back to top

100 साल बाद बन रहा शुक्रादित्य और बुधादित्य राजयोग

तीन राशियों के लिए होगा शुभ

लखनऊ। ज्योतिष शास्त्र मुताबिक मान- सम्मान और प्रतिष्ठा के कारक सूर्य 16 जुलाई कर्क राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं, जहां पहले से ही वैभव के दाता शुक्र और ग्रहोंं के राजकुमार बुध ग्रह स्थित हैं। ऐसे में आपको बता दें कि कर्क राशि में सूर्य, बुध और शुक्र ग्रह की युति से बेहद शुभ योग बन रहे हैं। जिसमें सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य योग, तो दूसरी तरह सूर्य और शुक्र की युति से शुक्रादित्य योग का निर्माण होने जा रहा है। साथ ही इन योगों का असर सभी राशियों के लोगों पर पड़ेगा। लेकिन इन राशियां ऐसी हैं, जिनका इस दौरान भाग्य चमक सकता है। साथ ही नौकरी में प्रमोशन और कारोबार में तरक्की मिल सकती है।

मिथुन राशि
आप लोगों के लिए शुक्रादित्य और बुधादित्य राजयोग लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से 12वें भाव पर बनने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आप धन की सेविंग करने में सफल रहेंगे। साथ ही आपके व्यक्तित्व में निखार देखने को मिलेगा और किस्मत के सहयोग से कई कार्य आसानी से पूरे हो सकते है। जो जातक लंबे समय से जॉब में बदलाव की योजना बना रहे हैं, उनको अब करियर में उन्नति और सैलरी में वृद्धि के लिए अच्छे अवसर मिलेंगे। वहीं इस समय आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। साथ ही इस समय आपको नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है।

कुंभ राशि
शुक्रादित्य और बुधादित्य राजयोग कुंभ राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी गोचर कुंडली के छठे भाव में बनने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको कोर्ट- कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है। साथ ही पकी क्षमता और योग्यता में अच्छी वृद्धि होगी। आपके बिगड़े हुए सभी काम आसानी से बनने लग जाएंगे और परिवार के किसी सदस्य से शुभ समाचार भी मिलेगा। वहीं इस समय बेरोजगार लोगों को नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। साथ ही इस दौरान आपको वाहन और प्रापर्टी का सुख प्राप्त हो सकता है।

कन्या राशि
आप लोगों के लिए शुक्रादित्य और बुधादित्य राजयोग शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से इनकम और लाभ स्थान पर बनने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपकी आय़ में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही आय के नए- नए स्त्रोत बन सकते हैं। वहीं इस अवधि में आपके जीवन स्तर में सुधार आएगा और लाइफ स्टाइल में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा और मान सम्मान में अच्छी वृद्धि होगी। साथ ही आपको निवेश से लाभ के योग बनेंगे। वहीं इस दौरान आपको संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। वहीं इस समय आप शेयर बाजार सट्टा और लॉटरी में निवेश कर सकते हैं।

RELATED ARTICLES

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 4 को, विशेष योग में आधी रात जन्मेंगे कान्हा

लखनऊ। सनातन परंपरा में भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य दिवस के रूप में मनाया जाता है,...

सितंबर में पड़ेंगे जन्माष्टमी, हरतालिका तीज व गणेश चतुर्थी जैसे व्रत-त्योहार

लखनऊ। सितंबर का महीना व्रत-त्योहार के मामले में इस बार बहुत खास और महत्वपूर्ण रहने वाला है क्योंकि, इस दौरान कई बड़े व्रत-त्योहार पड़ेंगे।...

बहुला चतुर्थी आज, भगवान गणेश के साथ होगी श्रीकृष्ण की पूजा

लखनऊ। हिंदू धर्म में बहुला चौथ का विशेष महत्व होता है। पंचांग के अनुसार यह पर्व हर वर्ष भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की...

मनौर एयरफोर्स स्टेशन के पास पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 लोगों की मौत, 15 के फंसे होने की आशंका

प्रयागराज। प्रयागराज और कौशांबी बॉर्डर पर स्थित मोहम्मदपुर गांव में सोमवार दोपहर एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया।...

फिनलैंड में भारत का जलवा,पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक

भारतीय पैरा टेबल टेनिस टीम ने आईटीटीएफ विश्व पैरा फ्यूचर लाहटी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 4 रजत और 6...

प्रणव चौधरी बने एटीएल के प्रबंध निदेशक

मुंबई। ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को...

संयुक्त अरब अमीरात ने अपने जलक्षेत्र में ईरानी ड्रोन को रोकने का दावा किया

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात की वायुसेना ने सोमवार को अपने जलक्षेत्र के ऊपर एक ईरानी ड्रोन को रोक दिया। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी...

सीएम योगी बोले- धन की कमी से नहीं रुकेगा किसी का इलाज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को स्पष्ट कहा कि राज्य में धन के अभाव में किसी भी मरीज का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने...

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...