back to top

वैदिक मंत्रोचार के साथ शुरू हुआ द मानसून कार्निवल

बच्चों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया
लखनऊ। प्रगति इवेंट, लखनऊ विकास प्राधिकरण और जेटेक कंपनी द्वारा लखनऊ के गौतम बुद्ध पार्क में 21 जुलाई से 17 अगस्त 2025 तक द मानसून कार्निवाल 2025 का शुभारंभ प्रगति इवेंट के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह, उपाध्यक्ष एनबी सिंह, जेटेक कंपनी के अधिकारी अभिषेक, अनुराग एवं समीर की उपस्थिति में वैदिक मंत्रों, भगवान गणेश की आराधना तथा भगवान शिव की स्तुति के साथ आरंभ हुआ।
गौतम बुद्ध पार्क लखनऊ में 21 जुलाई से 17 अगस्त तक चलने वाले द मानसून कार्निवल 2025 मे सांस्कृतिक संध्या के साथ विशेष आकर्षण झूलो संग मस्ती खाने पीने के लिए फूड स्टॉल, पार्क में बोटिंग सहित बच्चों के मनोरंजन और खेल के लिए बहुत कुछ उपलब्ध है। फर्नीचर, क्रोकरी जरूरत का हर सामान उचित मूल्य पर उपलब्ध रहेगा। प्रगति इवेंट के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने इस संबंध बताया कि लखनऊ विकास प्राधिकरण एवं जेटेक कंपनी के सहयोग से यूपी दर्शन पार्क में समर कार्निवल 2025 की सफलता और उपलब्धियां के बाद गौतम बुद्ध पार्क में द मानसून कार्निवल 2025 का आयोजन 17 अगस्त 2025 तक किया जा रहा है। गौतम बुद्ध पार्क में हमारे पारंपरिक खेल जैसे गुल्ली डंडा, कांचा, कबड्डी,खो-खो कलाकृतियों के माध्यम से पुन: जीवित करने का प्रयास किया गया है। प्रगति इवेंट का भी उद्देश्य पर्यावरण, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, विलुप्त होती लोक कला, लोक संस्कृति और परंपरागत विरासत को बचाने का प्रयत्न रहता है।
प्रगति इवेंट की सांस्कृतिक संध्या में आज नृत्य मंथन स्कूल आफ डांस जिसकी निर्देशिका अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त अंकित बाजपेई के नेतृत्व में शिवांगी, आराध्या, आस्था द्वारा गणेश वंदना से सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। देश भक्ति गीतों को अनन्या, राजविका, ईशानी, देवांशी द्वारा चक दे इंडिया, सबसे आगे होगा हिंदुस्तानी ओ रे पिया डांस शिवांगी और आराध्या द्वारा कथक डांस गार्गी द्विवेदी द्वारा सोलो डांस आराध्या वर्मा द्वारा खूब सराहा गया। संस्था के उपाध्यक्ष एनबी सिंह द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले बच्चों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

RELATED ARTICLES

जन्माष्टमी पर सजे बाजार, कान्हा की बांसुरी और मूर्ति कर रही आकर्षित

लखनऊ। 4 सितंबर को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का पर्व है। कान्हा के जन्म के इस उत्सव को मनाने के लिए हर कोई लालायित है। घरों...

‘श्याम पिया मोरे रंग दे चुनरिया’… पर दिखा कथक का अद्भुत रूप

ख्यातिलब्ध कलाकारों की कथक प्रस्तुतियों ने बनाया नमन समारोह को यादगार नवांकुरों के घुघरुंओं ने दर्शकों का दिल जीता लखनऊ। उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी, लखनऊ...

रंगों और रचनात्मकता के साथ संपन्न हुआ ‘नवागमन’

लखनऊ। डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय, लखनऊ के वास्तुकला एवं योजना संकाय में आयोजित दो दिवसीय नवागमन ओरिएंटेशन कार्यक्रम का समापन एक रंगमय,...

भारतीय संस्कृति में नारी शक्ति, सृजन और संवेदना का प्रतीक रही है

निबंध प्रतियोगिता के विजेता पुरस्कृत लखनऊ। उत्तर प्रदेश भाषा संस्थान, लखनऊ एवं पं. दीन दयाल उपाध्याय राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, राजाजीपुरम, लखनऊ के संयुक्त तत्त्वावधान...

रॉक बैंड की प्रस्तुति के बीच इस्कॉन मंदिर में होगा कान्हा का स्वागत

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी श्री श्री राधा रमण बिहारी मंदिर (इस्कॉन) सुशांत गोल्फ सिटी, लखनऊ में 4 सितंबर दिन शुक्रवार...

पारस अंतरराष्ट्रीय दृश्यकला प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ

लखनऊ। शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में कला दीर्घा, अंतरराष्ट्रीय दृश्य कला पत्रिका एवं कला स्रोत कलावीथिका के संयुक्त तत्वावधान में पारस अंतरराष्ट्रीय दृश्यकला प्रदर्शनी...