सीजन और वेंटिलेटर की जरूरत होती है और ऐसे मरीजों का इलाज कोविड अस्पताल में होना जरूरी है, लेकिन जो मरीज हल्के लक्षण वाले अथवा एसिम्प्टोमैटिक हैं उनका इलाज आयुर्वेदिक दवाओं, जड़ी-बूटियों एवं औषधीय काढ़ा से हो सकता है। यह इलाज किसी अस्पताल में भी हो सकता है और इलाज के लिए जारी एसओपी का पालन करते हुए मरीज घर पर भी कर सकते हैं।

दरअसल भारत में कोरोना के जो मरीज सामने आ रहे हैं उनमें लगभग 95 फीसद मरीज माइल्ड एवं एसिम्प्टोमैटिक होते हैं और अगर इनका इलाज घर से या आयुर्वेद से किया जाये तो कोरोना के महंगे इलाज से पूरी तरह से बचा जा सकता है। वेंटिलेटर की जरूरत सिर्फ आधा फीसद को, आॅक्सीजन की जरूरत दो-तीन फीसद को और अस्पताल में इलाज की जरूरत पांच फीसद को ही होती है।

RELATED ARTICLES

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 4 को, विशेष योग में आधी रात जन्मेंगे कान्हा

लखनऊ। सनातन परंपरा में भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य दिवस के रूप में मनाया जाता है,...

सितंबर में पड़ेंगे जन्माष्टमी, हरतालिका तीज व गणेश चतुर्थी जैसे व्रत-त्योहार

लखनऊ। सितंबर का महीना व्रत-त्योहार के मामले में इस बार बहुत खास और महत्वपूर्ण रहने वाला है क्योंकि, इस दौरान कई बड़े व्रत-त्योहार पड़ेंगे।...

बहुला चतुर्थी आज, भगवान गणेश के साथ होगी श्रीकृष्ण की पूजा

लखनऊ। हिंदू धर्म में बहुला चौथ का विशेष महत्व होता है। पंचांग के अनुसार यह पर्व हर वर्ष भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की...

मनौर एयरफोर्स स्टेशन के पास पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 लोगों की मौत, 15 के फंसे होने की आशंका

प्रयागराज। प्रयागराज और कौशांबी बॉर्डर पर स्थित मोहम्मदपुर गांव में सोमवार दोपहर एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया।...

फिनलैंड में भारत का जलवा,पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक

भारतीय पैरा टेबल टेनिस टीम ने आईटीटीएफ विश्व पैरा फ्यूचर लाहटी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 4 रजत और 6...

प्रणव चौधरी बने एटीएल के प्रबंध निदेशक

मुंबई। ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को...

संयुक्त अरब अमीरात ने अपने जलक्षेत्र में ईरानी ड्रोन को रोकने का दावा किया

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात की वायुसेना ने सोमवार को अपने जलक्षेत्र के ऊपर एक ईरानी ड्रोन को रोक दिया। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी...

सीएम योगी बोले- धन की कमी से नहीं रुकेगा किसी का इलाज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को स्पष्ट कहा कि राज्य में धन के अभाव में किसी भी मरीज का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने...

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...