हर हर महादेव सावन के पांचवें सोमवार पर शिव मंदिरों में भक्तों की उमड़ी भीड़, ढोल, नागफनी, डमरू, शंख, नगाड़ा, मजीरा की ध्वनि पर हुई आरती
लखनऊ। श्रावण मास के पांचवें सोमवार पर राजधानी के शिवालयों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। रवियोग में सोमवार को हर हर महादेव भोले के भक्तों ने आराध्य का विधि विधान से पूजन-वंदन किया। भक्तों ने महादेव की कृपा के लिए बेलपत्र, दूध,जल, शहद, चंदन, गंगाजल से अभिषेक किया।
मंदिरों में शिवलिंग का सुबह, शाम भव्य शृंगार किया गया। कहीं बाबा बफार्नी, गणेशजी, महाकाल के स्वरूप में पूजा की गई। कहीं दूर दराज से आए कांवड़ियों ने गंगाजल से भोले का अभिषेक किया। दिन में रिमझिम बारिश के बीच भक्तों ने बाबा के दर्शन का आनंद लिया।
सावन के पांचवें सोमवार पर भोर से ही शिवालयों पर भक्तों की कतारें रहीं। मंदिरों को फूलों और झालरों से सजाया गया। भोर से लेकर देर रात्रि तक शिवालय बम.बम भोले के जयकारे गूंजते रहे।
फोटो अमित वर्मा
हर हर महादेव महाकाल मन्दिर में बंटा छप्पन भोग
राजेन्द्रनगर के महाकाल मन्दिर में सावन के आखिर व चौैथे सोमवार को उज्जैन से मंगाया गया हरिहर जल से बाबा का अभिषेक हुआ। उसके बाद ब्रम्ह मुहूर्त में बाबा महाकाल की भस्म आरती हुई। उसके बाद आलोक गुप्ता और निधि गुप्ता की ओर से महारुद्राभिषेक हुआ। रुद्राभिषेक में 51 लीटर दूध, 51 लीटर दही, सवा किलो शहद और सवा किलो शरकरा आदि पूजन सामग्री के साथ पूजन हुआ। शाम को 151 दीपों से महाकाल की भव्य आरती हुई। आरती के समय जय शिव ओंकारा तथा बाबा महाकाल के जयघोष से मन्दिर गूंज रहा था।
अगले क्रम मे अमिताभ्र अग्रवाल के सहयोग से बाबा को छप्पन भोग लगाया गया। बाद में छप्पन भोग प्रसाद को भक्तों को बांटा गया। जब बाबा का प्रसाद बंटा तो प्रसाद पाने के लिए भक्तों की लम्बी कतारे लग गई। अतुल मिश्रा ने बताया कि निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन महाकाल मन्दिर में किया जायेगा। पूरा मन्दिर रंगबिरंगी लइटों से जगमाग रहा है। पूरा मन्दिर फूलों से सजाया गया है। इस मौके पर शशांक गर्ग, विकास गुप्ता, आनन्द अग्रवाल, राहुल प्रकाश, मनीष श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव, मनोज पाठक, सत्येन्द्र मौजूद रहे।

फोटो अमित वर्मा
सब्जियों से हुआ भोलेनाथ का शृंगार
सदर बाजार स्थित द्वादश ज्योर्तिलिंग धाम में सावन के पांचवें सोमवार को 21 रुद्राभिषेक हुये। शाम को बाबा को भोलेनाथ का श्रंगार मौसमी सब्जियों से किया गया। मन्दिर समिति के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने बताया कि सावन के पांचवें सोमवार को श्री दादी जी परिवार मंगल समिति परिवार ने रुद्राभिषेक किया।
शिवालय सेवा एवं प्रबंधन समिति के राजू वैश्य, रितेश अग्रवाल, अंकूर अग्रवाल प्रयास से शाम को मन्दिर में भोलेनाथ का मौसमी सब्जियों से भोलेनाथ का श्रंगार किया गया। भोलेनाथ का सुन्दर व दर्शनीय श्रंगार कल्पना साहू, दीक्षा कनौजिया, सूरज, दिव्या, शिवांशू साहू, उज्जवल के कड़ी मेहनत से हुआ। मन्दिर में 30 अगस्त तक चलने वाले रुद्राभिषेक पूजन राजधानी के पं. मंगलू पाधा के सानिध्य में प्रतिदिन सुबह सात से 10 बजे तक होगा।

फोटो अमित वर्मा
षोडसोपचार विधि से हुआ पूजन
चौक के कोनेश्वर महादेव मन्दिर में सुबह से ही जलाभिषेक करने वालोें का तांता लगने लगा था। मन्दिर के प्रधान पुजारी शिव प्रसाद पाण्डेय भोर की जब आरती की तो मन्दिर जय शिव ओंकारा के स्वर से गूज उठा। बाद में भोलेनाथ का षोड्सोपचार से पूजन हुआ। शाम प्रदोष मण्डल द्वारा शिवार्चन और रात 10 बजे 51 दीपों की भव्य आरती र्हु। प्रसाद में भक्तों को ठंडाई और मेवें की खीर बांटी गई।
मन्दिर में गूंजी शिव तांडव एवं रूद्राष्टम स्त्रोत की स्तुतियां
ठाकुरगंज के मां पूर्वी देवी एवं महाकालेश्वर मंदिर में भगवान महाकालेश्वर का पुष्पों एवं हरी बेल द्वारा भव्य श्रृंगार हुआ।
पूरा मन्दिर रंग-बिरंगे बिजली की झालर से सजाया गया। मुख्य संयोजिका ने बताया कि प्रात: काल भगवान शिव का भक्तों द्वारा सामूहिक पूजन.अर्चन व जलाभिषेक शाम को भगवान महाकालेश्वर के आचार्य व उप आचार्य द्वारा पांच यजमानों नरेश कुमार शुक्ल, केके तिवारी, पीके दूबे, प्रमोद शुक्ला एवं सुशील कुमार गुप्ता पांच दुग्ध धाराओं व हरिद्वार से आया गंगाजल एवं ओंकारेश्वर के नर्मदा जल द्वारा रूद्राभिषेक अभिषेक कराया गया। भक्तों द्वारा शिव के 108 नामों एवं द्वादश ज्योतिर्लिंग के नाम से बेल पत्र अर्पण किया गया। आचार्यों द्वारा शिव तांडव एवं रूद्राष्टम स्त्रोत की स्तुतियां गायी गई।





