back to top

सनातन के विरुद्ध अंतरराष्ट्रीय षड्यंत्रों को बेनकाब करेंगे संत

 

संस्कृति संसद के लिए काशी में जुटेंगे देश भर के संत

25 राज्यों के 50 प्रतिनिधी शामिल हुए

लखनऊ। अखिल भारतीय संत समिति की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलांगना, उड़ीसा एवं पश्चिम बंगाल समेत देश के 25 राज्यों के 50 प्रतिनिधी शामिल हुए।
चिनहट अनौरा कला स्थित वेदांत सत्संग आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में बैठक का उद्घाटन अखिल भारतीय संत समिति के मुख्य निदेशक निर्मल पंचायती अखाड़ा के महंत ज्ञानदेव सिंह, सत्पंथाचार्य ज्ञानेश्वर देवाचार्य, महामंडलेश्वर स्वामी हरिहरानन्द सरस्वती एवं अखिल भारतीय संत समिति के राष्ट्रीय महामंत्री स्वामी जीतेन्द्रानन्द सरस्वती ने किया।
अखिल भारतीय संत समिति के राष्ट्रीय महामंत्री स्वामी जीतेन्द्रानन्द सरस्वती ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया की देशभर के 600 महामंडलेश्वर गंगा मां के दर्शन के उपरांत का रानी अहिल्याबाई होलकर एवं पूज्य शंकराचार्य जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के उपरांत सभी संत काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में महारुद्र अभिषेक करेंगे। रुद्राभिषेक में तीन संकल्प लिए जाएंगे जिसमें प्रथम संकल्प राम जन्मभूमि आंदोलन के संघर्ष के बलिदानों की मुक्ति हो, दूसरा राष्ट्र की रक्षा एकता और अखंडता को अक्षुण्ण होए तीसरा सनातन धर्म के लिए सापेक्ष जो भी सत्ता हो उसकी सत्ता में पुनर्वापसी हो। डिसमेंटलिंग आॅफ ग्लोबल हिंदुत्वा का जवाब हम संस्कृति संसद के माध्यम से विधर्मियों को देने वाले हैं। हमारे देश के कुछ लोग जॉर्ज सोरोस की गुलामी में लीन होकर हिंदू धर्म पर हमला करने में लगे हैं। बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर यादव, उत्तर प्रदेश के स्वामी प्रसाद मौर्य और कर्नाटक का साहित्यकार सीबी भगवानदास सभी जॉर्ज सोरोस के ही टूलकिट का हिस्सा हैं।
विहिप के केंद्रीय मंत्री अशोक तिवारी ने कहा कि इतिहास में दो ही समुदाय का संघर्ष बहुत लम्बा हुआ जिसमें यहूदी अपना इजरायल 1800 वर्षों के संघर्ष के उपरांत प्राप्त कर सकें तो दुसरा संघर्ष हमें 495 वर्षों का रामलला को उनके जन्मस्थान पर पुनर्स्थापन हेतु करना पड़ा। इस अवसर पर अखिल भारतीय संत समिति के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष महामण्डलेश्वर जनार्दन हरि, महामण्डलेश्वर देवेन्द्रानन्द गिरि, स्वामी श्रद्धानंद सरस्वती, स्वामी भैया जी बल्लभगढ़ वाले, स्वामी निवार्नानंद, गंगा महासभा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री गोविंद शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रो. ओमप्रकाश सिंह, राष्ट्रीय मंत्री नवीन तिवारी, विक्रमादित्य सिंह एवं संजय तिवारी सहित गंगा महासभा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

संतो ने कहा तमिलनाडु सरकार को बर्खास्त करें राष्ट्रपति

अखिल भारतीय संत समिति ने एक स्वर से तमिलनाडु सरकार को तत्काल बर्खास्त करने की मांग की है। संतों ने राष्ट्रपति से अपील की है कि तमिलनाडु में सरकारी स्तर पर चलाए जा रहे हिंदुमुक्ति अभियान का तत्काल संज्ञान लेकर वहां की सरकार को बर्खास्त करना चाहिए। संत समिति की बैठक में सर्व सम्मति से यह प्रस्ताव पारित किया गया।
संत समिति के अखिल भारतीय महामंत्री स्वामी जीतेंद्रानंद सरस्वती ने कहा कि तमिलनाडु में सनातन धर्म उन्मूलन के लिए जो अभियान चल रहा है, वह भारत के संविधान और सेकुलर लोकतांत्रिक व्यवस्था पर कुठाराघात है। स्वामी जी ने कहा की सुप्रीम कोर्ट को भी तमिलनाडु की घटना का संज्ञान लेना चाहिए। तमिलनाडु में लगभग 85 हजार सनातन धर्म के मंदिर हैं। वहां लाखो की हिदू आबादी है। आखिर स्टालिन की सरकार सनातन धर्म उन्मूलन सम्मेलन जैसे आयोजन कर के क्या संदेश दे रही है।

 

RELATED ARTICLES

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 4 को, विशेष योग में आधी रात जन्मेंगे कान्हा

लखनऊ। सनातन परंपरा में भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य दिवस के रूप में मनाया जाता है,...

सितंबर में पड़ेंगे जन्माष्टमी, हरतालिका तीज व गणेश चतुर्थी जैसे व्रत-त्योहार

लखनऊ। सितंबर का महीना व्रत-त्योहार के मामले में इस बार बहुत खास और महत्वपूर्ण रहने वाला है क्योंकि, इस दौरान कई बड़े व्रत-त्योहार पड़ेंगे।...

बहुला चतुर्थी आज, भगवान गणेश के साथ होगी श्रीकृष्ण की पूजा

लखनऊ। हिंदू धर्म में बहुला चौथ का विशेष महत्व होता है। पंचांग के अनुसार यह पर्व हर वर्ष भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की...

मनौर एयरफोर्स स्टेशन के पास पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 लोगों की मौत, 15 के फंसे होने की आशंका

प्रयागराज। प्रयागराज और कौशांबी बॉर्डर पर स्थित मोहम्मदपुर गांव में सोमवार दोपहर एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया।...

फिनलैंड में भारत का जलवा,पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक

भारतीय पैरा टेबल टेनिस टीम ने आईटीटीएफ विश्व पैरा फ्यूचर लाहटी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 4 रजत और 6...

प्रणव चौधरी बने एटीएल के प्रबंध निदेशक

मुंबई। ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को...

संयुक्त अरब अमीरात ने अपने जलक्षेत्र में ईरानी ड्रोन को रोकने का दावा किया

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात की वायुसेना ने सोमवार को अपने जलक्षेत्र के ऊपर एक ईरानी ड्रोन को रोक दिया। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी...

सीएम योगी बोले- धन की कमी से नहीं रुकेगा किसी का इलाज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को स्पष्ट कहा कि राज्य में धन के अभाव में किसी भी मरीज का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने...

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...