back to top

श्रीमदभागवत कथा और रासलीला के प्रसंगों से कृष्णमय हुआ पंडाल

 

डालीगंज के प्राचीन श्री बंदी माता मंदिर का 41वां वार्षिक अनुष्ठान

लखनऊ। वैदिक मंत्रोच्चार और शंख की ध्वनियों के बीच श्री सप्तचंडी महायज्ञ में श्रद्धालुओं ने आहुतियां देकर जनकल्याण की कामना हुई। श्रद्धालुओं ने श्रीमद्भागवत कथा सुनी और मथुरा के कलाकारों ने भगवान श्रीकृष्ण के प्रसंगों का प्रभावपूर्ण मंचन किया। डालीगंज के प्राचीन श्री बंदी माता मंदिर के 41वें वार्षिक अनुष्ठान के दूसरे दिन की शुरूआत सुबह श्री सप्तचण्डी महायज्ञ से हुई। दिन में श्रीमद भागवत कथा और शाम को रासलीला में श्रद्धालुओं की खूब भीड रही। सात दिवसीय कार्यक्रम ब्रह्मलीन श्री महंत कपिलेश्वर पुरी जी महाराज की पुण्यतिथि के अवसर पर हुआ। शाम को श्रीमदभावगत कथा का वृंदावन धाम की श्रीमद्भगवद व्यास रोली शास्त्री ने बखान किया। उन्होंने शिवचरित्र, दक्ष का यज्ञ, सती जी का जलना व पुन: जन्म लेना और शिव.सती विवाह के प्रसंग सुनाए। इसके बाद मथुरा के नित्यानंद और साथी कलाकारों ने पारंपरिक रासलीला का मंचन किया।

कलाकारों ने रासलीला में श्रीकृष्ण जन्म से लेकर कंस का अत्याचार, देवकी विदाई, देवकी पुत्रों का वध जैसे प्रसंगों से पूरा वातावरण कृष्णमय कर दिया। कार्यक्रम में मुख्य संयोजक पार्षद रणजीत सिंह, श्री बंदी माता मंदिर अखाडा समिति की संगठन मंत्री और पंचदशनाम जूना अखाडा की महंत महंत पूजापुरी पूर्व पार्षद रेखा रोशनी, बंदीमाता मंदिर अखाड़ा समिति के मंत्री महंत मनोहर पुरी, श्री पंचदशनाम जूना अखाडा के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष देवेंद्र पुरी महाराज सहित अन्य साधुसंत मौजूद रहे। सप्तचंडी यज्ञ बंदीमाता मंदिर महाराज रोशनपुरी, जूना अखाड़ा के थानापुरी महंत राजपुरी, सप्तचण्डी यज्ञाचार्य महंत शिवानन्द पुरी व आचार्य प्रदीप मिश्र सहित अनेक ब्राह्मणों के सानिध्य में यज्ञ हुआ।

RELATED ARTICLES

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 4 को, विशेष योग में आधी रात जन्मेंगे कान्हा

लखनऊ। सनातन परंपरा में भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य दिवस के रूप में मनाया जाता है,...

सितंबर में पड़ेंगे जन्माष्टमी, हरतालिका तीज व गणेश चतुर्थी जैसे व्रत-त्योहार

लखनऊ। सितंबर का महीना व्रत-त्योहार के मामले में इस बार बहुत खास और महत्वपूर्ण रहने वाला है क्योंकि, इस दौरान कई बड़े व्रत-त्योहार पड़ेंगे।...

बहुला चतुर्थी आज, भगवान गणेश के साथ होगी श्रीकृष्ण की पूजा

लखनऊ। हिंदू धर्म में बहुला चौथ का विशेष महत्व होता है। पंचांग के अनुसार यह पर्व हर वर्ष भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की...

फिनलैंड में भारत का जलवा,पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक

भारतीय पैरा टेबल टेनिस टीम ने आईटीटीएफ विश्व पैरा फ्यूचर लाहटी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 4 रजत और 6...

प्रणव चौधरी बने एटीएल के प्रबंध निदेशक

मुंबई। ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को...

संयुक्त अरब अमीरात ने अपने जलक्षेत्र में ईरानी ड्रोन को रोकने का दावा किया

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात की वायुसेना ने सोमवार को अपने जलक्षेत्र के ऊपर एक ईरानी ड्रोन को रोक दिया। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी...

सीएम योगी बोले- धन की कमी से नहीं रुकेगा किसी का इलाज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को स्पष्ट कहा कि राज्य में धन के अभाव में किसी भी मरीज का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने...

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...

मायावती का महिलाओं से आह्वान…रेवड़ियों और लुभावने वादों से रहें सावधान

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती ने महिला मतदाताओं से निजी लाभ वाले लुभावने वादे एवं घोषणाओं से बचने की अपील करते...