back to top

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मनरेगा को कमजोर किया: राहुल गांधी

बूंदी (राजस्थान) । कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था में जान फूंकने वाली महत्वाकांक्षी मनरेगा योजना को कमजोर किया। साथ ही उन्होंने कहा कि वह सिर्फ चुनावी वादे नहीं करते बल्कि जो कहते हैं वह करके दिखाते हैं।

गरीबों के लिए सोच समझकर ही काम करते

पार्टी की यहां जन संकल्प रैली को संबोधित करते हुए राहुल ने कंप्यूटर व टेलीफोन क्रांति, मनरेगा, भोजन का अधिकार व जमीन का अधिकार जैसे कदमों का जिक्र करते हुए कहा, जो भी हम करते हैं, जब भी हम सरकार चलाते हैं तो किसानों और गरीबों के लिए सोच समझकर ही काम करते हैं। उन्होंने कहा, नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस व मनरेगा का मजाक उड़ाते हुए लोकसभा में कहा कि यह सबसे खराब योजना है। मनरेगा से किसी को फायदा नहीं हुआ। कांग्रेस पार्टी ने लोगों से गड्ढे खुदवाए … । राहुल ने आगे कहा, हमारे प्रधानमंत्री मोदी को मनरेगा समझ में ही नहीं आया। आम नागरिक … स्कूल जाते हुए बच्चे को समझ में आ गया लेकिन हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री को मनरेगा समझ में नहीं आया क्योंकि मनरेगा के पीछे गहरी सोच थी।

हिंदुस्तान में करोड़ों लोगों को रोजगार दिया

मनरेगा ने हिंदुस्तान में करोड़ों लोगों को रोजगार दिया। इससे गांवों में सड़कें बनीं व तालाब बने। देश की अर्थव्यवस्था में ग्रामीणों व गांवों के महत्व का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, अब प्रधानमंत्री ने क्या किया … मनरेगा को खत्म किया। फिर भोजन के अधिकार को खत्म किया। अपने भाषण में राहुल ने नोटबंदी व जीएसटी को लेकर भी मोदी सरकार पर निशाना साधा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि 2019 में कांग्रेस की सरकार बनी तो वह लोकसभा व विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देगी तथा केंद्र सरकार की नौकरियों में भी उन्हें 33 प्रतिशत आरक्षण देगी। राहुल ने कहा कि वह झूठी बातें नहीं करते बल्कि जो कहते हैं, वह करके दिखाते हैं।

RELATED ARTICLES

वाराणसी में जलभराव पर मंत्री एके शर्मा की सख्ती, अधिशासी अभियंता निलंबित

चौकाघाट सीवेज पम्पिंग स्टेशन एवं गोईठहां एसटीपी के पम्प समय से संचालित न करने पर हुई कार्रवाई नगर विकास मंत्री के वाराणसी भ्रमण...

एस्सार की ईईटी रिटेल 40 करोड़ पाउंड में ब्रिटिश कंपनी एसजीएन का अधिग्रहण करेगी

नयी दिल्ली। एस्सार एनर्जी ट्रांजिशन की खुदरा इकाई ने ब्रिटेन की पेट्रोल पंप संचालक कंपनी एसजीएन रिटेल का अधिग्रहण करने के लिए करार किया है।...

त्योहारी सत्र से पहले अमेजन ने भारत में बढ़ाया नेटवर्क, 150 डिलिवरी स्टेशन जोड़े

 नयी दिल्ली। ई-कॉमर्स क्षेत्र की प्रमुख कंपनी अमेजन ने सोमवार को आगामी त्योहारी सत्र से पहले भारत में अपने परिचालन नेटवर्क के विस्तार की घोषणा की।...

हिन्दी दिवस पर डॉ. विद्यासागर उपाध्याय की दो कृतियों का लोकार्पण

'संक्रान्ति का संहार और काल यात्रा : वेद से बर्लिन तक में हैं प्रमाणित तथ्य लखनऊ। हिन्दी दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश प्रेस...

पंडालों में विराजे विघ्नहर्ता, गणपति बप्पा मोरया के लगे जयकारे

सुबह से ही शहर के पंडालों में जुटने लगी भक्तों की भीड़, घरों व पंडालों में विधि-विधान से हुई मूर्ति स्थापना लखनऊ। सुखकर्ता दु:खहर्ता...

संगीत और कला के अध्ययन में हिन्दी भाषा और साहित्य का प्रयोग अनिवार्य है : प्रो. मांडवी सिंह

हिन्दी दिवस पर भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में काव्य-पाठ एवं व्याख्यान का आयोजन लखनऊ। हिन्दी दिवस के अवसर पर भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ के सुजान सभागार...

भक्ति संध्या के साथ मना पर्युषण पर्व का सातवां दिन

लखनऊ। ठाकुरगंज स्थित श्री जैन श्वेतांबर जैन दादाबाड़ी में चल रहे पर्युषण पर्व के सातवें दिन धार्मिक कार्यक्रमों के साथ भक्ति संध्या का आयोजन...

कहानी, कविता व निबन्ध प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागी सम्मानित

लखनऊ। उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान द्वारा हिन्दी दिवस समारोह का आयोजन हिन्दी भवन के निराला सभागार में किया गया। दीप प्रज्वलन, माँ सरस्वती की...

अखंड सौभाग्य के लिए सुहागिनों ने रखा हरतालिका तीज व्रत

लखनऊ। भाद्रपद शुक्ल पक्ष तृतीया हरितालिका तीज के व्रत से पहले महिलाओं ने देर रात कलेवा कर इस कठिन निर्जला व्रत की शुरूआत की।...