back to top

तेजस का बल

राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता, सेना के सशक्तीकरण और उसकी मारक क्षमता को बढ़ाने, रक्षा अनुसंधान एवं विकास को प्रोत्साहन के साथ ही रक्षा उत्पादन को बढ़ावा देने की दिशा में ऐतिहासिक पहल करते हुए भारत सरकार ने 48 हजार करोड़ की लागत से 83 तेजस युद्धक विमान को खरीदने की मंजूरी दे दी है। स्वदेश निर्मित हल्के लड़ाकू विमान तेजस कई एयर शो और देश-विदेश की रक्षा प्रदर्शनी में बेहतर प्रदर्शन करने, टेक-ऑफ, लैंडिंग के साथ अरेस्टेड लैंडिंग जैसे तमाम कठिन टेस्ट एवं परीक्षण में पूरी तरह से खरा उतरा है।

एयर फोर्स में 2016 से शामिल है। ऐसे में एयर फोर्स को 83 नये तेजस मिलने से वायु सेना की क्षमता में इजाफा होगा और इसकी स्क्वाड्रन क्षमता भी चार-पांच यूनिट का इजाफा होगा। गौरतलब है कि अभी एयर फोर्स के लिए युद्धक विमानों का 42 स्क्वाड्रन स्वीकृत है लेकिन मिग श्रेणी के युद्धक विमानों को धीरे-धीरे सेवा से हटाया जा रहा है जिसके कारण एयर फोर्स की स्क्वाड्रन संख्या लगातार कम हो रही है। इस समय 42 स्वीकृत स्क्वाड्रन की तुलना में महज 30 स्क्वाड्रन हैं और सीमा पर चीन के साथ बढ़ते तनाव और पाकिस्तान की बढ़ती साजिशों के मद्देनजर एक चिंताजनक स्थिति कही जा सकती है।

सेना के वरिष्ठ अधिकारी कई बार चीन और पाकिस्तान की साझा हरकतों की तरफ इशारा कर चुके हैं और अभी हाल ही में थल सेनाध्यक्ष जनरल नरवणे ने कहा है कि चीन और पाकिस्तान की साजिशें हवा-हवाई नहीं हैं बल्कि वास्तव में भारतीय सेना के लिए यह एक चुनौती है और सेना को हमेशा इस स्तर पर तैयार रहना होगा कि वह जरूरत पड़ने पर पाकिस्तान और चीन को एक साथ रिस्पांड कर सके।

ऐसी स्थिति में यह जरूरी है कि भारतीय सेना, एयर फोर्स और नेवी को सभी तरह के युद्धक विमानों के साथ आधुनिक साजो-सामान एवं रक्षा प्रौद्योगिकी मिले। सीमा पर बढ़ते तनाव और नयी-नयी रक्षा चुनौतियों के मद्देनजर भारत सरकार ने हाल के वर्षों में सेना के सशक्तिकरण की दिशा में ठोस पहल की है। थल सेना को गोला-बारूद, तोप और नयी युद्धक प्रणालियों से लैस किया गया है और जल्द ही एस-400 जैसा अत्याधुनिक मिसाइल डिफेंस सिस्टम भी मिलेगा। इसी तरह नेवी के लिए भी जरूरी साजोसामान जुटाने के साथ कई सबमरीन को उतारा गया है और कई का निर्माण जारी है।

आधुनिक युद्ध में वायु सेना की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण मानी जाती है और इसलिए यह जरूरी भी है कि हमारी वायु सेना आधुनिक प्रौद्योगिकी एवं युद्धक प्रणाणियों से हमेशा लैस रहे। इस दिशा में प्रयास चल भी रहे हैं। हाल के वर्षों में घातक हेलीकॉप्टर, परिवहन विमान, आधुनिक ड्रोन के साथ ही सेना को राफेल की ताकत भी मिली है। अब एक साथ 83 तेजस विमानों के खरीद सौदे से इंडियन एयर फोर्स और सशक्त होगी। देश की रक्षा उत्पादन कंपनी को संभवत: यह सबसे बड़ा ऑर्डर है और इससे इंडिजिनस की क्षमता भी प्रदर्शित होती है।

RELATED ARTICLES

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 4 को, विशेष योग में आधी रात जन्मेंगे कान्हा

लखनऊ। सनातन परंपरा में भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य दिवस के रूप में मनाया जाता है,...

सितंबर में पड़ेंगे जन्माष्टमी, हरतालिका तीज व गणेश चतुर्थी जैसे व्रत-त्योहार

लखनऊ। सितंबर का महीना व्रत-त्योहार के मामले में इस बार बहुत खास और महत्वपूर्ण रहने वाला है क्योंकि, इस दौरान कई बड़े व्रत-त्योहार पड़ेंगे।...

बहुला चतुर्थी आज, भगवान गणेश के साथ होगी श्रीकृष्ण की पूजा

लखनऊ। हिंदू धर्म में बहुला चौथ का विशेष महत्व होता है। पंचांग के अनुसार यह पर्व हर वर्ष भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की...

मनौर एयरफोर्स स्टेशन के पास पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 लोगों की मौत, 15 के फंसे होने की आशंका

प्रयागराज। प्रयागराज और कौशांबी बॉर्डर पर स्थित मोहम्मदपुर गांव में सोमवार दोपहर एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया।...

फिनलैंड में भारत का जलवा,पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक

भारतीय पैरा टेबल टेनिस टीम ने आईटीटीएफ विश्व पैरा फ्यूचर लाहटी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 4 रजत और 6...

प्रणव चौधरी बने एटीएल के प्रबंध निदेशक

मुंबई। ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को...

संयुक्त अरब अमीरात ने अपने जलक्षेत्र में ईरानी ड्रोन को रोकने का दावा किया

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात की वायुसेना ने सोमवार को अपने जलक्षेत्र के ऊपर एक ईरानी ड्रोन को रोक दिया। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी...

सीएम योगी बोले- धन की कमी से नहीं रुकेगा किसी का इलाज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को स्पष्ट कहा कि राज्य में धन के अभाव में किसी भी मरीज का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने...

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...