back to top

इंसान के जीवन चक्र को दर्शाया नाटक थैंक यू जिन्दगी ने

जितेन्द्र मित्तल की स्मृति में यायावर रंगमंडल की ओर से तीन दिवसीय नाट्य समारोह का दूसरा दिन
लखनऊ। जितेन्द्र मित्तल की स्मृति में यायावर रंगमंडल की ओर से आयोजित तीन दिवसीय नाट्य समारोह के बुधवार को दूसरे दिन नृत्य नाटिका थैक्यू जिन्दगी की प्रस्तुति हुई। गोमतीनगर स्थित संगीत नाटक अकादमी के वाल्मिकी प्रेक्षागृह में आयोजित इस नृत्य नाटिका का निदेशन पुनीत मित्तल और लेखन छवि मिश्रा ने किया। विलियम शेक्सपियर की कविता सेवन एजेज आफ मेन से प्रेरित नृत्य नाटिका थैंक यू जिन्दगी इंसान के पूरे जीवन चक्र को दशार्ती है। जिसमें उसके कर्म, मन और परिवर्तन उसके सहयात्री है।
इस कहानी के नायक जीवन को बचपन में अपने परिवार से ढेर सारा प्यार मिलता है। बडा होने पर कर्म उसे उसके कर्माे से अवगत कराता है। वह पूरे उत्साह लगन और मेहनत के साथ पढाई करता है। फिर उसके जीवन में परिवर्तन आता है और उसे एक लडकी से प्यार हो जाता है। लेकिन लडकी के पिता को उसका यह रिश्ता मंजूर नही होता क्योंकि वह उसकी बिरादरी का नहीं है। लडकी की शादी कहीं और हो जाती है। जीवन का जीवन अंधकारमय हो जाता है वह पूरी तरह से टूट जाता है। उस समय कर्म उसको कर्मशील मन उसको संयम और परिवर्तन उसे खुद को परिवर्तित कर अपनी जीवन यात्रा जारी रखने की सीख देते हैं। अब वह एक सिपाही बनकर दुनिया के सामने आता है। पहले से कहीं ज्यादा कर्मबद्व, वचनबद्व और निडर होकर। खुद में अपना एक हाथ खो देने के बाद भी वह विचलित नही होता क्योंकि अब उसे अपने कर्म पर विश्वास हो चुका है। उसका मन संयम में है और परिवर्तन को वह स्वीकार कर चुका है कि यह प्रकृति का नियम है। अंत में चलते.चलते वह अपने अतीत के अनुभवों के आधार पर जिन्दगी को थैंक यू बोलता है कि उसको जिन्दगी के इतने सारे रंग देखने को मिले और उसे यहां पर दुख.सुख, जय.पराजय और सत्य.असत्य को बहुत ही नजदीक से देखने और अनुभव करने का मौका मिला।

RELATED ARTICLES

नींव पूजन से शुरू हुआ 35 फुट ऊंचे मानस्तंभ का निर्माण

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर परिसर में अहंकार को तोड़ने तथा विनय, नम्रता और समर्पण का भाव जागृत करने के प्रतीक 35 फुट ऊंचे...

व्यंग्य नाटक ‘क्रियाकर्म ट्वेंटी फोर सेवन’ का मंचन आठ को

लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय और संस्कृति निदेशालय के सहयोग से बिम्ब सांस्कृतिक समिति व्यंग्य नाट्य 'क्रिया कर्म ट्वेंटी फोर सेवन....' का मंचन आठ सितंबर की...

फिर आई याद कबीर की सहित तीन पुस्तकों का विमोचन

डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर स्मृति समारोह आयोजित लखनऊ। स्मृतिशेष डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर पारस बेला न्यास, कबीर शांति मिशन तथा डॉ....

हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामिल दो शार्प शूटर शामली एनकाउंटर में ढेर

चेकिंग के दौरान पुलिस पर फायरिंग का आरोप, जवाबी कार्रवाई में लगी गोली; दोनों पर था 50-50 हजार का इनामचंडीगढ़। हरियाणवी गायक और...

होर्मुज संकट की आहट से बाजार सहमा, सेंसेक्स 227 अंक लुढ़का, रुपया भी टूटा

होर्मुज जलडमरूमध्य से तेल आपूर्ति को लेकर बढ़ी चिंता, ब्रेंट 90 डॉलर के पार; रुपया 13 पैसे फिसलकर 95.56 प्रति डॉलर परमुंबई। पश्चिम...

नेपाल में छठे दिन भी जारी है राहत और तलाशी अभियान, 903 मौतें, 4,247 लापता…चितवन में करीब 100 शवों को दफनाने पर उठे सवाल

काठमांडू । नेपाल में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 903 हो गई है, जबकि 4,247...

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 4 को, विशेष योग में आधी रात जन्मेंगे कान्हा

लखनऊ। सनातन परंपरा में भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य दिवस के रूप में मनाया जाता है,...

नींव पूजन से शुरू हुआ 35 फुट ऊंचे मानस्तंभ का निर्माण

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर परिसर में अहंकार को तोड़ने तथा विनय, नम्रता और समर्पण का भाव जागृत करने के प्रतीक 35 फुट ऊंचे...

व्यंग्य नाटक ‘क्रियाकर्म ट्वेंटी फोर सेवन’ का मंचन आठ को

लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय और संस्कृति निदेशालय के सहयोग से बिम्ब सांस्कृतिक समिति व्यंग्य नाट्य 'क्रिया कर्म ट्वेंटी फोर सेवन....' का मंचन आठ सितंबर की...