back to top

‘फिर आई हसीन दिलरुबा’ की प्रतिभा थिएटर में हुई स्क्रीनिंग

फिर आई हसीन दिलरुबा का प्रीमियर 9 से नेटफ्लिक्स पर
स्क्रीनिंग में तापसी पन्नू, विक्रांत मेसी, सनी कौशल और जिमी शेरगिल रहे
मौजूद

लखनऊ। नेटफ्लिक्स ने अपनी अत्यधिक प्रतीक्षित सीक्वल, फिर आई हसीन दिलरुबा की लखनऊ के प्रतिभा थिएटर में विशेष स्क्रीनिंग कर फैंस को रोमांचित कर दिया। इस फिल्म के चार कलाकार तापसी पन्नू, विक्रांत मेसी, सनी कौशल, और जिमी शेरगिल ने इस विशेष स्क्रीनिंग के लिए लखनऊ पहुँचकर सभी को अपने आकर्षण का दीवाना बना दिया। इस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार हो रहा था, जो फैन्स द्वारा अपने पसंदीदा सितारों को देखने के लिए उमड़ी भीड़ से स्पष्ट था।
इस थिएटर में उत्साहित फैन्स, प्रेस और इन्फ्लुएंसर्स के बीच सभी लोग इस फिल्म के हाई आॅक्टेन रोमांच का अनुभव लेने के लिए उत्सुक थे। इस फिल्म की दिलचस्प स्टोरीलाईन ने सभी की दिलचस्पी बनाकर रखी, जो तालियों की गड़गड़ाहट और प्रशंसा के साथ समाप्त हुई। कलाकारों की जबरदस्त ऊर्जा और रोचक बातचीत के साथ यह कार्यक्रम काफी सफल रहा, और अब नेटफ्लिक्स पर इस फिल्म के रिलीज होने का उत्साह काफी बढ़ गया है।
इस फिल्म का जादू सिटी आॅफ नवाब में बिखेरने के लिए इसकी स्टार कास्ट, लखनऊ पहुँची थी। अपनी आगामी फिल्म की प्रमोशनल ईवेंट में ये चारों कलाकार लखनऊ के रूमी दरवाजा गए, जहाँ उन्होंने इस प्राचीन स्मारक के सामने एक खूबसूरत पोज दिया। जयप्रसाद देसाई द्वारा निर्देशित और कणिका ढिल्लों द्वारा लिखित एवं सहनिर्मित तथा आनंद एल राय के कलर यलो प्रोडक्शंस एवं भूषण कुमार की टी सीरीज फिल्म्स द्वारा निर्मित फिल्म, फिर आई हसीन दिलरुबा एक रोमांचक कहानी है। इस फिल्म का प्रीमियर नेटफ्लिक्स पर 9 अगस्त को हो रहा है। इसका उत्साह बढ़ता ही चला जा रहा है, जो दर्शकों के बीच ब्लॉकबस्टर हिट होने वाली है। फिर आई हसीन दिलरुबा नेटफ्लिक्स पर 9 अगस्त से स्ट्रीम होगी।

RELATED ARTICLES

नींव पूजन से शुरू हुआ 35 फुट ऊंचे मानस्तंभ का निर्माण

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर परिसर में अहंकार को तोड़ने तथा विनय, नम्रता और समर्पण का भाव जागृत करने के प्रतीक 35 फुट ऊंचे...

व्यंग्य नाटक ‘क्रियाकर्म ट्वेंटी फोर सेवन’ का मंचन आठ को

लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय और संस्कृति निदेशालय के सहयोग से बिम्ब सांस्कृतिक समिति व्यंग्य नाट्य 'क्रिया कर्म ट्वेंटी फोर सेवन....' का मंचन आठ सितंबर की...

फिर आई याद कबीर की सहित तीन पुस्तकों का विमोचन

डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर स्मृति समारोह आयोजित लखनऊ। स्मृतिशेष डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर पारस बेला न्यास, कबीर शांति मिशन तथा डॉ....

सीएम योगी बोले- धन की कमी से नहीं रुकेगा किसी का इलाज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को स्पष्ट कहा कि राज्य में धन के अभाव में किसी भी मरीज का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने...

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...

मायावती का महिलाओं से आह्वान…रेवड़ियों और लुभावने वादों से रहें सावधान

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती ने महिला मतदाताओं से निजी लाभ वाले लुभावने वादे एवं घोषणाओं से बचने की अपील करते...

यह रणनीतिक बदलाव का दौर, समुद्री क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बढ़ती जा रही: एडमिरल स्वामीनाथन

मुंबई। पश्चिम एशिया में संकट के बीच नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन ने सोमवार को कहा कि यह महत्वपूर्ण रणनीतिक बदलाव का दौर है,...

सीएम योगी बोले- श्रीकृष्ण के सत्य, धर्म, कर्म और लोकमंगल के संदेश को जीवन में उतारें

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पत्र लिखकर प्रदेशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनसे भगवान श्रीकृष्ण के सत्य, धर्म, कर्म तथा...

फिल्म ‘टॉक्सिक’ ने देशभर के सिनेमाघरों में 250 करोड़ से अधिक की कमाई की

नयी दिल्ली। अभिनेता यश की फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ ने देशभर के सिनेमाघरों में 250 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई...