back to top

सिखायें चीन को सबक

एक ऐसे दौर में जब चीन अपने आकार-प्रकार और आर्थिक शक्ति के कारण दुनिया भर की संप्रभुता को चुनौती दे रहा है, विस्तारवादी महत्वाकांक्षा इस हद तक पाले है कि एक दर्जन देशों के साथ उसका सीमा विवाद है। यह विवाद इसलिए है कि चीन ऐतिहासिक कारणों से दूसरे देशो की जमीन पर नाजायज दावा करता है। तिब्बत पर उसने पूरी तरह कब्जा कर लिया है, ताईवान को कब्जाने का संकल्प है और इग्लैंड के साथ हुए समझौतों को धता बताते हुए हांगकांग को पूरी तरह चीनी आधिपत्य में लाने को उतावला है।

दूसरे देशों की सीमाओं में घुसकर पड़ोसी देशों की संप्रभुता को चुनौती देने, जमीनों पर कब्जा करने और मौका पाकर पूरे देश पर कब्जा कर लेने की खतरनाक नीति के कारण आज चीन से विश्व शांति को बहुत बड़ा खतरा है। यह अनायास ही नहीं है कि चीन की 23 हजार किलोमीटर लंबी सीमाओं पर एक दर्जन से अधिक देशों के साथ सीमा विवाद है। जमीनी के साथ वह समुद्री सीमा वाले देशों को भी परेशान करता है। समय-समय पर ऑस्ट्रेलिया, जापान, दक्षिण कोरिया के समुद्री क्षेत्र पर दावा कर अपना आधिपत्य जमाने के फिराक में रहता है।

साउथ चाइना सी पर चीन की बुरी नजर तो बहुत दिनों से क्योंकि इसी क्षेत्र से दुनिया का सबसे बड़ा व्यापार होता है। चाइना की इन हरकतों के कारण उसके पड़ोसी देशों को तनावों के दौर से गुजरना पड़ता है। ऐसे में यह समय की मांग है कि चीन की हरकतों पर लगाम लगाने के लिए साझा हितों वाले सभी देशों के बीच व्यापक रक्षा, सामरिक, आतंकवाद और व्यापार से जुड़ी संधि हो और चीन को औकात में लाने के लिए वैश्विक स्तर पर उसका बॉयकॉट हो। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन के बीच वर्चुअल समिट में रक्षा व सामरिक सहयोग पर बनी सहमति इस दिशा में एक बेहतर शुरूआत हो सकती है।

गौरतलब है कि चीन रणनीतिक रूप से अपने पड़ोसियों को कर्ज से लादकर उन्हें अपने इशो पर नचाता है और जो देश उसके इशारों पर नहीं चलते उनके साथ वह टकराव का रुख अपनाता है। चीन का सीमा विवाद उत्तर कोरिया और पाकिस्तान के साथ भी है लेकिन इनसे टकराव नहीं करता, रूस के साथ भी सीमा विवाद था लेकिन रूस की ताकत के सामने नत मस्तक होकर उसने सीमा विवाद को सुलझा लिया। लेकिन अन्य देशों के साथ वह सीमा विवाद सुलझाता नहीं बल्कि उलझाये रखना चाहता है ताकि विवाद की आड़ में वह अधिक से अधिक आगे बढ़कर उनकी जमीनों को कब्जा सके।

चीन की इन हरकतों पर मजबूत लगाम लगाने के लिए जरूरी है कि भारत सहित वे सभी देश एकजुट हों जिनको चीन की उग्रता से असहज स्थिति क सामना करना पड़ता है। पीएम मोदी और ऑस्ट्रेलियाई पीएम की वर्चुअल समिट में सामरिक एवं रक्षा सहयोग को लेकर हुआ समझौता और फ्रॉस, यूएसए एवं सिंगापुर के साथ ऐसा ही सामरिक समझौता दरअसल चीन की हरकतों रणनीतिक जवाब भी है।

RELATED ARTICLES

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 4 को, विशेष योग में आधी रात जन्मेंगे कान्हा

लखनऊ। सनातन परंपरा में भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य दिवस के रूप में मनाया जाता है,...

सितंबर में पड़ेंगे जन्माष्टमी, हरतालिका तीज व गणेश चतुर्थी जैसे व्रत-त्योहार

लखनऊ। सितंबर का महीना व्रत-त्योहार के मामले में इस बार बहुत खास और महत्वपूर्ण रहने वाला है क्योंकि, इस दौरान कई बड़े व्रत-त्योहार पड़ेंगे।...

बहुला चतुर्थी आज, भगवान गणेश के साथ होगी श्रीकृष्ण की पूजा

लखनऊ। हिंदू धर्म में बहुला चौथ का विशेष महत्व होता है। पंचांग के अनुसार यह पर्व हर वर्ष भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की...

मनौर एयरफोर्स स्टेशन के पास पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 लोगों की मौत, 15 के फंसे होने की आशंका

प्रयागराज। प्रयागराज और कौशांबी बॉर्डर पर स्थित मोहम्मदपुर गांव में सोमवार दोपहर एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया।...

फिनलैंड में भारत का जलवा,पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक

भारतीय पैरा टेबल टेनिस टीम ने आईटीटीएफ विश्व पैरा फ्यूचर लाहटी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 4 रजत और 6...

प्रणव चौधरी बने एटीएल के प्रबंध निदेशक

मुंबई। ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को...

संयुक्त अरब अमीरात ने अपने जलक्षेत्र में ईरानी ड्रोन को रोकने का दावा किया

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात की वायुसेना ने सोमवार को अपने जलक्षेत्र के ऊपर एक ईरानी ड्रोन को रोक दिया। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी...

सीएम योगी बोले- धन की कमी से नहीं रुकेगा किसी का इलाज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को स्पष्ट कहा कि राज्य में धन के अभाव में किसी भी मरीज का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने...

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...