back to top

आजम की सुरक्षा हटाने पर सपा ने जताया विरोध

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं एमएलसी नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि भाजपा सरकार विपक्ष और विपक्षी नेताओं के प्रति विद्वेष भाव से काम करती है। मोहम्मद आजम खां की सुरक्षा हटाना दुर्भाग्यपूर्ण है। स्वयं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव मोहम्मद आजम खां के प्रति भाजपा सरकार द्वारा लगातार उत्पीड़न की कार्यवाही पर चिंता एवं विरोध जता चुके हैं।

श्री पटेल ने शुक्रवार को राज्य मुख्यालय पर प्रेसवार्ता में कहा कि मो. आजम खां के जीवन को खतरा है। उनको सुरक्षा की आवश्यकता है। सपा भाजपा सरकार के कृत्य की भर्त्सना करती है। किसानों, व्यापारियों, नौजवानों, महिलाओं का जीवन सुरक्षित नहीं है। देश के सबसे बड़े राज्य में कथित डबल इंजन की सरकार में किसी को भी प्रताड़ित किया जाना लोकतांत्रिक व्यवस्था नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में समाज के सभी वर्गों और जनप्रतिनिधियों के साथ अन्याय और अपमानजनक व्यवहार हो रहा है।

भाजपा सरकार जानबूझकर सपा के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व कैबिनेट मंत्री मो. आजम खान को और उनके परिवार को परेशान कर रही है और प्रताड़ित कर रही है। प्रदेश में जब से भाजपा सरकार आयी है तभी से मो.आजम खान को तरह-तरह के झूठे मामलों में फंसा कर प्रताड़ित कर रही है। श्री पटेल ने कहा कि आजम खान कई बार प्रदेश सरकार में मंत्री, विधायक और सांसद रहे हैं, उनकी जान के खतरे को देखते हुए सुरक्षा के लिए सरकार ने वाई श्रेणी की सुरक्षा दी थी लेकिन भाजपा सरकार ने बदले की भावना से उनकी सुरक्षा वापस ले ली है जबकि भाजपा के कई नेताओं को जिनको किसी तरह से खतरा नहीं है, उन्हें इस सरकार ने वाई श्रेणी की सुरक्षा दे रखी है। सपा नेताओं की सुरक्षा वापस लेना निंदनीय है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार विपक्ष के नेताओं को मानसिक शारीरिक और वैचारिक रूप से प्रताड़ित कर रही है। भाजपा सरकार का व्यवहार बेहद अलोकतांत्रिक और असंवैधानिक है।

RELATED ARTICLES

कानपुर में ट्रेनिंग विमान क्रैश, दो पायलटों की मौत, सीएम योगी ने जताया दुख

कानपुर। ग्वालटोली थाना क्षेत्र के नत्था पुरवा इलाके में गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। ट्रेनिंग के दौरान चार सीटर विमान अचानक दुर्घटनाग्रस्त...

वाराणसी में जलभराव की समस्या के तत्काल समाधान के लिए युद्धस्तर पर कार्रवाई के निर्देश : मंत्री श्री एके शर्मा

लखनऊ । नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री  एके शर्मा ने वाराणसी भ्रमण के दौरान नगर विकास एवं ऊर्जा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर...

रक्षाबंधन: 27 अगस्त सुबह 6 बजे से 29 अगस्त रात 12 बजे तक महिलाओं और एक सहयात्री को नहीं देना होगा किराया

रक्षाबंधन पर मातृशक्ति को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का उपहार, नगरीय बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा बहनों की सुविधा और सम्मान के लिए...

होर्मुज संकट की आहट से बाजार सहमा, सेंसेक्स 227 अंक लुढ़का, रुपया भी टूटा

होर्मुज जलडमरूमध्य से तेल आपूर्ति को लेकर बढ़ी चिंता, ब्रेंट 90 डॉलर के पार; रुपया 13 पैसे फिसलकर 95.56 प्रति डॉलर परमुंबई। पश्चिम...

नेपाल में छठे दिन भी जारी है राहत और तलाशी अभियान, 903 मौतें, 4,247 लापता…चितवन में करीब 100 शवों को दफनाने पर उठे सवाल

काठमांडू । नेपाल में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 903 हो गई है, जबकि 4,247...

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 4 को, विशेष योग में आधी रात जन्मेंगे कान्हा

लखनऊ। सनातन परंपरा में भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य दिवस के रूप में मनाया जाता है,...

नींव पूजन से शुरू हुआ 35 फुट ऊंचे मानस्तंभ का निर्माण

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर परिसर में अहंकार को तोड़ने तथा विनय, नम्रता और समर्पण का भाव जागृत करने के प्रतीक 35 फुट ऊंचे...

व्यंग्य नाटक ‘क्रियाकर्म ट्वेंटी फोर सेवन’ का मंचन आठ को

लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय और संस्कृति निदेशालय के सहयोग से बिम्ब सांस्कृतिक समिति व्यंग्य नाट्य 'क्रिया कर्म ट्वेंटी फोर सेवन....' का मंचन आठ सितंबर की...

फिर आई याद कबीर की सहित तीन पुस्तकों का विमोचन

डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर स्मृति समारोह आयोजित लखनऊ। स्मृतिशेष डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर पारस बेला न्यास, कबीर शांति मिशन तथा डॉ....