back to top

ऑनलाइन पढ़ाई पर उठे सवाल, उठी मांग हो व्यवस्था

-निर्धन बच्चों को ऑनलाइन शिक्षा से वंचित होने से बचाने की गुहार

-माध्यमिक व कॉलेज के शिक्षक नेताओं ने सीएम, डिप्टी सीएम व लविवि प्रशासन को लिखा पत्र

लखनऊ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष व विधान परिषद में नेता शिक्षक दल व एमएलसी ओम प्रकाश शर्मा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री व उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा को पत्र लिखकर ऑनलाइन शिक्षण व्यवस्था से सामान्य एवं निर्धन परिवार के बच्चों को वंचित होने से बचाने की मांग की है। इसके साथ ही लुआक्टा के पूर्व अध्यक्ष ने लखनऊ विश्वविद्यालय प्रशासन को पत्र लिखकर गरीब बच्चों को लेकर शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाये हैं।

संगठन के प्रदेशीय मंत्री और प्रवक्ता डॉ. आरपी मिश्र ने बताया कि अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा ने अपने पत्र में लिखा है कि शिक्षण कार्य को घर पर करने के लिए आवश्यक केवल पात्र शिक्षक ही नहीं ई-उपकरण भी हैं, जिसके लिए प्रत्येक छात्र पर लैपटॉप अथवा उच्च श्रेणी का मोबाइल और उनके साथ इंटरनेट की व्यवस्था भी अनिवार्य है। इस प्रकार के यंत्रों के अभाव में शिक्षक द्वारा शिक्षण कार्य संचालित करना किसी प्रकार व्यावहारिक संभव प्रतीत नहीं होता है।

ऐसी स्थिति में अनेक परिवार ऑनलाइन शिक्षण व्यवस्था से वंचित रहेंगे। ओम प्रकाश शर्मा ने मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा से अनुरोध किया है कि आम आदमी के बच्चे इस प्रकार के शिक्षण से वंचित न रहे। इसके लिए सरकार गंभीरतापूर्वक विचार कर समुचित प्रबंध करें जिससे निर्धन बच्चों को आॅनलाइन शिक्षा से वंचित होने से बचाया जा सके।

लुआक्टा ने जाहिर की गरीब छात्रों की व्यथा

इधर, लखनऊ विश्वविद्यालय सहयुक्त महाविद्यालय शिक्षक संघ (लुआक्टा) के पूर्व अध्यक्ष डॉ. मौलीन्दु मिश्र ने लखनऊ विश्वविद्यालय के महाविद्यालय विकास समिति (सीडीसी) को पत्र लिखकर गरीब व गांव के बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई को लेकर चिंता जताई। उनका कहना है कि लॉकडाउन को देखते हुए राज्य सरकार की ऑनलाइन शिक्षा प्रणाली बेहतर विकल्प हैं लेकिन क्या कार्यालय कार्यों के लिए चाइनीज एप का प्रयोग किया जा सकता हैं।

साथ ही 20 से 35 प्रतिशत गरीब परिवार के छात्र ऑनलाइन पढ़ाई के लिए एक अच्छा स्मार्टफोन या लैपटॉप नहीं उपलब्ध हैं और न वे खरीद ही सकते हैं ऐसे में उन ई-कंटेंट कैसे पहुंचेगा। इस समय जिस प्रकार वंचित समुदाय को खाना देने की व्यवस्था की जा रही हैं, उसी प्रकार शिक्षा के अधिकार के तहत वंचित समुदाय के छात्र-छात्राओं को भी शिक्षा देने का प्रबंध कराना चाहिए।

RELATED ARTICLES

नेपाल में छठे दिन भी जारी है राहत और तलाशी अभियान, 903 मौतें, 4,247 लापता…चितवन में करीब 100 शवों को दफनाने पर उठे सवाल

काठमांडू । नेपाल में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 903 हो गई है, जबकि 4,247...

यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने जीता ‘मिस ओशियन वर्ल्ड 2026’ का खिताब

मुंबई। मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 के ग्रैंड फिनाले में यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 का खिताब अपने नाम...

केरल की केजिया लिज मेजो बनीं मिस यूनिवर्स इंडिया 2026

मुंबई। केजिया लिज मेजो को मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का क्राउन पहनाया गया। केरल की केजिया लिज मेजो ने मिस यूनिवर्स इंडिया-2026 का खिताब...

होर्मुज संकट की आहट से बाजार सहमा, सेंसेक्स 227 अंक लुढ़का, रुपया भी टूटा

होर्मुज जलडमरूमध्य से तेल आपूर्ति को लेकर बढ़ी चिंता, ब्रेंट 90 डॉलर के पार; रुपया 13 पैसे फिसलकर 95.56 प्रति डॉलर परमुंबई। पश्चिम...

नेपाल में छठे दिन भी जारी है राहत और तलाशी अभियान, 903 मौतें, 4,247 लापता…चितवन में करीब 100 शवों को दफनाने पर उठे सवाल

काठमांडू । नेपाल में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 903 हो गई है, जबकि 4,247...

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 4 को, विशेष योग में आधी रात जन्मेंगे कान्हा

लखनऊ। सनातन परंपरा में भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य दिवस के रूप में मनाया जाता है,...

नींव पूजन से शुरू हुआ 35 फुट ऊंचे मानस्तंभ का निर्माण

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर परिसर में अहंकार को तोड़ने तथा विनय, नम्रता और समर्पण का भाव जागृत करने के प्रतीक 35 फुट ऊंचे...

व्यंग्य नाटक ‘क्रियाकर्म ट्वेंटी फोर सेवन’ का मंचन आठ को

लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय और संस्कृति निदेशालय के सहयोग से बिम्ब सांस्कृतिक समिति व्यंग्य नाट्य 'क्रिया कर्म ट्वेंटी फोर सेवन....' का मंचन आठ सितंबर की...

फिर आई याद कबीर की सहित तीन पुस्तकों का विमोचन

डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर स्मृति समारोह आयोजित लखनऊ। स्मृतिशेष डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर पारस बेला न्यास, कबीर शांति मिशन तथा डॉ....