back to top

टीकाकरण के दुष्प्रभावों की होगी निगरानी

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। टीका लगने के बाद मरीज पर इसका क्या असर है। उसे क्या दिक्कतें हो रही है। इन सब पर नजर रखी जायेगी। नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) टीकाकरण के दुष्प्रभावों को दूर करने के लिए यह पहल की है।

इसके तहत लखनऊ के छह मेडिकल संस्थानों केजीएमयू, पीजीआई, लोहिया, एरा, कैरियर इंस्टीट्यूट व इंटीग्रल मेडिकल यूनिवर्सिटी में आने वाले मरीजों का टीकाकरण का डाटा जुटाया जायेगा। इनमें उन मरीजों का लेखा-जोखा रखा जायेगा, जिनकी टीकाकरण के बाद तबियत बिगड़ी। मालूम हो कि सरकारी अस्पतालों में 10 साल तक के बच्चों का मुफ्त टीकाकरण हो रहा है। 10 से 14 प्रकार की गंभीर बीमारियों से बचाव के लिए बच्चों को वैक्सीन लगाई जा रही है।

इसमें पोलिया, डिप्थीरिया, काली खांसी, मिजेलस, टिटनेस, निमोनिया, जेई, डायरिया समेत दूसरी गंभीर बीमारियां शामिल हैं। प्रदेश में अभी तक तक टीकाकरण के बाद तबीयत बिगड़ने वाले मरीजों का आंकड़ा एकत्र करने की कोई व्यवस्था नहीं है। अब डाटाबेस तैयार किया जाएगा। ताकि टीकाकरण के दुष्प्रभाव की रोकथाम की दिशा में कदम उठाया जा सके।

डॉक्टरों का कहना है कि टीकाकरण से कुछ बच्चों को दिक्कतें हो सकती हैं। इसमें शरीर में दाने, चकत्ते, बुखार समेत दूसरी परेशानियां शामिल हैं। इन समस्याओं से निपटने के लिए एनएचएम ने टीकाकरण से तबीयत बिगड़ने वाले मरीजों के लिए सर्विलांस सिस्टम को विकसित करने का फैसला किया है।

RELATED ARTICLES

कानपुर में ट्रेनिंग विमान क्रैश, दो पायलटों की मौत, सीएम योगी ने जताया दुख

कानपुर। ग्वालटोली थाना क्षेत्र के नत्था पुरवा इलाके में गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। ट्रेनिंग के दौरान चार सीटर विमान अचानक दुर्घटनाग्रस्त...

वाराणसी में जलभराव की समस्या के तत्काल समाधान के लिए युद्धस्तर पर कार्रवाई के निर्देश : मंत्री श्री एके शर्मा

लखनऊ । नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री  एके शर्मा ने वाराणसी भ्रमण के दौरान नगर विकास एवं ऊर्जा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर...

रक्षाबंधन: 27 अगस्त सुबह 6 बजे से 29 अगस्त रात 12 बजे तक महिलाओं और एक सहयात्री को नहीं देना होगा किराया

रक्षाबंधन पर मातृशक्ति को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का उपहार, नगरीय बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा बहनों की सुविधा और सम्मान के लिए...

होर्मुज संकट की आहट से बाजार सहमा, सेंसेक्स 227 अंक लुढ़का, रुपया भी टूटा

होर्मुज जलडमरूमध्य से तेल आपूर्ति को लेकर बढ़ी चिंता, ब्रेंट 90 डॉलर के पार; रुपया 13 पैसे फिसलकर 95.56 प्रति डॉलर परमुंबई। पश्चिम...

नेपाल में छठे दिन भी जारी है राहत और तलाशी अभियान, 903 मौतें, 4,247 लापता…चितवन में करीब 100 शवों को दफनाने पर उठे सवाल

काठमांडू । नेपाल में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 903 हो गई है, जबकि 4,247...

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 4 को, विशेष योग में आधी रात जन्मेंगे कान्हा

लखनऊ। सनातन परंपरा में भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य दिवस के रूप में मनाया जाता है,...

नींव पूजन से शुरू हुआ 35 फुट ऊंचे मानस्तंभ का निर्माण

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर परिसर में अहंकार को तोड़ने तथा विनय, नम्रता और समर्पण का भाव जागृत करने के प्रतीक 35 फुट ऊंचे...

व्यंग्य नाटक ‘क्रियाकर्म ट्वेंटी फोर सेवन’ का मंचन आठ को

लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय और संस्कृति निदेशालय के सहयोग से बिम्ब सांस्कृतिक समिति व्यंग्य नाट्य 'क्रिया कर्म ट्वेंटी फोर सेवन....' का मंचन आठ सितंबर की...

फिर आई याद कबीर की सहित तीन पुस्तकों का विमोचन

डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर स्मृति समारोह आयोजित लखनऊ। स्मृतिशेष डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर पारस बेला न्यास, कबीर शांति मिशन तथा डॉ....