दरगाह शारीफ पर कव्वाली के साथ चढ़ाई जायेगी
लखनऊ। साम्प्रदायिक एकता और सौहार्द का प्रतीक उत्तर प्रदेश की राजधानी की अति प्रसिद्ध दरगाह हजरत कासिम शहीद बाबा का सालाना उर्स मुबारक व मेला 6 अगस्त को आरम्भ हो रहा है। उर्स के मौके पर सज्जादानशीन संरक्षक दरगाह कमेटी ने बताया कि कासिम शहीद बाबा बहराइच शरीफ की मशहूर दरगाह सैय्यद सालार मसूद गाजी रहमतुल्लाह अलैह के प्रमुख साथियों में से हैं। कासिम बाबा का उर्स मुबारक सफर माह चेहल्लुम की 11, 12, 13 तारीख को मनाया जाता है। तारीख 6 को शाम 06:30 बाद नम़ाज मगरिब मिलाद शरीफ होगा, जिसमें हजरत मौलाना सैय्यद अंसार साहब, कारी जमील साहब, हाफिज शहजाद साहब, हाफिज मो0 अली साहब, मो0 तारीक साहब, मो0 सद्दाम साहब, हाफिस जलीस साहब खिताब करेंगे। शाम 08:30 बाद नमाज इशा परम्परानुसार सज्जादा नशीन के घर से सरकारी चादर हजारों जायरीन के साथ दरगाह शारीफ पर कव्वाली के साथ चढ़ाई जायेगी, उसके बाद उर्स मुबारक का उद्धाटन होगा। रात 09:00 बजे नातिया मुशायरा जिसमें शायर शारिक लहरपुरी, डॉ हारुन राषिद, इरफान लखनवी, रहमत लखनवी, सलीम तबिश, शमषेर आलम साहबपुरी, कमर सीतापुरी, खलील शब्बू नातिया मुशायरे में षिरकत करेंगे सभी जायररीनों के लिये लंगर तकसीम (भण्डारा वितरण) किया जायेगा। दरगाह कमेटी ने जायरीनों के लिए सालाना उर्स की जानकारी, सुझाव वा षिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर 9335242288 जारी किया है। तारीख 07.08.2025 को सुबह 06:30 बजे कुरान ख्वानी होगी, शाम 06:30 बजे दरगाह कमेटी की चादर पोशी व गुलपोशी दरगाह शरीफ पर कमेटी के पदाधिकारियों द्वारा की जायेगी। इस अवसर पर आली जनाब जमीर अहमद खाँन वारसी मरहूम के इशाले सवाब में जायरीनों को लंगर तकसीम (भण्डारा वितरण) दरगाह के सज्जादा नशीन जुबैर अहमद खाँन के करकमलों द्वारा किया जायेगा। रात 8:30 बजे विषेश कव्वाली प्रोग्राम महफिल-ए-शमा जिसमें दिलशाद कानपुर, जाफर नियाजी लखनऊ, फराज नियाजी बरेली, लतीफ अजमेरी कानपुर, गुलाम अली देवा शरीफ, दिलकश वारसी लखनऊ, निसार अहमद लखनऊ, हनीफ ताज कादरी झॉसी षिरकत करेंगे तारीख 08.08.2025 को सुबह 06:00 बजे कुरान ख्वानी होगी। शाम 06:30 बजे जायरीनों की चादर पोशी की जायेगी। इस अवसर पर प्रमुख राजनैतिक दलों के नेतागण के द्वारा दरगाह शरीफ पर चादरपोशी की जायेगी। रात 08:00 बजे महफिले शमा नातिया कव्वाली प्रोग्राम होगा जो पूरी रात चलेगा साथ ही साथ लंगर तकसीम (भण्डारा वितरण) भी चलता रहेगा। पूरी रात कव्वाली के बाद तारीख 09.08.2025 को सुबह 04:00 बजे विजेता कव्वाल पार्टियों को दरगाह कमेटी के जानिब से जुबैर अहमद खाँन, सज्जादा नशीन के कर-कमलों से नकद धनराषि दिये जायेंगे। फिर गुस्ल व कुल शरीफ होगा, सभी को सिन्नी (प्रसाद) बांटा जायेगा, उर्स मुकम्मल होगा। सभी जानकारी दरगाह कमेटी के सज्जादा नशीन संरक्षक जुबैर अहमद खाँन ने दी।





