back to top

सुशांत केस : सीबीआई ने दर्ज किया पड़ोसी का बयान

मुंबई। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में सीबीआई की 16 सदस्यों की टीम मुंबई में है। जांच के दूसरे दिन केंद्रीय जांच एजेंसी एक्टर के रूममेट सिद्धार्थ पिठानी और कुक नीरज सिंह को लेकर उनके फ्लैट पर पहुंची है। ऐसा बताया जा रहा है कि सुशांत की मौत का सीन रीक्रिएट किया जाएगा। इससे पहले सुबह टीम ने सिद्धार्थ से पूछताछ की। सुशांत की मौत के बाद सिद्धार्थ ही सबसे पहले कमरे में गया था। नीरज से भी लगातार दूसरे दिन पूछताछ जारी है।

खबर है कि शाम को भी पूछताछ हो सकती है। शुक्रवार को नीरज से करीब 13 घंटे सवाल-जवाब हुए थे। साथ ही सुशांत के घर पर काम करने वाले दीपेश सावंत और केशव बचनेर से भी सवाल-जवाब हो सकते हैं। उधर, सुशांत के पड़ोस में रहने वाली एक महिला ने खुलासा किया, ’13 जून की रात को 10 से 11 के बीच लाइट बंद हो गई थी। आमतौर पर सुशांत के घर की लाइट सुबह 4 बजे तक जली रहती थी। मुझे इसमें कुछ गड़बड़ लगता है।’ पहले कहा जा रहा था कि 13 जून की रात को सुशांत के घर पर पार्टी हुई थी।

सीबीआई की टीम ने की फ्लैट में मौत का सीन रीक्रिएट

दूसरे दिन 14 जून को उनकी मौत हो गई थी। सीबीआई की टीम फ्लैट में मौत का सीन रीक्रिएट करने के लिए सुशांत जैसी एक डमी लेकर गई है। बताया जा रहा है कि इसका वजन एक्टर के वजन के बराबर है। डमी को भी वैसे ही कपड़े से लटकाया जाएगा, जो एक्टर के गले में मिला था। जांच के दौरान रस्सी बांधने के तरीकों की भी जांच की जाएगी। सीबीआई टीम के साथ फोटो एक्सपर्ट की टीम भी है।

एम्स ने सुशांत की आटॉप्सी रिपोर्ट की जांच के लिए शुक्रवार को 5 फोरेंसिक एक्सपर्ट की का मेडिकल बोर्ड बनाया। सीबीआई ने इस मामले में शुक्रवार को एम्स से राय मांगी थी। एम्स के फोरेंसिंक डिपार्टमेंट के हेड डॉ. सुधीर गुप्ता ने बताया कि सुशांत का मर्डर होने के शक के एंगल से भी जांच की जाएगी। विसरा की जांच की जाएगी। सुशांत को डिप्रेशन दूर करने करने के लिए जो दवाएं दी जा रही थीं, उनकी भी एम्स की लैब में जांच होगी।

RELATED ARTICLES

होर्मुज संकट की आहट से बाजार सहमा, सेंसेक्स 227 अंक लुढ़का, रुपया भी टूटा

होर्मुज जलडमरूमध्य से तेल आपूर्ति को लेकर बढ़ी चिंता, ब्रेंट 90 डॉलर के पार; रुपया 13 पैसे फिसलकर 95.56 प्रति डॉलर परमुंबई। पश्चिम...

नेपाल में छठे दिन भी जारी है राहत और तलाशी अभियान, 903 मौतें, 4,247 लापता…चितवन में करीब 100 शवों को दफनाने पर उठे सवाल

काठमांडू । नेपाल में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 903 हो गई है, जबकि 4,247...

यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने जीता ‘मिस ओशियन वर्ल्ड 2026’ का खिताब

मुंबई। मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 के ग्रैंड फिनाले में यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 का खिताब अपने नाम...

होर्मुज संकट की आहट से बाजार सहमा, सेंसेक्स 227 अंक लुढ़का, रुपया भी टूटा

होर्मुज जलडमरूमध्य से तेल आपूर्ति को लेकर बढ़ी चिंता, ब्रेंट 90 डॉलर के पार; रुपया 13 पैसे फिसलकर 95.56 प्रति डॉलर परमुंबई। पश्चिम...

नेपाल में छठे दिन भी जारी है राहत और तलाशी अभियान, 903 मौतें, 4,247 लापता…चितवन में करीब 100 शवों को दफनाने पर उठे सवाल

काठमांडू । नेपाल में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 903 हो गई है, जबकि 4,247...

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 4 को, विशेष योग में आधी रात जन्मेंगे कान्हा

लखनऊ। सनातन परंपरा में भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य दिवस के रूप में मनाया जाता है,...

नींव पूजन से शुरू हुआ 35 फुट ऊंचे मानस्तंभ का निर्माण

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर परिसर में अहंकार को तोड़ने तथा विनय, नम्रता और समर्पण का भाव जागृत करने के प्रतीक 35 फुट ऊंचे...

व्यंग्य नाटक ‘क्रियाकर्म ट्वेंटी फोर सेवन’ का मंचन आठ को

लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय और संस्कृति निदेशालय के सहयोग से बिम्ब सांस्कृतिक समिति व्यंग्य नाट्य 'क्रिया कर्म ट्वेंटी फोर सेवन....' का मंचन आठ सितंबर की...

फिर आई याद कबीर की सहित तीन पुस्तकों का विमोचन

डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर स्मृति समारोह आयोजित लखनऊ। स्मृतिशेष डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर पारस बेला न्यास, कबीर शांति मिशन तथा डॉ....