शाहजहांपुर (उप्र)। जिले में उत्तराखंड से निघासन जा रही एक निजी बस के डंपर से टकरा जाने से उसमें सवार तीन लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए।
पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अपर्णा गौतम ने बताया कि हादसा आज सुबह हुआ। देहरादून से निघासन जा रही डबल डेकर निजी बस यहां थाना खुटार अंतर्गत लौगापर जंगल के पास एक डंपर से टकरा गई।
उन्होंने बताया कि हादसे में 30 वर्षीय रामचरण नामक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, 50 वर्षीय फखरुद्दीन और एक अज्ञात व्यक्ति की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई। गौतम ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। हादसे में आठ लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।





