back to top

उभरते सितारे जोडर की फ्रेंच ओपन में शानदार शुरुआत

पेरिस। जब दो बार के मौजूदा चैंपियन कार्लोस अल्काराज़ चोट के कारण बाहर हो गए हैं और फ्रांस के 21 वर्षीय आर्थर फिल्स भी फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट से हट गए हैं तब स्पेन के 19 वर्षीय राफेल जोडर विश्व के नंबर एक खिलाड़ी यानिक सिनर की राह में सबसे बड़ी चुनौती बनकर सामने आ रहे हैं।

पिछले कुछ समय से एटीपी प्रतियोगिताओं में धूम मचा रहे जोडर ने फ्रेंच ओपन में अपने पदार्पण मैच में शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए अमेरिका के अलेक्जेंडर कोवासेविच को 6-1, 6-0, 6-4 से हराया।जोडर ने क्ले कोर्ट पर खेले जाने वाले इस ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट में पहले मैच में केवल पांच गेम गंवाए। फ्रेंच ओपन में पदार्पण पर इससे कम गेम गंवाने वाले आखिरी खिलाड़ी नोवाक जोकोविच थे, जिन्होंने 2005 में रॉबी जिनेप्री के खिलाफ तीन गेम गंवाए थे।

जोडर ने कहा, ‘‘मैंने शुरुआत से ही बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। यह मेरा (टूर पर) पहला साल है और पिछले कुछ महीनों में मैंने बहुत कुछ सीखा है।इस युवा खिलाड़ी ने अपने पिछले 19 मैचों में से 16 जीते हैं। उन्होंने इस बीच मोरक्को में क्ले कोर्ट पर ट्रॉफी जीती, बार्सिलोना में सेमीफाइनल और मैड्रिड में क्वार्टरफाइनल तक पहुंचे।

एक साल पहले जोडर की रैंकिंग 707वीं थी लेकिन अब उनकी रैंकिंग 29वीं है और पेरिस में उन्हें 27वीं वरीयता हासिल है।इस बीच चार बार की चैंपियन इगा स्वियातेक ने अपने पहले मैच में 136वीं रैंकिंग की खिलाड़ी एमर्सन जोन्स को 6-1, 6-2 से हराकर बाहर कर दिया।ऑस्ट्रेलियाई ओपन चैंपियन एलेना रायबाकिना ने वेरोनिका एरजावेक को 6-2, 6-2 से और इटालियन ओपन विजेता एलिना स्वितोलिना ने अन्ना बोंडार को 3-6, 6-1, 7-6 (3) से हराया।

पुरुषों के वर्ग में 2015 के चैंपियन स्टेन वावरिंका को नीदरलैंड के क्वालीफायर जेस्पर डी जोंग ने 6-3, 3-6, 6-3, 6-4 से हराकर उनके 21वें और अंतिम फ्रेंच ओपन का सफर समाप्त कर दिया।गेल मोनफिल्स ने भी आधी रात से ठीक पहले अपने हमवतन फ्रांसीसी खिलाड़ी ह्यूगो गैस्टन से 6-2, 6-3, 3-6, 2-6, 6-0 से हारने के बाद टेनिस को अलविदा कहा। आठवीं वरीयता प्राप्त एलेक्स डी मिनौर ने टोबी सैमुअल को 6-4, 6-4, 6-2 से हराया जबकि 15वीं वरीयता प्राप्त कैस्पर रूड ने रोमन सफिउलिन के खिलाफ 6-2, 7-6 (5), 5-7, 0-6, 6-2 से जीत हासिल की। ​​

RELATED ARTICLES

नेपाल में छठे दिन भी जारी है राहत और तलाशी अभियान, 903 मौतें, 4,247 लापता…चितवन में करीब 100 शवों को दफनाने पर उठे सवाल

काठमांडू । नेपाल में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 903 हो गई है, जबकि 4,247...

यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने जीता ‘मिस ओशियन वर्ल्ड 2026’ का खिताब

मुंबई। मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 के ग्रैंड फिनाले में यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 का खिताब अपने नाम...

केरल की केजिया लिज मेजो बनीं मिस यूनिवर्स इंडिया 2026

मुंबई। केजिया लिज मेजो को मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का क्राउन पहनाया गया। केरल की केजिया लिज मेजो ने मिस यूनिवर्स इंडिया-2026 का खिताब...

होर्मुज संकट की आहट से बाजार सहमा, सेंसेक्स 227 अंक लुढ़का, रुपया भी टूटा

होर्मुज जलडमरूमध्य से तेल आपूर्ति को लेकर बढ़ी चिंता, ब्रेंट 90 डॉलर के पार; रुपया 13 पैसे फिसलकर 95.56 प्रति डॉलर परमुंबई। पश्चिम...

नेपाल में छठे दिन भी जारी है राहत और तलाशी अभियान, 903 मौतें, 4,247 लापता…चितवन में करीब 100 शवों को दफनाने पर उठे सवाल

काठमांडू । नेपाल में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 903 हो गई है, जबकि 4,247...

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 4 को, विशेष योग में आधी रात जन्मेंगे कान्हा

लखनऊ। सनातन परंपरा में भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य दिवस के रूप में मनाया जाता है,...

नींव पूजन से शुरू हुआ 35 फुट ऊंचे मानस्तंभ का निर्माण

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर परिसर में अहंकार को तोड़ने तथा विनय, नम्रता और समर्पण का भाव जागृत करने के प्रतीक 35 फुट ऊंचे...

व्यंग्य नाटक ‘क्रियाकर्म ट्वेंटी फोर सेवन’ का मंचन आठ को

लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय और संस्कृति निदेशालय के सहयोग से बिम्ब सांस्कृतिक समिति व्यंग्य नाट्य 'क्रिया कर्म ट्वेंटी फोर सेवन....' का मंचन आठ सितंबर की...

फिर आई याद कबीर की सहित तीन पुस्तकों का विमोचन

डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर स्मृति समारोह आयोजित लखनऊ। स्मृतिशेष डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर पारस बेला न्यास, कबीर शांति मिशन तथा डॉ....