back to top

होली मिलन समारोह में खेली गई राधा कृष्ण की होली

अग्रवाल बंधुओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया
लखनऊ। श्री अग्रवाल समाज, लखनऊ का रंगारंग होली मिलन उत्सव 2025 का आयोजन रविवार को नव निर्मित गोल्डन सेलीब्रेशन लान महानगर मे धूमधाम से मनाया गया। इसमे अग्रवाल बंधुओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।
समाज के महामंत्री आशीष अग्रवाल ने बताया कि सबसे पहले विधायक डॉ नीरज बोरा, विधान परिषद सदस्य अशोक अग्रवाल, पूर्व राज्यसभा सदस्य बनवारी लाल कंछल, समाज के मुख्य संरक्षक सुरेश अग्रवाल, अध्यक्ष रवीश कुमार अग्रवाल, महामंत्री आशीष अग्रवाल, कोषाध्यक्ष महेश मित्तल, मुख्य संयोजक पवन गोयल, संयोजक राजेश चंद्र अग्रवाल, सुनील अग्रवाल आदि ने महाराजा अग्रसेन जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अध्यक्ष रवीश कुमार अग्रवाल ने बताया कि इस समारोह में भगवान कृष्ण के मनमोहक भजन जैसे आज बिरज में होली रे रसिया, ब्रज धाम राधा रानी को प्यारी लगे, होली खेल रहे बांके बिहारी जैसे मनमोहक भजनों के बीच श्री अग्रवाल समाज के लोगों ने फूलों की होली खेली। मुख्य संयोजक पवन गोयल ने बताया कि होली के दौरान कलाकारों ने होली खेल रहे बांके बिहारी आज रंग बरस रहा जैसे मनमोहक भजन प्रस्तुत किया।
इस कार्यक्रम में आने वाले पुरुषों को चंदन का टीका लगा करके और महिलाओं को रोली का टीका लगा कर होली की शुभकामनाएं दी गई।
कार्यक्रम मे मुख्य संरक्षक सुरेश कुमार अग्रवाल, गोविंद प्रसाद लाट, राजेंद्र कुमार अग्रवाल, उमाशंकर हलवासिया, सुधीर हलवासिया, गिरजा शंकर अग्रवाल, राकेश गुप्ता, अवधेश अग्रवाल, बृजमोहन अग्रवाल, आदेश अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, संदीप बंसल, अतुल अग्रवाल, भूपेंद्र अग्रवाल व मीडिया प्रभारी भारत भूषण गुप्ता तथा श्री अग्रवाल समाज के लगभग 700 लोगों ने हिस्सा लिया। अंत मे सभी ने चाट, ठंडाई व भोजन का आनंद लिया।

RELATED ARTICLES

जन्माष्टमी पर सजे बाजार, कान्हा की बांसुरी और मूर्ति कर रही आकर्षित

लखनऊ। 4 सितंबर को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का पर्व है। कान्हा के जन्म के इस उत्सव को मनाने के लिए हर कोई लालायित है। घरों...

‘श्याम पिया मोरे रंग दे चुनरिया’… पर दिखा कथक का अद्भुत रूप

ख्यातिलब्ध कलाकारों की कथक प्रस्तुतियों ने बनाया नमन समारोह को यादगार नवांकुरों के घुघरुंओं ने दर्शकों का दिल जीता लखनऊ। उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी, लखनऊ...

रंगों और रचनात्मकता के साथ संपन्न हुआ ‘नवागमन’

लखनऊ। डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय, लखनऊ के वास्तुकला एवं योजना संकाय में आयोजित दो दिवसीय नवागमन ओरिएंटेशन कार्यक्रम का समापन एक रंगमय,...

भारतीय संस्कृति में नारी शक्ति, सृजन और संवेदना का प्रतीक रही है

निबंध प्रतियोगिता के विजेता पुरस्कृत लखनऊ। उत्तर प्रदेश भाषा संस्थान, लखनऊ एवं पं. दीन दयाल उपाध्याय राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, राजाजीपुरम, लखनऊ के संयुक्त तत्त्वावधान...

रॉक बैंड की प्रस्तुति के बीच इस्कॉन मंदिर में होगा कान्हा का स्वागत

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी श्री श्री राधा रमण बिहारी मंदिर (इस्कॉन) सुशांत गोल्फ सिटी, लखनऊ में 4 सितंबर दिन शुक्रवार...

पारस अंतरराष्ट्रीय दृश्यकला प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ

लखनऊ। शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में कला दीर्घा, अंतरराष्ट्रीय दृश्य कला पत्रिका एवं कला स्रोत कलावीथिका के संयुक्त तत्वावधान में पारस अंतरराष्ट्रीय दृश्यकला प्रदर्शनी...