back to top

ताइवान ने अमेरिका से ख़रीदे हथियार तो चीन ने लड़ाकू विमान भेज दिखाई ताकत

बीजिंग. ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि अमेरिका की ओर से ताइवान को 50 करोड़ अमेरिकी डॉलर के हथियारों की बिक्री को मंजूरी मिलने के कुछ दिन बाद चीन ने द्वीप की ओर अपने दर्जनों विमान और जहाज भेजे हैं।

रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि शुक्रवार सुबह छह बजे से शनिवार सुबह छह बजे के बीच 24 घंटे की अवधि में पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के 32 विमानों और नौसेना के नौ जहाजों देखा गया।

ताइवान की सेना ने बताया कि इनमें से 20 विमानों ने ताइवान जलडमरूमध्य की मध्य रेखा को पार किया या ताइवान के वायु रक्षा क्षेत्र में घुस गए और इसके जवाब में ताइवान ने अपने विमान, जहाजों और मिसाइल को भी तैनात कर दिया।
चीन स्वशासित ताइवान को एक विद्रोही प्रांत मानता है।

पिछले साल भी चीन ने ताइवान की राजनीतिक गतिविधियों की प्रतिक्रिया में द्वीप के चारों ओर सैन्य अभ्यास बढ़ा दिया था। इतना ही नहीं, पिछले सप्ताह ताइवान के उपराष्ट्रपति के पराग्वे के रास्ते में अमेरिका में रुकने के बाद भी चीन की सेना ने कड़ी चेतावनी के रूप में द्वीप के आसपास सैन्य अभ्यास शुरू किया था।

चीनी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता झांग जियाओगांग ने शुक्रवार को कहा था कि चीन हथियारों की बिक्री की इस मंजूरी का विरोध करता है और यह चीन के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप है।

यह भी पढ़े—ड्रीम गर्ल 2 ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, पहले दिन कमाए इतने करोड़

RELATED ARTICLES

राम मंदिर ट्रस्ट आज पहला पूर्णकालिक सीईओ नियुक्त करने में जुटा, बैठक जारी

अयोध्या । अयोध्या स्थित राम मंदिर के पहले पूर्णकालिक मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) की नियुक्ति के लिए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की...

यूपी में असदुद्दीन ओवैसी को झटका, AIMIM के राष्ट्रीय प्रवक्ता असीम वकार कांग्रेस में शामिल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता असीम वकार ने...

6 साल बाद दिशा सालियान केस में बड़ा एक्शन: CBI जांच शुरू, आदित्य ठाकरे पर भी लगे आरोप

मुंबई। दिवंगत सेलिब्रिटी मैनेजर दिशा सालियान की मौत के करीब छह साल बाद मामले में बड़ा मोड़ आया है। बॉम्बे हाईकोर्ट ने बुधवार, 2...

पाकिस्तान क्रिकेट में भूचाल: सात खिलाड़ी बाहर, कोच बदले, मिस्बाह-उल-हक का इस्तीफा

इस्लामाबाद। इंग्लैंड दौरे पर लगातार दो टेस्ट हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में बड़ा भूचाल आ गया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने एक...

NHAI के टोल प्लाजा पर फर्जीवाड़े की जांच, ED ने 7 राज्यों में 14 ठिकानों पर मारे छापे

अनधिकृत सॉफ्टवेयर से फर्जी टोल रसीदें बनाने और वसूली की रकम का हिसाब छिपाने का आरोपनई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार को...

ऑनलाइन सट्टेबाजी मामले में ईडी ने भुगतान कंपनियों और सीए के ठिकानों पर छापेमारी की

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टेबाजी कंपनी परिमैच और कुछ अन्य कंपनियों से जुड़े धन शोधन मामले की जांच के...