back to top

रॉयल्स को मिला 172 रन का लक्ष्य

शारजाह। शुभमन गिल के अर्धशतक से कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने इंडियन प्रीमियर लीग में गुरुवार को यहां राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ चार विकेट पर 171 रन बनाए। गिल ने 44 गेंद में चार चौकों और दो छक्कों की मदद से 56 रन की पारी खेलने के अलावा वेंकटेश अय्यर (38) के साथ पहले विकेट के लिए 79 रन भी जोड़े जिससे केकेआर की टीम चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा करने में सफल रही। चेतन सकारिया (23 रन पर एक विकेट) और क्रिस मौरिस (28 रन पर एक विकेट) ने अंतिम ओवरों में किफायती गेंदबाजी करते हुए केकेआर को बड़ा स्कोर खड़ा करने से रोका। रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया जिसके बाद गिल और वेंकटेश ने नाइट राइडर्स को अच्छी शुरुआत दिलाई। गिल ने जयदेव उनादकट के पहले ओवर में चौका जड़ा जबकि वेंकटेश ने क्रिस मौरिस की गेंद को बाउंड्री के दर्शन कराए। गिल ने चेतन सकारिया का पारी का पहला छक्का जड़ा।

 

गिल और वेंकटेश ने पावर प्ले में अधिक जोखिम नहीं उठाया जिससे शुरुआती छह ओवर में सिर्फ 34 रन बने।वेंकटेश ने इसके बाद मोर्चा संभाला। उन्होंने उनादकट पर चौका जड़ने के बाद 10वें ओवर में इस तेज गेंदबाज पर दो छक्के जड़े। गिल ने भी राहुल तेवतिया की गेंद को दर्शकों के बीच पहुंचाया। तेवतिया ने हालांकि इसी ओवर में वेंकटेश को बोल्ड करके गिल के साथ उनकी 79 रन की साझेदारी का अंत किया। नितीश राणा (12) ने आते ही ग्लेन फिलिप्स पर चौका और छक्का जड़ा लेकिन इसी ओवर में लियाम लिविंगस्टोन को कैच दे बैठे।
राहुल त्रिपाठी ने फिलिप्स पर चौके से खाता खोला। गिल ने मुस्ताफिजुर रहमान पर चौके के साथ 13वें ओवर में टीम का स्कोर 100 रन के पार पहुंचाया लेकिन इसी ओवर में त्रिपाठी भाज्ञशाली रहे जब संजू सैमसन ने उनका कैच टपका दिया।

RELATED ARTICLES

नेपाल में छठे दिन भी जारी है राहत और तलाशी अभियान, 903 मौतें, 4,247 लापता…चितवन में करीब 100 शवों को दफनाने पर उठे सवाल

काठमांडू । नेपाल में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 903 हो गई है, जबकि 4,247...

यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने जीता ‘मिस ओशियन वर्ल्ड 2026’ का खिताब

मुंबई। मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 के ग्रैंड फिनाले में यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 का खिताब अपने नाम...

केरल की केजिया लिज मेजो बनीं मिस यूनिवर्स इंडिया 2026

मुंबई। केजिया लिज मेजो को मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का क्राउन पहनाया गया। केरल की केजिया लिज मेजो ने मिस यूनिवर्स इंडिया-2026 का खिताब...

होर्मुज संकट की आहट से बाजार सहमा, सेंसेक्स 227 अंक लुढ़का, रुपया भी टूटा

होर्मुज जलडमरूमध्य से तेल आपूर्ति को लेकर बढ़ी चिंता, ब्रेंट 90 डॉलर के पार; रुपया 13 पैसे फिसलकर 95.56 प्रति डॉलर परमुंबई। पश्चिम...

नेपाल में छठे दिन भी जारी है राहत और तलाशी अभियान, 903 मौतें, 4,247 लापता…चितवन में करीब 100 शवों को दफनाने पर उठे सवाल

काठमांडू । नेपाल में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 903 हो गई है, जबकि 4,247...

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 4 को, विशेष योग में आधी रात जन्मेंगे कान्हा

लखनऊ। सनातन परंपरा में भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य दिवस के रूप में मनाया जाता है,...

नींव पूजन से शुरू हुआ 35 फुट ऊंचे मानस्तंभ का निर्माण

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर परिसर में अहंकार को तोड़ने तथा विनय, नम्रता और समर्पण का भाव जागृत करने के प्रतीक 35 फुट ऊंचे...

व्यंग्य नाटक ‘क्रियाकर्म ट्वेंटी फोर सेवन’ का मंचन आठ को

लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय और संस्कृति निदेशालय के सहयोग से बिम्ब सांस्कृतिक समिति व्यंग्य नाट्य 'क्रिया कर्म ट्वेंटी फोर सेवन....' का मंचन आठ सितंबर की...

फिर आई याद कबीर की सहित तीन पुस्तकों का विमोचन

डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर स्मृति समारोह आयोजित लखनऊ। स्मृतिशेष डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर पारस बेला न्यास, कबीर शांति मिशन तथा डॉ....