back to top

गहन अंधेरे छंट जाएंगे राह नई खुल जायेगी…

मां को समर्पित रहा माण्डवी स्मृति सम्मान एवं काव्यांजलि समारोह

लखनऊ। माण्डवी फाउण्डेशन के तत्वावधान में वाल्मीकि रंगशाला गोमतीनगर में आयोजित माण्डवी स्मृति सम्मान एवं काव्यांजलि समारोह मातृशक्ति के नाम रहा। यहां मां को समर्पित कविताओं की गूंज रही।
माण्डवी सिंह की सातवीं पुण्य तिथि पर आयोजित दुर्गेश पाठक के संचालन में चले समारोह में फाउण्डेशन की अध्यक्ष डा.सुनीता सिंह ने फाउण्डेशन के कार्यों से परिचित कराते हुए अपनी मां माण्डवी को श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही पद्मश्री विद्या विंदु सिंह, पूर्व प्रशासनिक अधिकारी रमेश मिश्र, विशिष्ट अतिथि सत्या सिंह, लोक कलाकार कविता पाठक, समाजसेवी डा.हर्षवर्धन अग्रवाल, कवयित्री डा.अनुराधा अन्वी, समाजसेवी नीशू त्यागी, कवयित्री रमा सिंह और जलालपुर पंचायत अध्यक्ष नीरज प्रताप सिंह को अंगवस्त्र, पुष्प और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। रमेश मिश्र ने कहा कि हमें अपने बच्चों के नाम गूगल देखकर फैशन में पड़कर अपनी परम्परा, इतिहास और संस्कृति के हिसाब से रखने चाहिए।
डा.विद्या विंदु सिंह ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम संदेश देते हैं कि मां के प्रति हमारा क्या कर्तव्य है। मां पर रचना पाठ करते हुए पढ़ा- मां दूध है ममता बनकर रंगों में बहती है।…. मां एक आंगन है जिसमें खेलते झगड़ते बच्चे बड़े होते हैं। रमा सिंह ने- हे मां तुम्हें वंदन रचना का पाठ किया। डा.अनुराधा पाण्डेय अन्वी ने बीच रचना में मां पर कहा- निराशा और उदासी में जो याद तुम्हारी आयेगी, गहन अंधेरे छंट जाएंगे राह नहीं खुल जायेगी। सत्या सिंह ने सुनाया- दुआएं भरकर के आंचल में ओढ़ा देती है जब भी मां, मुझे फिर दर्द घावों में नहीं आभास होता है। कविता पाठक ने कहा कि मां के बिना हमारा आस्तित्व ही नहीं। अंकिता ने मुनव्वर राणा का शेर- मैंने जन्नत तो नहीं देखी मां देखी है। इस अवसर पर एक प्रकाशन की ओर से प्रतिनिधि निहाल सिंह ने सभी को जूट बैग उपहार में दिये।

RELATED ARTICLES

जन्माष्टमी पर सजे बाजार, कान्हा की बांसुरी और मूर्ति कर रही आकर्षित

लखनऊ। 4 सितंबर को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का पर्व है। कान्हा के जन्म के इस उत्सव को मनाने के लिए हर कोई लालायित है। घरों...

‘श्याम पिया मोरे रंग दे चुनरिया’… पर दिखा कथक का अद्भुत रूप

ख्यातिलब्ध कलाकारों की कथक प्रस्तुतियों ने बनाया नमन समारोह को यादगार नवांकुरों के घुघरुंओं ने दर्शकों का दिल जीता लखनऊ। उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी, लखनऊ...

रंगों और रचनात्मकता के साथ संपन्न हुआ ‘नवागमन’

लखनऊ। डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय, लखनऊ के वास्तुकला एवं योजना संकाय में आयोजित दो दिवसीय नवागमन ओरिएंटेशन कार्यक्रम का समापन एक रंगमय,...

भारतीय संस्कृति में नारी शक्ति, सृजन और संवेदना का प्रतीक रही है

निबंध प्रतियोगिता के विजेता पुरस्कृत लखनऊ। उत्तर प्रदेश भाषा संस्थान, लखनऊ एवं पं. दीन दयाल उपाध्याय राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, राजाजीपुरम, लखनऊ के संयुक्त तत्त्वावधान...

रॉक बैंड की प्रस्तुति के बीच इस्कॉन मंदिर में होगा कान्हा का स्वागत

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी श्री श्री राधा रमण बिहारी मंदिर (इस्कॉन) सुशांत गोल्फ सिटी, लखनऊ में 4 सितंबर दिन शुक्रवार...

पारस अंतरराष्ट्रीय दृश्यकला प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ

लखनऊ। शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में कला दीर्घा, अंतरराष्ट्रीय दृश्य कला पत्रिका एवं कला स्रोत कलावीथिका के संयुक्त तत्वावधान में पारस अंतरराष्ट्रीय दृश्यकला प्रदर्शनी...