back to top

गुरु गोबिन्द सिंह जी महाराज का प्रकाशोत्सव 17 को

शहर के सभी गुरुद्वारों में होंगे विशेष आयोजन
लखनऊ। सरबंसदानी, मानवता के रहिबर, महान कवि, खालसा पंथ के सिरजनहार सिखों के दसवें गुरु सिखों के दसवें गुरु साहिब श्री गुरु गोबिन्द सिंह जी महाराज का प्रकाशोत्सव 17 जनवरी को डीएवी डिग्री कॉलेज के मैदान एवं ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री गुरू नानक देव जी नाका हिंडोला में बड़ी श्रद्धा एवं प्यार के साथ मनाया जायेगा।
यह जानकारी लखनऊ गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बग्गा ने दी उन्होंने कहा कि 14 जनवरी को दोपहर 1.00 बजे से साहिब श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की छत्रछाया एवं पाँच प्यारों की अगुवाई में एक भव्य नगर कीर्तन गुरूद्वारा साहिब आरम्भ होगा जो नाका हिंडोला, गुरू नानक मार्केट, चारबाग, गौतम बुद्ध मार्ग, बांसमंडी, लाटुश रोड, श्रीराम रोड, गणेश गंज, नाका हिंडोला होता हुआ 7:00 बजे गुरूद्वारा साहिब वापस पहुँचगा। इस अवसर पर पंजाब हसदा बैंड अपनी मधुर धुनों एवं बाबा दीप सिंह जी गतका ग्रुप अमरोहा अपनी कलाओं के जौहर दिखाएंगे। कमेटी के प्रवक्ता सतपाल सिंह मीत ने बताया कि दिनांक 16 जनवरी को गुरूद्वारा नाका हिंडोला में सायं 06:00 बजे से 10:00 बजे तक एवं दिनांक 17 जनवरी 2024 को प्रात: 07:30 बजे से सायं 4:45 बजे तक डी0 ए0 वी0 डिग्री कालेज के मैदान में श्री गुरू गोबिन्द सिंह जी महाराज का प्रकाशोत्सव (जन्मोत्सव) बड़ी श्रद्धा एवं सत्कार के साथ मनाया जायेगा। महामंत्री हरमिंदर सिंह टीटू ने बताया कि इस अवसर पर पंथ प्रसिद्ध रागी जत्थे भाई चरनजीत सिंह जी हीरा दिल्ली वाले, भाई जगतार सिंह जी साबका हजूरी रागी गुरुद्वारा बंगला साहिब, सिंह साहिब ज्ञानी बचित्तर सिंह जी मुख्य ग्रंथी गुरूद्वारा नानक प्याउ दिल्ली वाले विशेष रूप से पधारे रहें हैं। दिनाँक 17 जनवरी 2024 को प्रात: 9:30 बजे से श्री दरबार साहिब श्री अमृतसर के पाँच प्यारों द्वारा गुरुद्वारा साहिब में अमृत संचार भी करवाया जायेगा। गुरू का लंगर भी श्रद्धालुओं में वितरित किया जायेगा।

RELATED ARTICLES

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 4 को, विशेष योग में आधी रात जन्मेंगे कान्हा

लखनऊ। सनातन परंपरा में भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य दिवस के रूप में मनाया जाता है,...

सितंबर में पड़ेंगे जन्माष्टमी, हरतालिका तीज व गणेश चतुर्थी जैसे व्रत-त्योहार

लखनऊ। सितंबर का महीना व्रत-त्योहार के मामले में इस बार बहुत खास और महत्वपूर्ण रहने वाला है क्योंकि, इस दौरान कई बड़े व्रत-त्योहार पड़ेंगे।...

बहुला चतुर्थी आज, भगवान गणेश के साथ होगी श्रीकृष्ण की पूजा

लखनऊ। हिंदू धर्म में बहुला चौथ का विशेष महत्व होता है। पंचांग के अनुसार यह पर्व हर वर्ष भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की...

फिनलैंड में भारत का जलवा,पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक

भारतीय पैरा टेबल टेनिस टीम ने आईटीटीएफ विश्व पैरा फ्यूचर लाहटी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 4 रजत और 6...

प्रणव चौधरी बने एटीएल के प्रबंध निदेशक

मुंबई। ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को...

संयुक्त अरब अमीरात ने अपने जलक्षेत्र में ईरानी ड्रोन को रोकने का दावा किया

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात की वायुसेना ने सोमवार को अपने जलक्षेत्र के ऊपर एक ईरानी ड्रोन को रोक दिया। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी...

सीएम योगी बोले- धन की कमी से नहीं रुकेगा किसी का इलाज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को स्पष्ट कहा कि राज्य में धन के अभाव में किसी भी मरीज का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने...

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...

मायावती का महिलाओं से आह्वान…रेवड़ियों और लुभावने वादों से रहें सावधान

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती ने महिला मतदाताओं से निजी लाभ वाले लुभावने वादे एवं घोषणाओं से बचने की अपील करते...