हुनरमंद बेटियों को मिला सम्मान
लखनऊ। हुनरमंद बच्चियां जिन्होंने अपने जूनून और हौसले से कामयाबी के झंडे गाड़े । इन बच्चियों का सम्मान सुरभि कल्चरल ग्रुप द्वारा पिज्जा डाइन, खुशी विहार कनौसी में रविवार को किया गया। साथ ही इस अवसर पर शारदीय नवरात्रि पर संस्था द्वारा प्रस्तुत किए गए सांस्कृतिक कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली हुनरमंद 35 बेटियों को सम्मान से नवाजा गया। मुख्य अतिथि पार्षद श्री देवेंद्र सिंह यादव जीतू ने श्रृद्धा यादव, प्रार्थना श्रीवास्तव, इशिका दूबे, शगुन सिंह, समृद्धि नारायन, विदुषी शुक्ला, कनक गोंड, आर्या पांडे, मान्या मोर्या, वंशिका गुप्ता, अर्शजोत कौर, आराध्या बसनेट, क्रिस्टल, शिवानी, माही कश्यप, खुशप्रीत कौर, करीना नन्ही प्रतिभाओं को प्रतीक चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में करून नारायन ममता सक्सेना, स्नेहा सोनी उपस्थित रहें । संचालन कामनेशु कुमार और सायोंजक शैलेंद्र सक्सेना रहें।





