back to top

त्याग व बलिदान की गाथा

भारत की धरती स्त्रियों के त्याग एवं बलिदान की गाथाओं से भरी है। नारी ने हर युग में अपनी विद्वता, प्रतिभा एवं त्याग से यह साबित किया है कि उसका स्थान समाज में पुरुषों से कहीं भी किसी मायने में कमतर नहीं है। नारी ने अपनी विद्वता से समाज को शिक्षा दी है, अपनी वीरता और पराक्रम से बड़े-बड़े युद्धों में विजयश्री हासिल की और अपने त्याग एवं बलिदान से पति और परिवार की रक्षा करने का इतिहास काफी पुराना है।

ऐसी त्यागी, पराक्रमी, विदुषी, धर्मपरायण नारियों का आज भी दुनिया में गौरवगान होता है। भगवान श्रीकृष्ण की अर्धांगिनी सत्यभामा ने द्रोपदी से प्रश्न किया- हे द्रौपदी! कैसे तुम अति बदलशली पाण्डु पुत्रों पर शासन करती हो? वे कैसे तुम्हारे आज्ञाकारी हैं तथा तुमसे कभी कुपित नहीं होते? तुम्हारी इच्छाओं के पालन हेतु सदैव प्रस्तुत रहते हैं। मुझे इसका कारण बतलाओ। द्रौपदी ने उत्तर दिया- हे सत्यभामा! पाण्डु पुत्रों के प्रति मेरे व्यवार को सुनो- मैं अपनी इच्छा, वासना तथा अहंकार को वश में कर अति श्रद्धा एवं भक्ति से उनकी सेवा करती हूं।

मैं किसी अहंकार-भावना से उनके साथ व्यवहार नहीं करती। मैं बुरा और असत्य भाषण नहीं करती। मेरा हृदय कभी किसी सुंदर युवक, धनवान या आकर्षण पर मोहित नहीं होता। मैं कभी नहीं स्नान करती, खाती अथवा सोती जब तक कि पति नहीं स्नान कर लेते, खा लेते अथवा सो जाते एवं तब तक जब तक कि हमारे समस्त सेवक तथा अनुगामी नहीं स्नान कर लेते, खा लेते या सो जाते। जब कभी भी मेरे पति क्षेत्र से, वन से या नगर से लौटते हैं, तो मैं उसी समय उठ जाती हूं। उनका स्वागत करती हंू तथा उनको जलपान कराती हूं। मैं घर के सामान तथा भोजन को सदैव स्वच्छ एवं क्रम में रखती हूं।

सावधनी से भोजन बनाती तथा ठीक से परोसती हूं। मैं कभी भी कठोर शब्द नहीं बोलती। कभी भी अनुलाओं का अनुसरण नहीं करती। मैं वहीं करती हूं जो उनको रुचिकर तथा सुखकर लगता है। कभी भी आलस्य तथा सुस्ती नहीं दिखाती। बिना विनोदावसर के नहीं हंसती। मैं द्वार पर बैठ कर व्यर्थ समय नष्ट नहीं करती। मैं क्रीड़ा-उद्यान में व्यर्थ नहीं ठहरती, जबकि मुझे अन्य काम करने होते हैं। जोर-जोर से हंसना, भावुकता तथा अन्य इसी प्रकार अप्रिय लगने वाली वस्तुओं से अपने को बचाती एवं सदैव पति-सेवा में रत रहती हूं।

पति-बिछोह मुझे कभी नहीं सुहाता। जब कभी मेरे पति मुझे छोड़कर बाहर जाते हैं तो मैं सुगन्धित पुष्पों तथा अंगराग का प्रयोग न कर जीवन कठोर तपस्या में बिताती हूं। मेरी रुचि अरुचि, मेरे पति की रुचि-अरुचि ही है और उन्हीं की आवश्यकतानुसार अपना समायोग करती हूं। मैं प्राण-प्रण से अपने पति की भलाई चाहती हूं। मेरे पति मेरे मार्गदर्शक हैं। मैं परिवार की एक संरक्षक की तरह सबके प्रति समर्पित होकर काम करती हूं।

RELATED ARTICLES

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 4 को, विशेष योग में आधी रात जन्मेंगे कान्हा

लखनऊ। सनातन परंपरा में भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य दिवस के रूप में मनाया जाता है,...

सितंबर में पड़ेंगे जन्माष्टमी, हरतालिका तीज व गणेश चतुर्थी जैसे व्रत-त्योहार

लखनऊ। सितंबर का महीना व्रत-त्योहार के मामले में इस बार बहुत खास और महत्वपूर्ण रहने वाला है क्योंकि, इस दौरान कई बड़े व्रत-त्योहार पड़ेंगे।...

बहुला चतुर्थी आज, भगवान गणेश के साथ होगी श्रीकृष्ण की पूजा

लखनऊ। हिंदू धर्म में बहुला चौथ का विशेष महत्व होता है। पंचांग के अनुसार यह पर्व हर वर्ष भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की...

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...

मायावती का महिलाओं से आह्वान…रेवड़ियों और लुभावने वादों से रहें सावधान

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती ने महिला मतदाताओं से निजी लाभ वाले लुभावने वादे एवं घोषणाओं से बचने की अपील करते...

यह रणनीतिक बदलाव का दौर, समुद्री क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बढ़ती जा रही: एडमिरल स्वामीनाथन

मुंबई। पश्चिम एशिया में संकट के बीच नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन ने सोमवार को कहा कि यह महत्वपूर्ण रणनीतिक बदलाव का दौर है,...

सीएम योगी बोले- श्रीकृष्ण के सत्य, धर्म, कर्म और लोकमंगल के संदेश को जीवन में उतारें

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पत्र लिखकर प्रदेशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनसे भगवान श्रीकृष्ण के सत्य, धर्म, कर्म तथा...

फिल्म ‘टॉक्सिक’ ने देशभर के सिनेमाघरों में 250 करोड़ से अधिक की कमाई की

नयी दिल्ली। अभिनेता यश की फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ ने देशभर के सिनेमाघरों में 250 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई...

सरकार ने 1.27 लाख करोड़ रुपये की सेमीकॉन 2.0 योजना अधिसूचित की

नयी दिल्ली। सरकार ने देश में चिप विनिर्माण के परिवेश को बढ़ावा देने के लिए 1.27 लाख करोड़ रुपये के परिव्यय वाली सेमीकॉन 2.0...