back to top

रील देखने के दौरान नेटवर्क बंद होने से नाराज महिला ने की आत्महत्या

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में सोशल मीडिया में रील देखने के दौरान नेटवर्क बंद होने से नाराज 52 वर्षीय महिला ने जहर खाकर कथित तौर पर जान दे दी। पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।अधिकारियों ने बताया कि जिले के करतला थाना क्षेत्र के अंतर्गत केराकछार गांव में यह घटना हुई। उन्होंने बताया कि पांच सितंबर की दोपहर मंगलो बाई सारथी अपने घर में  मोबाइल फोन पर सोशल मीडिया में रील देख रही थी।
इस दौरान मोबाइल का नेटवर्क बार-बार बंद  होने लगा और महिला को रील देखने में परेशानी होने लगी तब उसने गुस्से में मोबाइल को जमीन पर पटक दिया।अधिकारियों ने बताया कि मोबाइल के क्षतिग्रस्त होने के बाद भी मंगलो बाई का गुस्सा शांत नहीं हुआ और कुछ समय बाद उसने घर में रखा कीटनाशक पी लिया।
उन्होंने बताया कि जब महिला की तबीयत बिगड़ी और दर्द से तड़पने लगी, तब घर में मौजूद उसकी 17 वर्षीय बेटी ने परिवार के अन्य सदस्यों को घटना की जानकारी दी। परिजन महिला को करतला के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने मंगलो बाई  को मेडिकल कॉलेज अस्पताल कोरबा भेज दिया। वहां इलाज के दौरान सोमवार को महिला की मौत हो गई।
अधिकारियों ने बताया कि मंगलो बाई के परिवार में पति प्रेमलाल सारथी और तीन बच्चे हैं। सबसे बड़ा बेटा 24 वर्ष का है और अपनी पत्नी के साथ कोरबा शहर में रहता  है। करतला स्थित घर में मंगलो बाई के साथ पति प्रेमलाल, 22 वर्षीय पुत्र और 17 वर्षीय पुत्री रहती थी। घटना के दौरान बेटी ने ही मां को गंभीर हालत में देखा था।उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

चीन का निर्यात अगस्त में 25% बढ़ा, व्यापार अधिशेष 119.1 अरब डॉलर

मोटर वाहन और हाई-टेक सामान की मजबूत मांग से उछाल, अमेरिका को निर्यात में 34% की वृद्धि बैंकॉक। चीन के निर्यात में अगस्त महीने में...

रपटा पुल पार करते समय बाइक समेत तीन युवक अरिल नदी में बहे, तलाश जारी

बरेली। बरेली जिले में आंवला-अतरछेड़ी मार्ग पर डरुआपुर गांव के पास सोमवार शाम अरिल नदी पर बने रपटा पुल को पार करते समय एक...

मुंबई उच्च न्यायालय ने राहुल गांधी को 2019 में जारी समन रद्द करने से इनकार किया

मुंबई । मुंबई उच्च न्यायालय ने मंगलवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को 2019 में जारी किए गए समन को रद्द करने से इनकार...

तीनों सेनाओं की बढ़ेगी ताकत, मिलेंगे नये रडार, हेलीकॉप्टर, ट्रॉल टैंक, विशेष वाहन और जैमर

नयी दिल्ली। रक्षा मंत्रालय ने सेना के तीनों अंगों के लिए रडार, उन्नत हल्के हेलीकॉप्टर और ‘मेकेनिकल माइन लेयर (विशेष प्रकार का वाहन) समेत...

कच्चे तेल की कीमतों में उछाल, पश्चिम एशिया संकट से शेयर बाजार में शुरुआती गिरावट

मुंबई। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और अमेरिका-ईरान के बीच जारी संघर्ष के कारण जोखिम लेने की धारणा कमजोर रहने से सेंसेक्स और निफ्टी...

हरतालिका तीज 14 को, सुहागिने पति के लिए रखेंगी निर्जला व्रत

लखनऊ। हरतालिका तीज का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए सबसे महत्वपूर्ण व्रतों में से एक माना जाता है। इस दिन महिलाएं पति की लंबी...