back to top

राज्य संग्रहालय के मूर्ति शिल्पों को कैनवस पर उतारा

  • अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस के अंतर्गत आयोजित हुए कई कार्यक्रम
  • पेंटिंग, स्केचिंगप्रतियोगिता में चयनित छात्रों को पुरस्कार वितरण 18 मई को

लखनऊ। राज्य संग्रहालय लखनऊ एवं लोक कला संग्रहालय लखनऊ, संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश के संयुक्त तत्वाधान में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमें संग्रहालय भ्रमण, संग्रहालय के प्रति जागरूकता अभियान, विभिन्न विद्यालयों में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, राज्य संग्रहालय लखनऊ में ऑन द स्पॉट लाइव स्केचिंग/पेंटिंग प्रतियोगिता, 1090 चौराहे गोमती नगर लखनऊ में राज्य संग्रहालय लखनऊ में संग्रहित कलाकृतियां पर आधारित विशिष्ट प्रदर्शनी एवं कठपुतली प्रदर्शन का आयोजन किया गया।

पेंटिंग प्रतियोगिता में फैकल्टी ऑफ आर्किटेक्चर एंड प्लैनिंग, एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय लखनऊ, गोयल कॉलेज ऑफ आर्ट लखनऊ, टेक्नो कॉलेज ऑफ इंस्टीट्यूट लखनऊ एवं कॉलेज ऑफ आर्ट लखनऊ के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। प्रतिभागियों द्वारा बनाई गई कलाकृतियां का 18 में को दर्शकों के अवलोकनार्थ प्रदर्शित किया जाएगा एवं चयनित प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा। समस्त कार्यक्रम संग्रहालय की निदेशक डॉ सृष्टि धवन, पी सी एस के मार्गदर्शन में संचालित कराया गया।

कार्यक्रम में संग्रहालय के अधिकारियों एवं अन्य कार्मिकों के साथ राज्य संग्रहालय के सहायक निदेशक मीनाक्षी खेमका सहित एपीजे अब्दुल कलाम विश्वविद्यालय के सहायक आचार्य भूपेंद्र कुमार अस्थान, रतनप्रिया, शुभा त्रिपाठी, धीरज कुमार एवं मीडिया बंधु तथा वास्तुकला के छात्र अभिनन्दिता गुप्ता, आदित्य श्रीवास्तव, आदित्य टण्डन,आदित्य कुमार सिंह,मयंक चौधरी, निशा राजपूत, अजली रिजवी, अनुष्का बाजपेई, आयुसी चतुवेर्दी, हर्षित सक्सेना, आशीष कुमार, क्रति पांडेय, कुशाग्र सक्सेना, प्रियंका पासवान, प्रियतम कुमार, रिया भारद्वाज, सान्वी गुप्ता, संतोष चौहान, शशि बिंद, शिवम त्रिपाठी, सृष्टि श्रीवास्तव, सुदीप शर्मा, सूरज पटेल, ताहिरा, तुसार शर्मा, उत्कर्ष गुप्ता, विजेंद्र गुप्ता, विनायक बाजपेई, यश वर्धन शर्मा उपस्थित रहे ।

RELATED ARTICLES

जन्माष्टमी पर सजे बाजार, कान्हा की बांसुरी और मूर्ति कर रही आकर्षित

लखनऊ। 4 सितंबर को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का पर्व है। कान्हा के जन्म के इस उत्सव को मनाने के लिए हर कोई लालायित है। घरों...

‘श्याम पिया मोरे रंग दे चुनरिया’… पर दिखा कथक का अद्भुत रूप

ख्यातिलब्ध कलाकारों की कथक प्रस्तुतियों ने बनाया नमन समारोह को यादगार नवांकुरों के घुघरुंओं ने दर्शकों का दिल जीता लखनऊ। उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी, लखनऊ...

रंगों और रचनात्मकता के साथ संपन्न हुआ ‘नवागमन’

लखनऊ। डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय, लखनऊ के वास्तुकला एवं योजना संकाय में आयोजित दो दिवसीय नवागमन ओरिएंटेशन कार्यक्रम का समापन एक रंगमय,...

भारतीय संस्कृति में नारी शक्ति, सृजन और संवेदना का प्रतीक रही है

निबंध प्रतियोगिता के विजेता पुरस्कृत लखनऊ। उत्तर प्रदेश भाषा संस्थान, लखनऊ एवं पं. दीन दयाल उपाध्याय राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, राजाजीपुरम, लखनऊ के संयुक्त तत्त्वावधान...

रॉक बैंड की प्रस्तुति के बीच इस्कॉन मंदिर में होगा कान्हा का स्वागत

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी श्री श्री राधा रमण बिहारी मंदिर (इस्कॉन) सुशांत गोल्फ सिटी, लखनऊ में 4 सितंबर दिन शुक्रवार...

पारस अंतरराष्ट्रीय दृश्यकला प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ

लखनऊ। शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में कला दीर्घा, अंतरराष्ट्रीय दृश्य कला पत्रिका एवं कला स्रोत कलावीथिका के संयुक्त तत्वावधान में पारस अंतरराष्ट्रीय दृश्यकला प्रदर्शनी...