back to top

सावन का दूसरा मंगला गौरी व्रत आज

लखनऊ। सावन का दूसरा मंगला गौरी व्रत आज विशेष धार्मिक मान्यता होती है। इस महीने को भगवान शिव को

समर्पित किया जाता है और पूरे माह भोलेनाथ की विशेष पूजा-आराधना होती है।

सावन के महीने में कई सावन का दूसरा मंगला गौरी व्रत भी पड़ रहे हैं।

मंगला गौरी व्रत में मां गौरी की पूजा आराधना की जाती है और

इस व्रत को महिलाएं अच्छे वैवाहिक जीवन की कामना के

लिए रखती हैं। मंगला गौरी व्रत सावन मास के हर मंगलवार के दिन रखा जाता है।

पहला मंगला गौरी व्रत इस साल 4 जुलाई के दिन रखा गया था

और दूसरा मंगला गौरी व्रत आने वाली 11 जुलाई के दिन रखा जाएगा।

सावन का दूसरा मंगला गौरी व्रत की पूजा

महिलाएं खासतौर से अच्छा वैवाहिक जीवन पाने के लिए मंगला गौरी व्रत रखती हैं। व्रत वाले दिन सुबह-सेवेर उठकर स्नान

किया जाता है और व्रत का संकल्प रखते हैं। इसके बाद लकड़ी की चौकी सजाकर उसपर लाल कपड़ा बिछाते हैं और इसके ऊपर चावल से नौ ग्रह और गेंहू से सोलह देवियां बनाई जाती हैं। इसके पश्चात थाली के एक तरफ चावल और दूसरी ओर पानी से भरा कलश फूल रखकर स्थापित करते हैं। अब माता पार्वती का साज-श्रृंगार करके उनके समक्ष पूजा में मेवे, लौंग, सुपारी, नारियल, इलायची और मिष्ठान चढ़ाए जाते हैं। मां पार्वती की आरती और मंगला गौरी व्रत की कथा का पाठ करके पूजा संपन्न की जाती है।

मंगला गौरी व्रत पूजा विधि

सुबह जल्दी उठकर स्नान करने के बाद स्वच्छ कपड़े पहने और मंदिर में जाकर शिव पार्वती की पूजा कर व्रत का संकल्प लें। पूजन के लिए शिवलिंग पर जल चढ़ाएं और पूरे विधि.विधान के साथ मां पार्वती और शिव जी की पूजा करें। मां पार्वती की पूजा में अक्षत, कुमकुम, फूल.फल और सोहल श्रंगार का सारा सामान चढ़ाएं। मंगला गौरी व्रत महिलाओं के लिए होता है। मां पार्वती ने इस व्रत को करके ही शिव जी को अपने पति के रूप में प्राप्त किया था। यह व्रत वैवाहिक जीवन में सुख.शांति बनाए रखने के लिए रखा जाता है। संतान प्राप्ति में बाधा को दूर करने और सुहाग और संतान की रक्षा के लिए भी यह व्रत रखा जाता है। यह व्रत करने से पति की दीघार्यु का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

सावन का दूसरा मंगला गौरी व्रत की कथा

मंगला गौरी व्रत से बेहद दिलचस्प पौराणिक कथा जुड़ी है। इस पौराणिक कथा के अनुसार, एक नगर में धर्मपाल नामक व्यापारी रहता था। इस व्यापारी की एक पत्नी थी और घर में धन.संपत्ति की कोई कमी नहीं थी। हालांकि व्यापारी के कोई संतान नहीं थी जिससे वह अक्सर ही दुखी रहता था। कुछ समय बाद व्यापारी के घर पुत्र हुआ लेकिन उसकी अल्पायु थी और भविष्यवाणी की गई कि 16 वर्ष का होने पर सांप के काटने से उसकी मृत्यु हो जाएगी।
माना जाता है कि व्यापारी के पुत्र के 16 वर्ष का होने से पहले ही विवाह हो गया। विवाह के बाद उसकी पत्नी माता मंगला गौरी का व्रत किया करती थी। मंगला गौरी व्रत करने पर उसे पति की लंबी आयु का वरदान मिला और उसके पति की मृत्यु नहीं हुई। मान्यतानुसार मां गौरी के अंखड सौभाग्यवती वरदान के कारण ही व्यापारी के बेटे की आयु 100 वर्ष तक हुई और वह जीवनभर अपने परिवार के साथ सुखी रहा।

 

RELATED ARTICLES

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 4 को, विशेष योग में आधी रात जन्मेंगे कान्हा

लखनऊ। सनातन परंपरा में भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य दिवस के रूप में मनाया जाता है,...

सितंबर में पड़ेंगे जन्माष्टमी, हरतालिका तीज व गणेश चतुर्थी जैसे व्रत-त्योहार

लखनऊ। सितंबर का महीना व्रत-त्योहार के मामले में इस बार बहुत खास और महत्वपूर्ण रहने वाला है क्योंकि, इस दौरान कई बड़े व्रत-त्योहार पड़ेंगे।...

बहुला चतुर्थी आज, भगवान गणेश के साथ होगी श्रीकृष्ण की पूजा

लखनऊ। हिंदू धर्म में बहुला चौथ का विशेष महत्व होता है। पंचांग के अनुसार यह पर्व हर वर्ष भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की...

मनौर एयरफोर्स स्टेशन के पास पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 लोगों की मौत, 15 के फंसे होने की आशंका

प्रयागराज। प्रयागराज और कौशांबी बॉर्डर पर स्थित मोहम्मदपुर गांव में सोमवार दोपहर एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया।...

फिनलैंड में भारत का जलवा,पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक

भारतीय पैरा टेबल टेनिस टीम ने आईटीटीएफ विश्व पैरा फ्यूचर लाहटी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 4 रजत और 6...

प्रणव चौधरी बने एटीएल के प्रबंध निदेशक

मुंबई। ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को...

संयुक्त अरब अमीरात ने अपने जलक्षेत्र में ईरानी ड्रोन को रोकने का दावा किया

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात की वायुसेना ने सोमवार को अपने जलक्षेत्र के ऊपर एक ईरानी ड्रोन को रोक दिया। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी...

सीएम योगी बोले- धन की कमी से नहीं रुकेगा किसी का इलाज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को स्पष्ट कहा कि राज्य में धन के अभाव में किसी भी मरीज का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने...

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...