back to top

रपटा पुल पार करते समय बाइक समेत तीन युवक अरिल नदी में बहे, तलाश जारी

बरेली। बरेली जिले में आंवला-अतरछेड़ी मार्ग पर डरुआपुर गांव के पास सोमवार शाम अरिल नदी पर बने रपटा पुल को पार करते समय एक मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर नदी में गिर गई जिससे उस पर सवार तीन युवक तेज बहाव में बह गए।  पुलिस क्षेत्राधिकारी (आंवला) एच. उपाध्याय ने यह जानकारी देते हुए मंगलवार को बताया कि तीनों का अब तक पता नहीं चल सका है और उनकी तलाश में सुबह से जारी अभियान तेज कर दिया गया है।उनके अनुसार, लापता युवकों की पहचान नितिन मौर्य (22), प्रेम मौर्य (25) और बिशन स्वरूप (22) के रूप में हुई है।
तीनों बिशारतगंज के पुराना बाजार, वार्ड नंबर एक के निवासी हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया कि राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) और फ्लड पीएसी की एक कंपनी को  बचाव अभियान में लगाया गया है। उन्होंने कहा कि रात में अंधेरा होने के कारण अभियान में दिक्कत आई, लेकिन मंगलवार सुबह से तलाश तेज कर दी गई है।उन्होंने बताया कि बचाव अभियान के दौरान एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है, जो लापता युवक नितिन के पिता की है। बिशारतगंज के पूर्व अध्यक्ष सरजपाल ने बताया कि नितिन सोमवार शाम अपने पिता की मोटरसाइकिल लेकर आंवला की ओर गया था, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटा।
तलाश के दौरान मोटरसाइकिल बरामद हुई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सोमवार शाम अरिल नदी का जलस्तर काफी बढ़ा हुआ था और रपटा पुल के ऊपर तेज गति से पानी बह रहा था। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने मोटरसाइकिल सवार युवकों को तेज बहाव के कारण पुल पार नहीं करने की सलाह दी, लेकिन वे बाइक लेकर आगे बढ़ गए। बताया गया कि मोटरसाइकिल पुल के बीच पहुंचते ही तेज  बहाव के कारण अनियंत्रित हो गई। बाइक फिसलने से तीनों युवक नदी में गिर गए और तेज धार में बह गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों तथा गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू कराई। बाद में बिशारतगंज पुलिस की टीम भी बचाव अभियान में शामिल हो गई।
लगातार बारिश, नदी के तेज बहाव और अंधेरा होने के कारण रात में राहत एवं बचाव कार्य में काफी दिक्कतें आर्इं। हादसे की जानकारी मिलने पर जिलाधिकारी अविनाश सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य भी सोमवार रात घटनास्थल  पर पहुंचे। अधिकारियों ने बचाव अभियान का जायजा लिया और संबंधित टीमों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।प्रशासन ने तीनों युवकों की तलाश के लिए एसडीआरएफ और फ्लड पीएसी की टीमों को लगाया है। नदी और आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान जारी है।

RELATED ARTICLES

मुंबई उच्च न्यायालय ने राहुल गांधी को 2019 में जारी समन रद्द करने से इनकार किया

मुंबई । मुंबई उच्च न्यायालय ने मंगलवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को 2019 में जारी किए गए समन को रद्द करने से इनकार...

तीनों सेनाओं की बढ़ेगी ताकत, मिलेंगे नये रडार, हेलीकॉप्टर, ट्रॉल टैंक, विशेष वाहन और जैमर

नयी दिल्ली। रक्षा मंत्रालय ने सेना के तीनों अंगों के लिए रडार, उन्नत हल्के हेलीकॉप्टर और ‘मेकेनिकल माइन लेयर (विशेष प्रकार का वाहन) समेत...

कच्चे तेल की कीमतों में उछाल, पश्चिम एशिया संकट से शेयर बाजार में शुरुआती गिरावट

मुंबई। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और अमेरिका-ईरान के बीच जारी संघर्ष के कारण जोखिम लेने की धारणा कमजोर रहने से सेंसेक्स और निफ्टी...

हरतालिका तीज 14 को, सुहागिने पति के लिए रखेंगी निर्जला व्रत

लखनऊ। हरतालिका तीज का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए सबसे महत्वपूर्ण व्रतों में से एक माना जाता है। इस दिन महिलाएं पति की लंबी...

गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज की 82वीं व्यास पूजा को भक्तों ने श्रद्धापूर्वक मनाया

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी परम पूज्य गोपाल कृष्ण गोस्वामी जी महाराज की 82 वीं व्यास पूजा (आविर्भाव दिवस) सम्पूर्ण विश्व...

बुद्ध संस्कृति एवं उपदेशों पर आधारित नृत्य-नाटिका ने मोहा मन

लखनऊ। बुद्धिस्ट आर्ट्स एंड कल्चरल फाउंडेशन, काकोरी, लखनऊ द्वारा विद्यार्थियों को भारतीय बौद्ध साहित्य, कला एवं संस्कृति की समृद्ध विरासत से जोड़ने के उद्देश्य...