back to top

प्रणब मुखर्जी की हालत स्थिर : अस्पताल

नई दिल्ली। पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की हालत में रविवार को कोई परिवर्तन नहीं हुआ और अब भी वह वेंटिलेटर पर हैं। मुखर्जी का इलाज कर रहे डॉक्टरों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुखर्जी की हालत स्थिर है।

दिल्ली छावनी स्थित आर्मी रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल के डॉक्टरों ने कहा कि विशेषज्ञों का एक दल पूर्व राष्ट्रपति के स्वास्थ्य पर लगातार नजर रखे हुए है।

प्रणब के बेटे अभिजीत मुखर्जी ने कहा कि वह शनिवार को अस्पताल गए थे और उनके पिता की हालत “पहले से बेहतर और स्थिर है।”

अभिजीत ने ट्विटर पर लिखा, “कल मैं अपने पिता को देखने अस्पताल गया था। भगवान की कृपा और आप लोगों की शुभकामनाओं से उनकी हालत पहले से बेहतर और स्थिर है। हमें पूरी उम्मीद है कि वह जल्दी ही हमारे बीच होंगे। धन्यवाद।”

पूर्व राष्ट्रपति को सोमवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उनकी मस्तिष्क की सर्जरी हुई थी। प्रणब मुखर्जी कोरोना वायरस से भी संक्रमित हैं।

अस्पताल ने रविवार को एक वक्तव्य जारी कर कहा, “माननीय प्रणब मुखर्जी की हालत में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है। उनकी हालत स्थिर है और वह वेंटिलेटर पर हैं।”

RELATED ARTICLES

नेपाल में छठे दिन भी जारी है राहत और तलाशी अभियान, 903 मौतें, 4,247 लापता…चितवन में करीब 100 शवों को दफनाने पर उठे सवाल

काठमांडू । नेपाल में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 903 हो गई है, जबकि 4,247...

यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने जीता ‘मिस ओशियन वर्ल्ड 2026’ का खिताब

मुंबई। मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 के ग्रैंड फिनाले में यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 का खिताब अपने नाम...

केरल की केजिया लिज मेजो बनीं मिस यूनिवर्स इंडिया 2026

मुंबई। केजिया लिज मेजो को मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का क्राउन पहनाया गया। केरल की केजिया लिज मेजो ने मिस यूनिवर्स इंडिया-2026 का खिताब...

होर्मुज संकट की आहट से बाजार सहमा, सेंसेक्स 227 अंक लुढ़का, रुपया भी टूटा

होर्मुज जलडमरूमध्य से तेल आपूर्ति को लेकर बढ़ी चिंता, ब्रेंट 90 डॉलर के पार; रुपया 13 पैसे फिसलकर 95.56 प्रति डॉलर परमुंबई। पश्चिम...

नेपाल में छठे दिन भी जारी है राहत और तलाशी अभियान, 903 मौतें, 4,247 लापता…चितवन में करीब 100 शवों को दफनाने पर उठे सवाल

काठमांडू । नेपाल में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 903 हो गई है, जबकि 4,247...

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 4 को, विशेष योग में आधी रात जन्मेंगे कान्हा

लखनऊ। सनातन परंपरा में भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य दिवस के रूप में मनाया जाता है,...

नींव पूजन से शुरू हुआ 35 फुट ऊंचे मानस्तंभ का निर्माण

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर परिसर में अहंकार को तोड़ने तथा विनय, नम्रता और समर्पण का भाव जागृत करने के प्रतीक 35 फुट ऊंचे...

व्यंग्य नाटक ‘क्रियाकर्म ट्वेंटी फोर सेवन’ का मंचन आठ को

लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय और संस्कृति निदेशालय के सहयोग से बिम्ब सांस्कृतिक समिति व्यंग्य नाट्य 'क्रिया कर्म ट्वेंटी फोर सेवन....' का मंचन आठ सितंबर की...

फिर आई याद कबीर की सहित तीन पुस्तकों का विमोचन

डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर स्मृति समारोह आयोजित लखनऊ। स्मृतिशेष डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर पारस बेला न्यास, कबीर शांति मिशन तथा डॉ....