back to top

भगवान से की गयी प्रार्थना कभी निष्फल नहीं जाती

हर वर्ष 22 जनवरी को लखनऊ में आयोजित की जायेगी श्री रामकथा : देवकीनंदन ठाकुर

लखनऊ। अयोध्या में भगवान श्री राम के आगमन के उपलक्ष्य में देवकीनंदन ठाकुर महाराज के पावन सानिध्य में भव्य दिव्य श्री राम कथा और श्री सीताराम यज्ञ का दिव्य आयोजन स्थान डी.ए.वी कॉलेज, ऐशबाग रोड नियर नाका थाना लखनऊ में 24 जनवरी से 1 फरवरी 2024 तक किया गया। आज कथा में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल पधारीं और महाराज से आशीर्वाद प्राप्त कर कथा का श्रवण किया। कथा के मुख्य यजमान उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, डी.ए.वी कॉलेज प्रबंधक मनमोहन तिवारी एवं प्रमुख यजमान सर्वेश पाण्डेय, मुरलीधर आहूजा, अंशु गुप्ता, अरविन्द सिंह, सुरेश मिश्रा, नितिन गुप्ता पधारे एवं आरती पूजन किया। श्री राम कथा के समापन दिवस की शुरूआत विश्व शांति के लिए प्रार्थना के साथ की गई। जिसके बाद महाराज ने भक्तों को तेरे नाम की ओढ़ चुनरिया, मैं तो नाचू बीच बाजार में… भजन का श्रवण कराया। उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की धर्मपत्नी श्रीमती नम्रता पाठक ने कहा कि महाराज ने नौ दिन तक श्री रामकथा का जो रसपान कराया है जिसे सुनकर हम इतने भावविभोर हो गए है कि हम आपको इस दिव्य आयोजन से कैसे विदा करेंगे। महाराज ने लखन वासियों को भी राममय कर दिया है। प्रभु श्री राम कलयुग के मनुष्य का कल्याण करने के लिए फिर से राम मंदिर के रूप में प्रकट हुए हैं। भगवान के कार्य में जुड़ना उनकी सेना में शामिल होने के समान है। भगवान से की गयी प्रार्थना कभी भी निष्फल नहीं जाती। भगवान के पास सब कुछ है इसलिए कोई भी भगवान को आशीर्वाद नहीं दे सकता क्योंकि भगवान अपने भक्तों की नहीं बल्कि उनकी वाणी की भी रक्षा करते हैं। जब इंसान को मृत्यु आनी ही है तो मानव को राम का होकर मरना चाहिए। जो इस देश में श्री राम को गाली देगा वह सम्मान के लायक नहीं है। हमें अपने सनातन को आगे बढ़ाना चाहिए ना की बल्कि राम के विरोध करने वालों को क्योंकि जो राम का नहीं वो किसी काम का नहीं और जो राम का है वही काम का है। माया मनुष्य से श्री राम का विरोध कराती है । मनुष्य को सेवा सबकी करनी चाहिए लेकिन धर्म केवल अपना स्वीकार करना चाहिए। आज के समय में रावण की कोई जरुरत नहीं है क्योंकि इंटरनेट में आज कोई भी अपनी लाज नहीं बचा रहा है और इंटरनेट की वजह से ना जाने हमारा भारत कहा जा रहा है। सीता माँ की लाज के लिए जटायु रावण से भीड़ गया था और अपने प्राण तक त्याग दिए थे। लेकिन आज के समय में मनुष्य बस खड़ा होकर तमाशा देख रहा होता है। गुरु के वचनों पर विश्वास , ग्रन्थ वेद ,पुराण और अपने माता-पिता के वचनों पर विश्वास मनुष्य को है तो कोई सफलता उनसे दूर नहीं है। अधर्म पर चलने वाले लोगों को कोई आशीर्वाद नहीं देता है। जो सच्चाई और धर्म के रास्ते पर चलते हैं उनके लिए सदा आशीर्वाद निकलता है। मनुष्य को शास्त्रों के अनुसार कर्म करने पर ही फल मिलेगा।

RELATED ARTICLES

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 4 को, विशेष योग में आधी रात जन्मेंगे कान्हा

लखनऊ। सनातन परंपरा में भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य दिवस के रूप में मनाया जाता है,...

सितंबर में पड़ेंगे जन्माष्टमी, हरतालिका तीज व गणेश चतुर्थी जैसे व्रत-त्योहार

लखनऊ। सितंबर का महीना व्रत-त्योहार के मामले में इस बार बहुत खास और महत्वपूर्ण रहने वाला है क्योंकि, इस दौरान कई बड़े व्रत-त्योहार पड़ेंगे।...

बहुला चतुर्थी आज, भगवान गणेश के साथ होगी श्रीकृष्ण की पूजा

लखनऊ। हिंदू धर्म में बहुला चौथ का विशेष महत्व होता है। पंचांग के अनुसार यह पर्व हर वर्ष भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की...

मनौर एयरफोर्स स्टेशन के पास पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 लोगों की मौत, 15 के फंसे होने की आशंका

प्रयागराज। प्रयागराज और कौशांबी बॉर्डर पर स्थित मोहम्मदपुर गांव में सोमवार दोपहर एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया।...

फिनलैंड में भारत का जलवा,पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक

भारतीय पैरा टेबल टेनिस टीम ने आईटीटीएफ विश्व पैरा फ्यूचर लाहटी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 4 रजत और 6...

प्रणव चौधरी बने एटीएल के प्रबंध निदेशक

मुंबई। ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को...

संयुक्त अरब अमीरात ने अपने जलक्षेत्र में ईरानी ड्रोन को रोकने का दावा किया

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात की वायुसेना ने सोमवार को अपने जलक्षेत्र के ऊपर एक ईरानी ड्रोन को रोक दिया। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी...

सीएम योगी बोले- धन की कमी से नहीं रुकेगा किसी का इलाज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को स्पष्ट कहा कि राज्य में धन के अभाव में किसी भी मरीज का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने...

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...